संसद के बजट सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच तीखी शब्दबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'पुअर लेडी' कहकर संबोधित किया, जिसको लेकर बीजेपी ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेताओं ने सोनिया गांधी पर राष्ट्रपति का अपमान करने का आरोप लगाते हुए माफी मांगने की मांग की है।
भारतीय संसद के बजट सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच तीखी शब्दबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर टिप्पणी करते हुए उन्हें 'पुअर लेडी' बताया। सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति आखिरकार काफी थकी हुई थीं। सोनिया गांधी के इस बयान को लेकर सत्ता पक्ष के सांसदों ने अब उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने
राष्ट्रपति पर सोनिया गांधी की टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए 'पुअर थिंग' फ्रेज का उपयोग सोनिया गांधी ने अपने बयान में किया जिसकी मैं और बीजेपी का हर एक कार्यकर्ता कड़ी निंदा करता है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि जानबूझकर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कांग्रेस की गरीब विरोधी, आदिवासी विरोधी प्रकृति को दर्शाता है। उन्होंने कांग्रेस से राष्ट्रपति और आदिवासी समुदाय से बिना शर्त माफी मांगने की भी मांग की। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति का अपमान किया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपति का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि ये लोग अहंकारी हैं। हम इनके बयान की निंदा करते हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सामंतवादी लोग हैं। इनसे और क्या ही अपेक्षा करें? ये लोग देश को जागीर समझते हैं। ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग करते हुए राहुल गांधी पर भी हमला बोला। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी 'पुअर थिंग' है जिसे कांग्रेस लॉन्च करने की कोशिश करती है लेकिन वो 'पुअर थिंग' राहुल गांधी लॉन्च ही नहीं हो पाते। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने भी राष्ट्रपति को लेकर सोनिया गांधी की टिप्पणी पर तल्ख प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कभी कांग्रेस एक नेशनलिस्ट पार्टी हुआ करती थी लेकिन अब उसमें जेएनयू के लेफ्टिस्ट भर गए हैं। सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह उनके भाषण से भी दिखता है। ये लोगों को अपमान करते हैं। जनता बार-बार हराती है लेकिन कांग्रेस फिर भी नहीं सुधर रही है। बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि विरोधी थक चुके हैं। इनको जाकर आराम करना चाहिए। ये लोग पागल हो गए हैं इसलिए इस तरह की बातें बोल रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अनिल देसाई ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कहा कि योजनाओं की बातें कागज पर अच्छी लगती हैं। जमीनी हालत क्या है, उसका इलाज कौन करेगा। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई हैं, इनके ऊपर चर्चा होनी चाहिए
सोनिया गांधी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बीजेपी कांग्रेस संसद बजट सत्र राष्ट्रपति अभिभाषण अपमान माफी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी का आपत्तिजनक बयानरमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। विपक्ष ने विरोध जताया और बिधूड़ी की माफी मांगी।
और पढो »
रमेश बिधूड़ी पर प्रियंका गांधी का जवाबबीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर और दिल्ली की सीएम आतिशी पर विवादित टिप्पणी की है। प्रियंका गांधी ने रमेश बिधूड़ी के बयान पर जवाब दिया है।
और पढो »
रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान पर मांगी माफ़ीबीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी के गालों जैसी सड़क बनाने के बयान पर माफ़ी मांगी है.
और पढो »
रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी पर विवादित बयानबीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी पर बयान विवाद का विषय बना है।
और पढो »
केजरीवाल पर बीजेपी का पंजाबियों को अपमानित करने का आरोप, मांगी माफीदिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर पंजाबियों और सिख समाज का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रवेश वर्मा के पंजाबियों की गाड़ियों पर कार्रवाई करने के आरोप पर प्रतिक्रिया दी है और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से पंजाबियों से माफी मांगने की मांग की है। केजरीवाल ने भाजपा पर दिल्ली में गुंडागर्दी करने और कानून व्यवस्था को ध्वस्त करने का भी आरोप लगाया है।
और पढो »
'पुअर लेडी...' राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण पर सोनिया गांधी का रिएक्शन, कहा- अंत तक थक गई थींराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के बजट सत्र के पहले दिन संबोधन किया, सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर रिएक्शन में कहा कि भाषण के अंत तक राष्ट्रपति थक गई थीं.
और पढो »