कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू त्रिवेणी संगम में डुबकी लेंगी और अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर का दर्शन करेंगे।
प्रयागराज महाकुंभ मेले में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू डुबकी लगाएंगी। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति आठ घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी और इस दौरान संगम स्नान के साथ ही अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह संगम नोज पहुंचकर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगी। यह
देश की प्रथम नागरिक का संगम में डुबकी लगाने का ऐतिहासिक क्षण होगा। इससे पहले प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में पवित्र स्नान किया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसके उपरांत धार्मिक आस्था को और मजबूती देने के लिए अक्षयवट का दर्शन-पूजन करेंगी। सनातन संस्कृति में अक्षयवट को अमरता का प्रतीक माना जाता है। यह हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण स्थल है, जिसकी महत्ता पुराणों में भी वर्णित है। इसके अलावा, वह बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्शन करेंगी और पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आधुनिक भारत और डिजिटल युग के साथ धार्मिक आयोजनों को जोड़ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल को समर्थन देंगी। वह डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का अवलोकन करेंगी। यह केंद्र महाकुंभ मेले की विस्तृत जानकारी तकनीकी माध्यमों से उपलब्ध कराता है। देश-विदेश के श्रद्धालुओं को इस अद्भुत आयोजन को और अधिक निकटता से अनुभव करने के लिए इसे स्थापित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम पौने छह बजे प्रयागराज से वापस नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा न केवल प्रयागराज के लिए ऐतिहासिक होगा, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए भी एक प्रेरणादायी क्षण होगा। राष्ट्रपति की उपस्थिति से महाकुंभ के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को एक नई ऊंचाई मिलेगी
महाकुंभ प्रयागराज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संगम स्नान अक्षयवट बड़े हनुमान मंदिर
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ में स्नान करेंगीराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को महाकुंभ नगर में आगमन करेंगी और संगम में डुबकी लगाएंगी।
और पढो »
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज में महाकुंभ मेले का दौरा करेंगेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज में महाकुंभ मेले का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी संगम में डुबकी लगाने के बाद मां गंगा की पूजा करेंगे।
और पढो »
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज में महाकुंभ मेले का दौरा करेंगेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज में महाकुंभ मेले का दौरा करेंगे। वे संगम में डुबकी लगाकर मां गंगा की पूजा करेंगे।
और पढो »
प्रयागराज महाकुंभ 2025: पहले शाही स्नान से उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़प्रयागराज संगम में महाकुंभ के पहले शाही स्नान के दिन लाखों श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगाने पहुंचे।
और पढो »
प्रियंका चोपड़ा महाकुंभ 2025 में शामिल होंगीप्रियंका चोपड़ा प्रयागराज पहुंची हैं और महाकुंभ 2025 में पवित्र डुबकी लगाने जा रही हैं।
और पढो »
मेट्रो नेटवर्क के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है भारत : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूमेट्रो नेटवर्क के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है भारत : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
और पढो »