हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर अरविंद केजरीवाल से भी बड़े अराजकतावादी बनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अराजकता की राजनीति के रास्ते पर चल रहे हैं और जनता कभी भी उन्हें स्वीकार नहीं करेगी।
लखनऊ: हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अरविंद केजरीवाल से भी बड़ा ‘ अराजकतावादी ’ बनने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता कभी ‘अर्बन नक्सल’ को स्वीकार नहीं करेगी। ठाकुर ने लखनऊ में कहा कि मेरा विपक्ष से एक बड़ा सवाल है। आप कब तक अपनी हार के लिए अलग-अलग संस्थाओं और व्यवस्थाओं को जिम्मेदार ठहराते रहेंगे? ठाकुर ने कहा कि यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश में
60 साल तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस पार्टी संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है और हंसी का पात्र बन रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष कभी भी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ का कोई सुबूत नहीं दे सका और आरोप लगाने का कोई कारण नहीं है। जब आप बार-बार जनता को अपमानित करने की कोशिश करते हैं तो जनता बार-बार आपको संदेश देने की कोशिश करती है।ठाकुर ने कहा, ‘‘और, राहुल जी (लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी) संदेश बहुत स्पष्ट है कि अराजकता की राजनीति के रास्ते पर चलकर आप केजरीवाल से भी बड़े अराजकतावादी बनना चाहते हैं। जनता कभी भी ‘अर्बन नक्सल’ को स्वीकार नहीं करेगी। अगर आप भारत के खिलाफ बोलेंगे, तो लोग आपको कभी स्वीकार नहीं करेंगे। अगर आप संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाएंगे, तो लोग आपको हमेशा नकारेंगे। अगर आप भारत में रहेंगे और भारत विरोधी रास्ते पर चलेंगे, तो लोग आपको स्वीकार नहीं करेंगे।’
अनुराग ठाकुर राहुल गांधी अराजकतावादी भाजपा कांग्रेस ईवीएम संवैधानिक संस्थाएं
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
राहुल गांधी ने यमुना में डुबकी के लिए की केजरीवाल को चुनौतीकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यमुना नदी की स्थिति का जायजा लेते हुए अरविंद केजरीवाल को उनकी यमुना सफाई वादा पर सवाल उठाए। उन्होंने केजरीवाल से पूछा कि वह डुबकी कब लगाएंगे।
और पढो »
सांप को पिंजरे से बाहर निकाल रहा था शख्स, ऐसा डंसा कि देख छूट जाएंगे पसीने; लोग बोले- अटैक 100, डैमेज 0किसी सांप को पिंजरे से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति पर सांप ने हमला कर दिया। वीडियो में सांप का डंसा देखकर लोग हैरान और डरे हुए हैं।
और पढो »
राहुल गांधी केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं, मोदी और केजरीवाल की तुलना करते हैंकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल और सिसोदिया पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को साफ करने और यमुना का पानी पीने का वादा किया था, लेकिन दिल्ली में शराब का सबसे बड़ा घोटाला हुआ। उन्होंने केजरीवाल को यमुना का पानी पीने के लिए चैलेंज दिया। राहुल गांधी ने कहा कि केजरीवाल एक के बाद एक झूठ बोलते हैं। उन्होंने केजरीवाल और मोदी की तुलना की और कहा कि दोनों एंटी रिजर्वेशन और एंटी दलित हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के प्रबल विचार हैं कि संविधान को बदलना चाहिए और एमएसएमई को समाप्त करना चाहिए।
और पढो »
राहुल गांधी ने दिल्ली में अपनी पहली रैली की, अरविंद केजरीवाल पर साधा हमलाकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में अपनी पहली रैली की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी से ज्यादा अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने दिल्ली में भ्रष्टाचार और प्रदूषण के मुद्दे पर केजरीवाल पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने कहा कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार हटाने की बात कही थी लेकिन दिल्ली में स्थिति बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने महंगाई कम करने का वादा किया था लेकिन महंगाई बढ़ती जा रही है।
और पढो »
महाकुंभ भगदड़ के बाद 1500 लोग लापतामहाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ के बाद 1500 से अधिक लोग लापता हैं। कई लोग अपने परिजनों को खो चुके हैं और उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।
और पढो »
Delhi Election 2025 Live: आतिशी ने दाखिल किया नामांकन, संजय सिंह ने भाजपा को दी चुनौतीदिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। इस पीसी में केजरीवाल एक और बड़ा चुनावी एलान कर सकते हैं।
और पढो »