रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनींगी। वे गुरुवार को सुबह रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में दिल्ली के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से आरंभ होगा और दोपहर एक बजे समाप्त होगा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लोगों को समय से पहले ही स्थान ग्रहण करने की हिदायत दी गई है। समारोह में आने वाले अतिथियों को 11 बजे से पूर्व अपना स्थान ग्रहण करना होगा। दोपहर 12 बजे तक आमंत्रित विशिष्ट अतिथि स्थान ग्रहण कर लेंगे। पीएम मोदी की मौजूदगी में लेंगी शपथ पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता गुरुवार को प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे.पी.नड्डा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में सीएम पद की शपथ लेंगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से आरंभ होगा रामलीला मैदान और बाहर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के पोस्टर लगाए गए हैं। एसपीजी ने तैयारियों के बाद समारोह स्थल को अपने कब्जे में ले लिया है। दिल्ली में रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा के साथ ये विधायक ले सकते हैं मंत्रीपद की शपथ.... आशीष सूद मनजिंदर सिंह सिरसा रविन्द्र इंद्रराज कपिल मिश्रा डॉ. पंकज कुमार सिंह झुग्गी के प्रधान करेंगे पीएम मोदी का स्वागत समारोह में पीएम मोदी का स्वागत झुग्गी के प्रधानों से कराया जाएगा। इसके माध्यम से दिल्ली के 250 झुग्गी क्लस्टर में भी संदेश देने की तैयारी है। बताया जाता है कि पीएम मोदी को सम्मानित करने के लिए महिला आटो ड्राइवर व कैब ड्राइवरों को भी आमंत्रित किया गया है। आयोजन के लिए करीब 30 हजार लोगों को कार्यक्रम के लिए औपचारिक न्यौता भेजा गया है। 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी हुई है। आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही मुख्यमंत्री के नाम का इंतजार किया जा रहा था। नई दिल्ली से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा और रोहिणी से तीसरी बार विधायक चुने गए विजेंद्र गुप्ता इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। दिल्ली में आगे बढ़ेगी महिला नेतृत्व की विरासत दिल्ली में महिला नेताओं का इतिहास रहा है। बीजेपी ने पहली बार अक्टूबर 1998 में सुषमा स्वराज को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया था। वे दो महीने तक इस पद पर रहीं। उनके नेतृत्व में बीजेपी ने 1998 में दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा
रेखा गुप्ता दिल्ली मुख्यमंत्री शपथ पीएम मोदी भाजपा महिला नेतृत्व दिल्ली विधानसभा चुनाव
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं। वे 20 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।
और पढो »
Delhi New CM LIVE: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, कल दोपहर शपथ ग्रहण समारोहदिल्ली की शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. बीजेपी विधायक दल की मीटिंग में उनके नाम पर मुहर लगी. नई मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल रामलीला मैदान में होगा. उनका नाम सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहा था. विधायक दल की बैठक में विजेंद्र गुप्ता और प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा.
और पढो »
Delhi CM Oath Live Updates: रेखा गुप्ता कितने बजे शपथ लेंगी, जानिए गेस्ट से लेकर ट्रैफिक रूट तक हर बातRekha Gupta Oath Ceremony: दिल्ली की सीएम के तौर पर रेखा गुप्ता आज शपथ लेंगी. शपथ ग्रहण समारोह की सारी जरूरी बातें यहां जानिए...
और पढो »
रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्रीDelhi BJP ने 11 दिन बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। काल में सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत किया।
और पढो »
दिल्ली में बीजेपी की शपथ ग्रहण समारोह: रेखा गुप्ता दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री27 साल बाद दिल्ली पर भगवा ने कब्जा किया है. बीजेपी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में मनोनीत किया है. शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में होगा. PM मोदी समेत कई बड़ी हस्तियां इस समारोह में शामिल होंगी.
और पढो »
रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनींबीजेपी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का अगला सीएम चुना है। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं।
और पढो »