रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

राजनीति समाचार

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री
REKHA GUPTADELHI CMBJP
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 51%

Delhi BJP ने 11 दिन बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। काल में सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत किया।

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। भाजपा ने दिल्ली चुनावी नतीजे आने के 11 दिन बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया। रेखा गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, अन्य नेताओं के साथ LG विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। विधायक दल की बैठक में इसका ऐलान हुआ। RSS ने रेखा गुप्ता के नाम का सुझाव दिया था, जिसे भाजपा ने मान लिया। रेखा ने LG से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज

दोपहर 12:35 बजे शपथ समारोह होगा। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा राज्य की चौथी महिला CM होंगी।50 साल की रेखा गुप्ता जिंदल दिल्ली की नौवीं CM होंगी। वे दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। रेखा भी पूर्व CM अरविंद केजरीवाल की तरह वैश्य हैं। दिल्ली में वैश्य समुदाय व्यापार में होल्ड रखता है। ये हमेशा बीजेपी का कोर वोटर माना जाता है। दिल्ली महिला विधानसभा चुनाव में BJP ने कुल 48 सीटें जीतीं, कुल 45.56% वोट मिला। इसका बड़ा कारण यह भी रहा कि पार्टी ने महिलाओं के लिए 5 बड़ी घोषणाएं की थीं। इनमें हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक मदद और सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी जैसे ऐलान शामिल हैं। \योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ का जिक्र किया। योगी ने बताया कि उस दिन 37 लोगों की मौत हुई। संगम तट पर भगदड़ की चपेट में 66 श्रद्धालु आए, जिनमें 30 की मौत हुई थी। वहीं प्रयागराज में अलग-अलग जगहों पर कुछ प्रेशर पॉइंट बने हुए थे, वहां भी 7 लोगों की मौत हुई थी।योगी ने कहा, 'संगम और उसके आसपास के सभी पाइप और नालों को टेप कर दिया गया है। पानी शुद्ध करने के बाद ही छोड़ा जा रहा। यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है।' दरअसल, सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि संगम में गंगा-यमुना का पानी स्नान लायक नहीं है। पानी में सैंपल में फीकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मात्रा मानक से अधिक पाई गई है। महाकुंभ में अब तक 56.64 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। \चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मुकाबले में पिछले सीजन की विनर पाकिस्तान की करारी हार हुई। मेजबान टीम को न्यूजीलैंड ने 60 रनों से हराया। कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान ने बॉलिंग चुनी। न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 320 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 47.2 ओवर में 260 रन पर ऑलआउट हो गई।​​​​​​न्यूजीलैंड से विल यंग ने 107, टॉम लैथम ने 126 और ग्लेन फिलिप्स ने 54 रन बनाए। पाकिस्तान से नसीम शाह ने 2 विकेट लिए। 1-1 विकेट अबरार अहमद और हारिस रऊफ को भी मिला। पाकिस्तान की ओर से खुशदिल शाह (69 रन) और बाबर आजम (64 रन) ने अर्धशतक बनाए। सलमान अली आगा ने 42 और फखर जमान ने 24 रन की पारियां खेली। न्यूजीलैंड से विलियम ओरूर्क और मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट लिए। 2 विकेट मैट हेनरी को मिले। \राजस्थान बजट- 150 यूनिट बिजली फ्री, 1.25 लाख नौकरियां, बुजुर्गों की पेंशन बढ़ी राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने भजनलाल सरकार का दूसरा पूर्ण बजट पेश किया। सरकार अगले एक साल में सवा लाख नौकरियां देगी। साथ ही, प्राइवेट सेक्टर में भी डेढ़ लाख नौकरियां पैदा की जाएंगी। 150 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। पत्नी के साथ खरीदी गई 50 लाख तक की प्रॉपर्टी सस्ती होगी। स्टांप ड्यूटी में 0.5% की छूट मिलेगी। 70 लाख किसानों को सालाना 9 हजार रुपए मिलेंगे। बजट घोषणाएं अप्रैल 2025 से लागू होंगी

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

REKHA GUPTA DELHI CM BJP Mahakuumb बिजली राजस्थान बजट नौकरियां

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं। वे 20 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।
और पढो »

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्रीबीजेपी की विधायक दल की बैठक के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनी हैं। वे बीजेपी की तरफ से दूसरी महिला मुख्यमंत्री हैं और पहली बार विधायक चुनी गई हैं।
और पढो »

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्रीबीजेपी विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। वे महिला वोटर्स को साधने और राजनीतिक जातिगत समीकरण को संतुलित करने के लिए चुनी गई हैं।
और पढो »

रेखा गुप्ता: दिल्ली की नई मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता: दिल्ली की नई मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता बीजेपी विधायक दल की बैठक में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में चुनी गईं. वे शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं और पार्टी में लंबे समय से सक्रिय रह चुकी हैं.
और पढो »

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है और वे दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. वे दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी.
और पढो »

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, बीजेपी ने महिलाओं को दिया महत्वरेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, बीजेपी ने महिलाओं को दिया महत्वबीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता को चुना है. रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से विधायक हैं और उनकी शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को होगा. बीजेपी ने महिला मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी और सरकार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया है.
और पढो »



Render Time: 2025-04-19 09:58:56