रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

राजनीति समाचार

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री
REKHA GUPTADELHI CMBJP
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 137 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 51%

रेखा गुप्ता को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है और वे दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. वे दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी.

रेखा गुप्ता को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है. वो दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित दफ़्तर में पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम पर मुहर लगी. इस बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के नेता रविशंकर प्रसाद ने पत्रकारों के सामने रेखा गुप्ता के नाम का एलान करते हुए कहा, 'प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा के नाम का प्रस्ताव दिया.

नौ लोगों ने उनके नाम का अनुमोदन किया. अब हम सब राजभवन जा रहे हैं.' रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, वीरेंद्र सचदेवा, रविशंकर प्रसाद और सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद अदा करती हूं. मैं अपने सभी विधायकों का धन्यवाद अदा करती हूं.' रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी. उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी इस पद पर रह चुकी हैं. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ को लेकर विपक्ष ने सरकार पर उठाए सवाल 'देवरानी की मौत हो गई, देवर घायल हैं', नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में अपनों को खोने वालों की आपबीतीहाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को क़रीब 30 हज़ार वोट से हराया था. रेखा गुप्ता दिल्ली नगर निगम की पार्षद और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. दिल्ली चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए जिन नामों की चर्चा हो रही थी उनमें से रेखा गुप्ता का नाम भी प्रमुख था. कई विश्लेषकों के मुताबिक़ रेखा गुप्ता के एलान से बीजेपी महिला और वैश्य समुदाय को साध सकती है. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत दिल्ली यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ की. 2007 में वो दिल्ली के पीतमपुरा (उत्तर) की काउंसिलर बनीं. 2004 से 2006 तक वो भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव रहीं. रेखा गुप्ता (बाएं) दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. उनके कॉलेज के दिनों की इस तस्वीर में उनके साथ अलका लांबा भी नज़र आ रही हैं. उनका जन्म 1974 में हरियाणा के जींद ज़िले के जुलाना में हुआ था. बचपन से ही वो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गईं. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम और एलएलबी किया. 1998 में उनका विवाह दिल्ली के रहने वाले मनीष गुप्ता से हुआ. के मुताबिक़ साल 2023-24 वित्तीय वर्ष में उनकी कुल आय 6,92,050 रुपए बताई गई है. जबकि इसी अवधि में उनके पति मनीष गुप्ता की आय 97,33,570 रुपए बताई गई है. रेखा गुप्ता को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने भी बधाई दी है. एक्स पर लिखा, 'दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बहुत बहुत बधाई. मैं उम्मीद करता हूँ कि दिल्ली की जनता को किए गए सारे वादे वे पूरे करेंगी. दिल्ली की जनता के विकास और भले के हर कार्य में हम उन्हें सहयोग करेंगे.' पर लिखा, 'दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बधाई. यह खुशी की बात है कि दिल्ली का नेतृत्व एक महिला करेंगी. मुझे उम्मीद है कि दिल्ली वालों को किए गए वादे पूरे होंगे. दिल्ली के विकास के लिए आम आदमी पार्टी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा.' से कहा, 'भाजपा के लिए महिला सम्मान सबसे बड़ी प्राथमिकता है. रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता बनने की और दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर बैठने की बहुत-बहुत बधाई.' ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, 'रेखा जी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बहुत बधाई. मैं जानती हूं कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रेखा जी दिल्ली में विकास के एक अध्याय रेखांकित करेंगी.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

REKHA GUPTA DELHI CM BJP INDIA POLITICS

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्रीबीजेपी की विधायक दल की बैठक के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनी हैं। वे बीजेपी की तरफ से दूसरी महिला मुख्यमंत्री हैं और पहली बार विधायक चुनी गई हैं।
और पढो »

रेखा गुप्ता: दिल्ली की नई मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता: दिल्ली की नई मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता बीजेपी विधायक दल की बैठक में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में चुनी गईं. वे शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं और पार्टी में लंबे समय से सक्रिय रह चुकी हैं.
और पढो »

रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनींरेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनींबीजेपी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का अगला सीएम चुना है। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं।
और पढो »

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता: बीजेपी की कर्मठ कार्यकर्ता, महिला नेतृत्व का उदाहरणदिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता: बीजेपी की कर्मठ कार्यकर्ता, महिला नेतृत्व का उदाहरणरेखा गुप्ता, बीजेपी की कर्मठ कार्यकर्ता, दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनी हैं। शालीमार बाग से उन्होंने अपना पहला विधानसभा चुनाव जीता और इस पद पर आने में उन्होंने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का भरोसा पाया। उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए एक मजबूत दावेदार माना जा रहा था, उनकी नेतृत्व क्षमता, राजनीतिक अनुभव और समुदाय में उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए। उनकी नियुक्ति ने न केवल वैश्य समुदाय को बल्कि दिल्ली के व्यापक जनसमूह को सकारात्मक संदेश दिया है।
और पढो »

Delhi New CM LIVE: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, कल दोपहर शपथ ग्रहण समारोहDelhi New CM LIVE: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, कल दोपहर शपथ ग्रहण समारोहदिल्ली की शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. बीजेपी विधायक दल की मीटिंग में उनके नाम पर मुहर लगी. नई मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल रामलीला मैदान में होगा. उनका नाम सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहा था. विधायक दल की बैठक में विजेंद्र गुप्ता और प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा.
और पढो »

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता: आरएसएस से जुड़ी महिला नेतादिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता: आरएसएस से जुड़ी महिला नेतारेखा गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की महिला विधायक दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. उन्होंने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से भारी बहुमत से जीत हासिल की थी. रेखा गुप्ता के अनुभव और संगठन में मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.
और पढो »



Render Time: 2025-04-22 02:46:27