बुधवार शाम को दिल्ली में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में रेखा गुप्ता को विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया।
बुधवार शाम को दिल्ली में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई, जिसमें रेखा गुप्ता विधायक दल के नेता के रूप में चुनी गईं। रेखा गुप्ता उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश किया। कल रामलीला मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 50 वर्षीय रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था।
उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे। रेखा गुप्ता का राजनीतिक करियर 2003-04 में भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़कर शुरू हुआ, जहाँ वे सचिव पद पर रहीं। इसके बाद 2004 से 2006 तक उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के तौर पर जिम्मेदारी निभाई। 2007: उत्तर पीतमपुरा से पार्षद बनीं। 2007-09: एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की दो साल तक अध्यक्ष रहीं। 2009: दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं। 2010: भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी। 2012: उत्तरी पीतमपुरा वॉर्ड-54 से फिर बनीं पार्षद। पढ़ाई-लिखाई के दौर में ही राजनीति से जुड़ीं रेखा गुप्ता बचपन में पढ़ाई-लिखाई के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन (आरएसएस) के स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ गई थीं। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान वह दौलत राम कॉलेज में सचिव का चुनाव जीतने में सफल रहीं। 1995-96 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बनीं। रेखा ने इसके बाद एलएलबी तक की पढ़ाई पूरी की। 19 फरवरी यानि बुधवार की दोपहर में भाजपा के संसदीय बोर्ड ने दिल्ली प्रदेश में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए। भाजपा ने रविशंकर प्रसाद, ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया था। इन्हीं की उपस्थित में शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा-एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रहने की भी उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। चूंकि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मौजूद रहेंगे, इसलिए उनकी सुरक्षा में एसपीजी का घेरा मौजूद रहेगा। बॉलीवुड से भी आ सकते हैं कई मेहमान वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं के अलावा बॉलीवुड के कुछ लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, इसके अलावा वहां पर साधु-संतों को भी न्योता दिया गया है। कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी, अर्द्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस का बहुस्तरीय घेरा मौजूद रहेगा
रेखा गुप्ता दिल्ली सरकार भाजपा विधायक दल उपराज्यपाल
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्रीबीजेपी की विधायक दल की बैठक के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनी हैं। वे बीजेपी की तरफ से दूसरी महिला मुख्यमंत्री हैं और पहली बार विधायक चुनी गई हैं।
और पढो »
रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनींबीजेपी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का अगला सीएम चुना है। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं।
और पढो »
दिल्ली में नये मुख्यमंत्री का चयन: भाजपा विधायक दल की बैठक आजभाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक आज दिल्ली में नये मुख्यमंत्री का चयन करेगी। बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जो दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री होगा।
और पढो »
दिल्ली में नया मुख्यमंत्री 20 फरवरी को होगा घोषितदिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा विधायक दल की 20 फरवरी को बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री का नाम तय होगा।
और पढो »
रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्रीबीजेपी ने दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम से पर्दा उठाया है और विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहल लग गई है। दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक बनीं रेखी गुप्ता अगली मुख्यमंत्री होंगी। गुरुवार को वह रामलीला मैदान में दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी।
और पढो »
Delhi New CM LIVE: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, कल दोपहर शपथ ग्रहण समारोहदिल्ली की शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. बीजेपी विधायक दल की मीटिंग में उनके नाम पर मुहर लगी. नई मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल रामलीला मैदान में होगा. उनका नाम सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहा था. विधायक दल की बैठक में विजेंद्र गुप्ता और प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा.
और पढो »