लद्दाख में पर्यटकों की संख्या में गिरावट: बंद और विरोध प्रदर्शन का असर

पर्यटन समाचार

लद्दाख में पर्यटकों की संख्या में गिरावट: बंद और विरोध प्रदर्शन का असर
लद्दाख पर्यटनबंदविरोध प्रदर्शन
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 52 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 51%

लद्दाख में पर्यटकों की संख्या में इस वर्ष जम्मू-कश्मीर की तुलना में कमी आई है। यह गिरावट बंद और विरोध-प्रदर्शन की खबरों के कारण हुई है, जिससे पर्यटकों की धारणा प्रभावित हुई है।

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में इस वर्ष जम्मू-कश्मीर की तुलना में पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। लद्दाख के पर्यटन विभाग का कहना है कि इस गिरावट का कारण यहां बंद और विरोध-प्रदर्शन रहा है। इन खबरों ने देश-दुनिया में पर्यटकों की धारणा को प्रभावित किया। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में 5,25,374 पर्यटक आए। 2024 में 25 दिसंबर तक यह संख्या घटकर 3,75,393 रह गई। इस प्रकार इस वर्ष अब तक 1,49,981 पर्यटकों की कमी को दर्शाता है। लेह में एक प्रेसवार्ता में लद्दाख टूरिस्ट ट्रेड एलायंस के अध्यक्ष

पीटी कुंजांग ने बताया कि जहां हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई वहीं लद्दाख में यह अप्रत्याशित गिरावट देखी गई। लद्दाख के विपरीत, हिमाचल प्रदेश में 2023 के 1.63 करोड़ पर्यटकों की तुलना में 2024 में 1.74 करोड़ पर्यटक आए। इसी तरह, जम्मू-कश्मीर में 2023 में 2.10 करोड़ पर्यटकों की तुलना में 2024 में 2.11 करोड़ पर्यटक आए। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रशासनिक सचिव विक्रम मलिक सिंह ने कहा, वर्ष 2024 एक चुनावी साल था। इसमें लद्दाख की स्थिति अलग रही। यहां बंद और विरोध-प्रदर्शन की खबरों ने पर्यटकों की धारणा को प्रभावित किया। ओटीएम और सैट कार्यक्रमों का प्रभाव नहीं दिखा उन्होंने कहा,इस साल विभाग ने मुंबई में ओटीएम और दिल्ली में सैट कार्यक्रमों में भाग लिया, लेकिन उनके प्रभाव अब तक दिखाई नहीं दिए। हालांकि केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद विंटर कॉन्क्लेव और लद्दाख लिटरेचर फेस्टिवल जैसे अच्छे प्रयास हुए। पर्यटन क्षेत्र में अपार संभावनाएं होटल और गेस्ट हाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष रिजिन लाचिक ने कहा, लद्दाख में अपार पर्यटन संभावनाएं हैं, लेकिन इसे भुनाने के लिए बहुत कम प्रयास किए जा रहे हैं

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

लद्दाख पर्यटन बंद विरोध प्रदर्शन पर्यटक संख्या जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

बांग्लादेश संकट से भारत की टूरिज्म इंडस्ट्री पर नकारात्मक प्रभावबांग्लादेश संकट से भारत की टूरिज्म इंडस्ट्री पर नकारात्मक प्रभावबांग्लादेश में हालिया घटनाओं ने भारत की टूरिज्म इंडस्ट्री को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है, विशेष रूप से बांग्लादेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में गिरावट के साथ।
और पढो »

कश्‍मीर में शीतलहर का प्रकोप!कश्‍मीर में शीतलहर का प्रकोप!कश्‍मीर में शीतलहर का असर पहले ही दिखने लगा है। बहता पानी जम रहा है, ओस बर्फ में बदल रही है, और तापमान गिरावट का सामना कर रहा है।
और पढो »

देश में ठंड का कहर जारी, कई राज्यों में तापमान माइनसदेश में ठंड का कहर जारी, कई राज्यों में तापमान माइनसदेश के कई राज्यों में तापमान में भारी गिरावट आई है। राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में ठंड का असर देखने को मिल रहा है।
और पढो »

शेयर बाजार में भारी गिरावटशेयर बाजार में भारी गिरावटरुपए की लगातार गिरावट और फेडरल रिजर्व की मीटिंग में संभावित फैसलों का डर से शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है.
और पढो »

अमित शाह के बाबा साहेब बयान पर राजद का विरोधअमित शाह के बाबा साहेब बयान पर राजद का विरोधलोकसभा में अमित शाह के बाबा साहेब आंबेडकर के बयान को लेकर राजद ने जहानाबाद में विरोध प्रदर्शन किया और अरवल में अमित शाह का पुतला फूंका।
और पढो »

वैष्णो देवी रोपवे परियोजना का विरोध, कटड़ा में बंद और प्रदर्शनवैष्णो देवी रोपवे परियोजना का विरोध, कटड़ा में बंद और प्रदर्शनमाता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने वैष्णो देवी भवन के ताराकोट मार्ग को साझी छत से जोड़ने वाली प्रस्तावित 250 करोड़ रुपये की रोपवे परियोजना के विरोध में बुधवार को कटड़ा के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद किए। शहर में विरोध मार्च निकाला गया और परियोजना को रद्द करने की मांग की गई।
और पढो »



Render Time: 2025-02-16 11:21:37