लद्दाख में पर्यटकों की संख्या में गिरावट

पर्यटन समाचार

लद्दाख में पर्यटकों की संख्या में गिरावट
लद्दाखपर्यटनजम्मू-कश्मीर
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 52 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 51%

लद्दाख में पर्यटकों की संख्या में इस वर्ष जम्मू-कश्मीर की तुलना में गिरावट आई है। बंद और विरोध-प्रदर्शन के कारण पर्यटन क्षेत्र प्रभावित हुआ है

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में इस वर्ष जम्मू-कश्मीर की तुलना में पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। लद्दाख के पर्यटन विभाग का कहना है कि इस गिरावट का कारण यहां बंद और विरोध-प्रदर्शन रहा है। इन खबरों ने देश-दुनिया में पर्यटकों की धारणा को प्रभावित किया। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में 5,25,374 पर्यटक आए। 2024 में 25 दिसंबर तक यह संख्या घटकर 3,75,393 रह गई। इस प्रकार इस वर्ष अब तक 1,49,981 पर्यटकों की कमी को दर्शाता है। लेह में एक प्रेसवार्ता में लद्दाख टूरिस्ट ट्रेड एलायंस के अध्यक्ष

पीटी कुंजांग ने बताया कि जहां हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई वहीं लद्दाख में यह अप्रत्याशित गिरावट देखी गई। लद्दाख के विपरीत, हिमाचल प्रदेश में 2023 के 1.63 करोड़ पर्यटकों की तुलना में 2024 में 1.74 करोड़ पर्यटक आए। इसी तरह, जम्मू-कश्मीर में 2023 में 2.10 करोड़ पर्यटकों की तुलना में 2024 में 2.11 करोड़ पर्यटक आए। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रशासनिक सचिव विक्रम मलिक सिंह ने कहा, वर्ष 2024 एक चुनावी साल था। इसमें लद्दाख की स्थिति अलग रही। यहां बंद और विरोध-प्रदर्शन की खबरों ने पर्यटकों की धारणा को प्रभावित किया। ओटीएम और सैट कार्यक्रमों का प्रभाव नहीं दिखा उन्होंने कहा,इस साल विभाग ने मुंबई में ओटीएम और दिल्ली में सैट कार्यक्रमों में भाग लिया, लेकिन उनके प्रभाव अब तक दिखाई नहीं दिए। हालांकि केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद विंटर कॉन्क्लेव और लद्दाख लिटरेचर फेस्टिवल जैसे अच्छे प्रयास हुए। पर्यटन क्षेत्र में अपार संभावनाएं होटल और गेस्ट हाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष रिजिन लाचिक ने कहा, लद्दाख में अपार पर्यटन संभावनाएं हैं, लेकिन इसे भुनाने के लिए बहुत कम प्रयास किए जा रहे हैं

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

लद्दाख पर्यटन जम्मू-कश्मीर गिरावट बंद विरोध-प्रदर्शन

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

लद्दाख में पर्यटकों की संख्या में गिरावट: बंद और विरोध प्रदर्शन का असरलद्दाख में पर्यटकों की संख्या में गिरावट: बंद और विरोध प्रदर्शन का असरलद्दाख में पर्यटकों की संख्या में इस वर्ष जम्मू-कश्मीर की तुलना में कमी आई है। यह गिरावट बंद और विरोध-प्रदर्शन की खबरों के कारण हुई है, जिससे पर्यटकों की धारणा प्रभावित हुई है।
और पढो »

बांग्लादेश संकट से भारत की टूरिज्म इंडस्ट्री पर नकारात्मक प्रभावबांग्लादेश संकट से भारत की टूरिज्म इंडस्ट्री पर नकारात्मक प्रभावबांग्लादेश में हालिया घटनाओं ने भारत की टूरिज्म इंडस्ट्री को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है, विशेष रूप से बांग्लादेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में गिरावट के साथ।
और पढो »

उत्तराखंड में बर्फबारी, पर्यटकों की संख्या बढ़तीउत्तराखंड में बर्फबारी, पर्यटकों की संख्या बढ़तीउत्तराखंड में 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है। इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है।
और पढो »

दक्षिण कोरिया में पैरेंटल लीव लेने वालों की संख्या में गिरावटदक्षिण कोरिया में पैरेंटल लीव लेने वालों की संख्या में गिरावटदक्षिण कोरिया में पेरेंटल लीव लेने वालों की संख्या साल 2023 में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक इसकी मुख्य वजह बिखरते परिवार एक बड़ी वजह है।
और पढो »

विलुप्तप्राय गिद्ध का अद्भुत अवलोकनविलुप्तप्राय गिद्ध का अद्भुत अवलोकनजमुई जिले में दो दशक बाद एक सफेद सिर वाला गिद्ध देखा गया। गिद्धों की संख्या में गिरावट के कारण यह प्रजाति विलुप्त हो रही है।
और पढो »

भारत में टेलीकॉम कंपनियों के ग्राहकों की संख्या में गिरावटभारत में टेलीकॉम कंपनियों के ग्राहकों की संख्या में गिरावटरिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के सब्सक्राइबर्स की संख्या में गिरावट आई है, जबकि बीएसएनएल की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। टैरिफ वृद्धि को इस गिरावट का कारण माना जा रहा है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 09:59:00