दौसा शहर की पिंकी की कहानी प्रेम, विवाह और दुख की कहानी है। शादी के बाद भागे प्यार में पड़ी पिंकी का अपहरण हो गया और बाद में उसकी लाश मिली।
हाईकोर्ट ने लिव-इन में रहने की इजाजत…अचानक लापता, फिर मिली लाश, पार्ट-1 दौसा शहर की पिंकी, जिम ट्रेनर रोशन से प्यार करती थी। पिंकी के पिता शंकर लाल ने उसकी शादी मर्जी के खिलाफ मुकेश (बदला हुआ नाम) से करा दी। शादी के 5 दिन बाद ही पिंकी अपने बॉयफ्रेंड रोशन के साथ भाग गई। कुछ ही दिन बाद पिंकी का अपहरण हो गया और फिर उसकी लाश16 फरवरी 2021 को मिली। पिंकी की शादी थी। शादी के पांच दिन बाद वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। 16 फरवरी 2021 को बसंत पंचमी थी। अबूझ सावा था। कोरोना के कारण पूरे देश में बहुत सी
शादियां अटकी हुई थीं। क्योंकि सरकार ने लॉकडाउन खुलने के बाद शादी समारोह में केवल 50 लोगों के शामिल होने की ही अनुमति दी थी। हालांकि बाद में कुछ राज्यों में 100 लोगों तक की छूट दे दी गई। राजस्थान में कोरोना का संक्रमण कुछ कम होने पर राज्य सरकार ने शादी समारोह में 200 लोगों के शामिल होने की अनुमति दे दी थी। बसंत पंचमी के अबूझ सावे पर ही दौसा शहर में शंकर लाल सैनी की बेटी पिंकी की शादी दौसा जिले के ही लालसोट के रहने वाले मुकेश से थी। दौसा शहर के रामकुंड इलाके में रहने वाले शंकर लाल ने अपनी हैसियत के मुताबिक बारात की आवभगत की। शादी के माहौल में हर किसी के चेहरे पर हंसी थी, सिवाय पिंकी के। पिंकी को न शादी की खुशी थी, न अपने दूल्हे को देखने की उत्सुकता। सहेलियों ने उदासी की वजह भी पूछी,लेकिन पिंकी ने कोई जवाब नहीं दिया। खाना खाते समय दूल्हे मुकेश ने भी पिंकी से बात करने की कोशिश की, लेकिन पिंकी बिल्कुल चुप थी। गुमसुम पिंकी को देखकर दूल्हे सहित सब लोग सोच रहे थे कि माता-पिता के घर का मोह नहीं छूट पा रहा है। फेरों के दौरान भी पिंकी चुपचाप बैठी रही। पंडित के बताए अनुसार वैवाहिक रस्में निभाती रही। शादी सम्पन्न होने के बाद 17 फरवरी, 2021 को तड़के बारात विदा हो गई। पिंकी अपनी ससुराल चली गई।पग फेरे के लिए आई और बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई ससुराल पहुंच कर भी पिंकी के चेहरे पर कोई रौनक या हंसी-खुशी नहीं थी। पति मुकेश की बातों के जवाब में भी केवल हां और न में ही सिर हिलाती रही। 2 दिन ससुराल में रुकने के बाद पिंकी पग फेरे के लिए पीहर आई।
लव एंड लॉस अपहरण मौत दौसा शादी प्रेम विवाह दुख रहस्य हिंदी न्यूज़
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
फैशन ब्लॉगर की रहस्यमय मौत, बॉयफ्रेंड के साथ 2 दिन रहा लाश के पासबेंगलुरु में एक होटल में फैशन ब्लॉगर माया की लाश 2 दिन बाद मिली, जब उनके बॉयफ्रेंड आरव ने अकेले होटल से चेक आउट किया। पुलिस आरव को पूछताछ में लिया है लेकिन हत्या का असली मास्टरमाइंड कौन है, यह अभी भी एक रहस्य है।
और पढो »
नगमा की लव लाइफनगमा की लव लाइफ और उनके रिश्तों का विवरण
और पढो »
नए घर में रहस्यमय तहखाना खोज निकाला कपलएक कपल ने अपने नए घर में फर्श के नीचे एक रहस्यमय तहखाना खोज निकाला।
और पढो »
गर्ल्स विल बी गर्ल्स: एक फिल्म जिसमें दो कहानियाँ हैंदो अलग-अलग कहानियों को प्रस्तुत करते हुए, फिल्म ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ दर्शकों को एक रोमांचकारी और रहस्यमय अनुभव प्रदान करती है।
और पढो »
कर्नाटक में एक और प्रसूता की मौत, परिवार ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोपकर्नाटक में एक और प्रसूता की मौत, परिवार ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
और पढो »
सीरिया की जेल से रहस्यमय कैदी की रिहाई ने उठाए सवालएक रहस्यमय कैदी की रिहाई ने सीरिया की नरक जैसी जेल से हलचल मचा दी है. दुनिया भर की मीडिया इस कैदी की कहानी पर ध्यान केंद्रित कर रही है.
और पढो »