भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली 10 दिन के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. विनोद कांबली ने अस्पताल के कॉरीडोर में कुछ शॉट्स खेले और अपने फैंस को शराब से दूर रहने की सलाह दी है.
प्रीति सोमपुरा|मुंबई. खराब सेहत से परेशान विनोद कांबली के लिए नया साल खुशियां लेकर आया है. भारत के इस पूर्व क्रिकेट र को 10 दिन के बाद अस्पताल से छुट्टी गई है. विनोद कांबली को पिछले दिनों तबीयत खराब होने के बाद ठाणे के आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ है. विनोद कांबली का अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वीडियो सामने आया है. इसमें वे भारतीय टीम की जर्सी के पहने नजर आ रहे हैं.
18 नंबर की जर्सी पहने विनोद कांबली बैट हाथ में लेकर कहते हैं, ‘मैं तो छोड़ूंगा नहीं.’ इसके बाद कांबली हाल ही में आई मूवी पुष्पा-2 के अंदाज में इशारा करते हैं- झुकेगा नहीं साला. वे इस मूवी के बारे में कहते हैं, ‘मैंने देखा है. और छक्का-चौका मारूंगा ही.’ इसके बाद विनोद कांबली अस्पताल के कॉरीडोर में ही कुछ शॉट खेलते हैं. विनोद कांबली ने अपने फैंस को शराब से दूर रहने की नसीहत भी दी है. उन्होंने कहा, ‘नए साल में नागरिकों को शराब और अन्य नशों से दूर रहना चाहिए. मैंने अनुभव किया है कि लत जीवन बर्बाद कर देती है. मेरी हालत स्थिर है और मैं जल्द ही मैदान पर आऊंगा.’ विनोद कांबली 1990 के दशक के स्टार क्रिकेटर रहे हैं. एक जमाने में उनकी लोकप्रियता सचिन तेंदुलकर के जैसी ही थी. सचिन और कांबली दोस्त भी हैं और एक ही गुरु रमाकांत अचरेकर के शिष्य भी. हालांकि, कांबली शोहरत को संभाल नहीं पाए और नशे में डूब गए. इसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई और अब उन्हें बीसीसीआई की पेंशन पर निर्भर रहना पड़ रहा है
विनोद कांबली अस्पताल क्रिकेट शराब नशे
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
विनोद कांबली की तबियत में सुधार, शेन वॉर्न को 22 रन ठोके थेभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली अस्पताल में भर्ती थे। उनकी तबियत अब बेहतर है। कांबली और सचिन तेंदुलकर अच्छे दोस्त हैं।
और पढो »
जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने विनोद कांबली से मुलाकात कीजौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने मुंबई के अस्पताल में बीमार पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली से मुलाकात की। उन्होंने कांबली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
और पढो »
विनोद कांबली की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्तीभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली बीमार चल रहे हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
और पढो »
महाराष्ट्र सरकार ने विनोद कांबली को 5 लाख रुपए की मदद की घोषणा कीपूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली अस्पताल में भर्ती हैं, महाराष्ट्र सरकार ने उनकी मदद के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की है।
और पढो »
विनोद कांबली को ब्रेन में ब्लड क्लॉट होने की जानकारीपूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को ब्रेन में ब्लड क्लॉट की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
और पढो »
विनोद कांबली के अस्पताल से वीडियो, बोले- डॉक्टर की वजह से जिंदा हूँपूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीत में सुधार हुआ है। अस्पताल से उन्होंने वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने डॉक्टरों को धन्यवाद दिया है और कहा है कि वह क्रिकेट कभी नहीं छोड़ेंगे।
और पढो »