शीतलहर का प्रकोप: दिल्ली में तापमान गिर, कोहरा और बारिश की संभावना

मौसम समाचार

शीतलहर का प्रकोप: दिल्ली में तापमान गिर, कोहरा और बारिश की संभावना
शीतलहरदिल्लीतापमान
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 60 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 51%

उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है और दिल्ली में चार दिनों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। गुरुवार से तापमान में गिरावट देखी जा रही है और मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली में चार दिनों के लिए कोहरा का अलर्ट जारी किया है और 1 फरवरी को बारिश की भी संभावना है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

बीते कई दिनों से मिली कड़ाके की ठंड से राहत अब खत्म हो रही है। धीरे-धीरे मौसम फिर से करवट लेने लगा है। उत्तर भारत एक बार फिर शीतलहर की चपेट में है। ऐसे ही दिल्ली में बीते दिन चार दिनों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। गिरावट गुरुवार से दर्ज की जा रही है, उस दिन राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों की तुलना में मंगलवार सुबह सर्द हवाओं के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह न्यूनतम तापमान 6.

6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुछ हिस्सों में हल्की धुंध छाई रही। बीते दिन न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 1 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए 28 जनवरी से शुरू होने वाले चार दिनों के लिए कोहरे का भी अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद जताई गई है। आईएमडी के मुताबिक, आज हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। 30 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घने से लेकर बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। इसके अलावा मंगलवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई। इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई, क्योंकि AQI 258 दर्ज किया गया। शनिवार को सुबह 8 बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता 191 के साथ मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई थी। इस बीच प्रयागराज में महाकुंभ के त्रिवेणी संगम पर बड़ी संख्या में लोग ठंड के मौसम में डुबकी लगाने के लिए जमा हो रहे हैं। आईएमडी ने आज से शुरू होने वाले तीन दिनों के लिए प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

शीतलहर दिल्ली तापमान कोहरा बारिश मौसम भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

भारत में कड़कड़ती ठंड और कोहरा: दिल्ली में बारिश की आशंकाभारत में कड़कड़ती ठंड और कोहरा: दिल्ली में बारिश की आशंकादेश में कड़ाके ठंड और कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी है और मौसम विभाग ने अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
और पढो »

दिल्ली में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप, दिल्ली नcr में ठंड का आलमदिल्ली में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप, दिल्ली नcr में ठंड का आलमदिल्ली और उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे के कारण ठंड का प्रकोप जारी है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर रहने की संभावना है।
और पढो »

दिल्ली एनसीआर में कोहरा और शीतलहर का प्रकोपदिल्ली एनसीआर में कोहरा और शीतलहर का प्रकोपदिल्ली एनसीआर में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है। राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है।
और पढो »

उत्तर भारत में भीषण ठंड, कोहरा और शीतलहर का प्रकोपउत्तर भारत में भीषण ठंड, कोहरा और शीतलहर का प्रकोपदिल्ली और पंजाब-हरियाणा में भीषण ठंड और कोहरा का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने नए साल में तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है।
और पढो »

दिल्ली में ठंड का कहर जारी, कोहरा छाएगादिल्ली में ठंड का कहर जारी, कोहरा छाएगादिल्ली और उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है. कोहरा छाए रहने की संभावना और शीतलहर का खतरा बना हुआ है.
और पढो »

दिल्ली में घने कोहरे और ठंड से परेशानीदिल्ली में घने कोहरे और ठंड से परेशानीदिल्ली में गहरा कोहरा और ठंड से लोग परेशान हैं। अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक लुढ़क गया है। मौसम विभाग ने कोहरे के साथ बारिश की संभावना भी जताई है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 17:44:19