उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव, आगजनी और गोलीबारी की, 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
संभल हिंसा के दौरान पुलिस पर पथराव करने के आरोप में एक महिला जिकरा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। संभल में बीते 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद या हरिहर मंदिर के सर्वें के दौरान हिंसा हुई थी। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया वहीं आगजनी और गोलीबारी भी की गई थी। संभल पुलिस ने अब तक लगभग 52 से ज्यादा उपद्रवी गिरफ्तार कर लिए है। संभल हिंसा के उपद्रवियों पर लगातार एक्शन जारी है। अब तक पुलिस 52 दंगाइयों को पकड़ चुकी है। हिंसा के दौरान जहां पुलिस बल दंगाइयो का सामना कर उन्हें रोकने का
प्रयास कर रही थी वहीं, दूसरी ओर घरों की छतों से भी महिलाएं पुलिस बल पर पथराव कर रहीं थी और इस पथराव में कई पुलिस कर्मी घायल हुए थे। संभल हिंसा और बवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसमें एक महिला पुलिस बल पर अपनी छत से धुआंधार ईट-पत्थरों की बरसात करती नजर आ रही थी। इसी इलाके में पुलिस अफसर पर गोलीबारी की गई थी। संभल हिंसा में शामिल ज्यादातर उपद्रवी बवाल के बाद दिल्ली भाग गए थे जिनकी एक के बाद एक गिरफ्तारीं की जा रही है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या उपद्रवियों को दिल्ली शरणस्थली का प्लान पहले से तैयार था फिलहाल पुलिस इस बिंदु पर भी जांच पड़ताल कर रही है
हिंसा संभल पुलिस पत्थरबाजी दंगाई
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
संभल हिंसा: पुलिस पर पथराव करने वाली महिला गिरफ्तारनखासा थाना पुलिस ने संभल हिंसा के दौरान पुलिस पर पथराव करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है.
और पढो »
संभल हिंसा: पथराव करने वाली महिला गिरफ्तारनखासा थाना पुलिस ने संभल हिंसा के दौरान पुलिस पर पथराव करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है.
और पढो »
संभल हिंसा: पुलिस काफिले पर पथराव करने वाली महिला गिरफ्तारनखासा थाना पुलिस ने हिंसा के दौरान पुलिस के काफिले पर पथराव करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य महिलाओं की तलाश जारी है।
और पढो »
SP केके बिश्नोई पर गोली चलाने वाले आरोपी तिल्लन गिरफ्तारUP News: संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा के दौरान एसपी केके बिश्नोई पर गोली चलाने वाले आरोपी तिल्लन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
और पढो »
संभल हिंसा: दिल्ली से गिरफ्तार दो आरोपीसंभल में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली बाटला हाउस से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
और पढो »
संभल हिंसा: सात उपद्रवियों को गिरफ्तार, 91 और की तलाशसंभल हिंसा मामले में पुलिस ने सात उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लगातार उपद्रवियों की तलाश में जुटी है और 91 नए उपद्रवियों की पहचान की गई है।
और पढो »