सचिन तेंदुलकर को वर्ष 2024 के लिए सीके नायडू 'लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। क्रिकेट में उनके असाधारण योगदान और लगातार प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार उन्हें दिया जाएगा।
सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वे शतकों का शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। टेस्ट क्रिकेट के अलावा सचिन ने वनडे फॉर्मेट में भी कई रिकॉर्ड बनाए हैं। वनडे में 44.83 के औसत, 49 शतक और 96 अर्धशतक के साथ 18,426 रन और टेस्ट में 53.78 के औसत, 51 शतक और 68 अर्धशतक के साथ 15,921 रन बनाए। उन्होंने अपने शानदार करियर में केवल एक टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल ा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन 51 साल के सचिन ने कुल मिलाकर भारत के लिए 664 मैच खेल े और 48.
52 की औसत से 34,357 रन बनाए। इनमें 100 शतक और 164 अर्धशतक शामिल हैं। बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, 'हां, उन्हें वर्ष 2024 के लिए सीके नायडू ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।' भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री और पूर्व दिग्गज विकेटकीपर फारुख इंजीनियर को यह पुरस्कार मिल चुका है। अपने युग के महानतम बल्लेबाजों में शुमार अपने युग के महानतम बल्लेबाज माने जाने वाले तेंदुलकर न केवल एक शानदार रन-स्कोरर रहे, बल्कि इस खेल के प्रतीक भी हैं। उन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल की उम्र में टेस्ट में डेब्यू किया था। वह दो दशक तक टीम को अपनी सेवा देते रहे, वह 2011 में भारत की विश्व विजेता टीम का हिस्सा भी थे। यह उनका छठा और आखिरी वनडे विश्व कप रहा। दुनिया भर के गेंदबाज सचिन से डरते थे। तेंदुलकर जब अपने खेल के अपने चरम पर थे तब उनकी बल्लेबाजी को देखने के लिए देश की एक बड़ी आबादी जैसे थम जाती थी। सचिन से दुनिया भर के गेंदबाज खौफ खाते थे। दिवंगत शेन वॉर्न से लेकर मुथैया मुरलीधरन तक ने सचिन की तारीफ की है और कहा है कि वह किसी भी समय मैच का रुख पलट सकते थे। कई गेंदबाजों का मानन है कि सचिन को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल काम था। विपक्षी टीमें उनके लिए खास प्लान बनाती थीं। दुनिया भर के कई पूर्व दिग्गज गेंदबाज यह कह चुके हैं भारतीय बल्लेबाजों में उन्हें सिर्फ तेंदुलकर से परेशानी होती है। कुल मिलाकर तेंदुलकर इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले 31वें खिलाड़ी हैं। इस अवॉर्ड को 1994 में भारत के पहले कप्तान कर्नल सीके नायडू के सम्मान में स्थापित किया गया था। नायडू ने प्रशासक के रूप में भी खेल की सेवा की थी। नायडू का 1916 से 1963 के बीच 47 साल लंबा प्रथम श्रेणी करियर रहा, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है।
क्रिकेट सचिन तेंदुलकर सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार रिकॉर्ड बल्लेबाजी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
सचिन तेंदुलकर को बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानितभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय बोर्ड अपने वार्षिक समारोह में 1 फरवरी को उन्हें यह सम्मान देगा।
और पढो »
सचिन तेंदुलकर को बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानितसचिन तेंदुलकर, क्रिकेट के भगवान के नाम से जाने जाने वाले, को बीसीसीआई के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें शनिवार को मुंबई में बोर्ड के वार्षिक समारोह में दिया जाएगा। तेंदुलकर भारत के लिए 664 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और उनके नाम क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक टेस्ट और वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड है।
और पढो »
जम्मू-कश्मीर की 12 हस्तियों को मिलेगा यूटी पुरस्कार, शफी पंडित को मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्डजम्मू-कश्मीर सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों कलाकारों पत्रकारों और अन्य को यूटी अवार्ड देने की घोषणा की है। परफार्मिंग आर्ट में गायिका वर्षा जम्वाल और स्मृद्धि सेन सामाजिक सुधार में राम सेवक शर्मा और डॉ.
और पढो »
भारतीय खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कारमनु, गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
और पढो »
खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए भारतीय खिलाड़ीमनु, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
और पढो »
भारतीय खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कारमनु, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
और पढो »