गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल के अथक परिश्रम के कारण देश आज एकजुट होकर दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सफल हुआ है और देश आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन चुका है।
सरदार पटेल के परिश्रम से देश आज एकजुट होकर दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा है। गृह मंत्री ने कहा, 'बहुत लंबी आजादी की लड़ाई के बाद हम आजाद हुए। जब हम आजाद हुए तब दुनियाभर के राजनीतिक पंडितों ने कहा था कि यह देश बिखर जाएगा। शायद बन ही नहीं पाएगा। कुछ लोगों ने कहा था कि यहां लोकतांत्रिक मूल्य प्रतिस्थापित हो ही नहीं पाएंगे। एकता हो ही नहीं पाएगी और यह देश आर्थिक रूप से कभी आत्मनिर्भर नहीं होगा। आज 75 साल के समय के बाद संविधान को स्वीकार करने के बाद पीछे मुड़कर देखते हैं, तो सरदार पटेल का मैं
धन्यवाद करना चाहता हूं। सरदार पटेल के अथक परिश्रम के कारण देश आज एकजुट होकर दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा है।''हमारा लोकतंत्र आज पाताल तक गहरा' शाह ने आगे कहा, 'जो कहते थे कि इस देश में लोकतंत्र सफल नहीं होगा। मैं उन सभी लोगों को सदन के माध्यम से कहना चाहता हूं कि 75 साल हो गए, हमारे पास-पड़ोस और दुनियाभर में लोकतंत्र सफल नहीं हुए। लेकिन हमारा लोकतंत्र आज पाताल तक गहरा है। रक्त की एक बूंद बहाए बगैर हमने अनेक परिवर्तन किए और विचारधाराओं के आधार पर भी हमने परिवर्तन किए।''जनता ने अनेक तानाशाहों के गुमान को चकनाचूर किया' शाह ने कहा, अनेक तानाशाहों के गुमान को चकनाचूर करने का काम इस देश की जनता ने किया है। लोकतांत्रिक तरीके से किया है। जो कहते थे कि भारत आर्थिक तौर पर कभी आत्मनिर्भर नहीं हो पाएगा, उन्हें भी हमारी जनता और संविधान की खूबसूरती ने जवाब दिया है। हम आज दुनिया का पांचवां अर्थ तंत्र बनकर दुनिया के सामने खड़े हैं। सच हो रही महर्षि अरविंद और स्वामी विवेकानंद की भविष्यवाणी: शाह संविधान पर चर्चा के जवाब में केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा, आज हम जिस मुकाम पर खड़े हैं, उस मुकाम पर महर्षि अरविंद और स्वामी विवेकानंद की वो भविष्यवाणी सच होती दिखाई पड़ती है कि भारत माता अपनी देदीप्यमान ओजस्वी स्वरूप में जब खड़ी होंगी, तब दुनिया की आंखें चकाचौंध हो जाएगी और पूरी दुनिया रोशनी के साथ भारत की ओर देखेगी। चश्मा अगर विदेशी है, तो संविधान में कभी नहीं दिखाई देगी भारतीयता: अमित शाह केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, कोई ये न समझे कि हमारा संविधान दुनिया के संविधानों की नकल है। हां, हमने हर संविधान का अभ्यास जरूर किया है, क्योंकि हमारे यहां ऋग्वेद में कहा गया है, हर कोने से हमें अच्छाई प्राप
देश लोकतंत्र आत्मनिर्भरता सरदार पटेल अमित शाह
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
सरदार पटेल के परिश्रम से मजबूती से खड़ा है देशगृह मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल के अथक परिश्रम के कारण देश आज एकजुट होकर दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा है और हमारा लोकतंत्र आज पाताल तक गहरा है।
और पढो »
West Bengal: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को सजा-ए-मौत, अदालत का 62 दिन बाद आया फैसलाWest bengal: महानगर से सटे दक्षिण 24 परगना स्थित जयनगर में हुई किशोरी से दरिंदगी और हत्या के मामले में कोर्ट ने दोषी मुस्तकिन सरदार को मौत की सजा सुनाई है.
और पढो »
यूपी के इस शहर में बनेगा बार मेमोरियल, घटनाओं की थीम के होंगे दर्शन, जानें लागतMoradabad News: नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने कार्यकारिणी में वार मेमोरियल के बार में बताया कि आर्मी से निश्शुल्क रूप से टैंक देने को लेकर बातचीत हो चुकी है.
और पढो »
सर्दियों में विटामिन बी6 से भरपूर ये फल खाएं, सेहत रहेगी मजबूतZee News के अनुसार, सर्दियों में विटामिन बी6 से भरपूर फल खाने से सेहत मजबूत रहती है।
और पढो »
घी में काली मिर्च मिलाकर खाने के शानदार फायदे | Amazing Benefits of Eating Black Pepper Mixed With Gheeघी और काली मिर्च का मिश्रण विभिन्न स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, जैसे कि पाचन तंत्र को मजबूत करना, जोड़ों के दर्द से राहत, सर्दी-जुकाम और गले की खराश से राहत.
और पढो »
सर्दियों में सरसों और नारियल तेल से भी ज्यादा फायदेमंद है ये ऑयल, बालों को लंबे और घने के साथ जड़ से बना देगा मजबूतसर्दियों में सरसों और नारियल तेल से भी ज्यादा फायदेमंद है ये ऑयल, बालों को लंबे और घने के साथ जड़ से बना देगा मजबूत
और पढो »