सांभल में बावड़ी का रहस्य उजागर

स्थानीय समाचार समाचार

सांभल में बावड़ी का रहस्य उजागर
बावड़ीसांभललक्ष्मण गंज
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 51%

चंदौसी के लक्ष्मण गंज मोहल्ले में खाली प्लाट में बावड़ी की खोज से एक प्राचीन रहस्य उजागर हो रहा है। खोदाई के छठे दिन लाल पत्थर का फर्श और सीढ़ियाँ दिखाई दीं। एएसआई टीम ने सर्वे किया और मिट्टी हटवाकर जांच पड़ताल की।

संभल के चंदौसी में मुस्लिम बहुल मोहल्ला लक्ष्मण गंज में खाली प्लाट में मिली बावड़ी का रहस्य परत दर परत अब खुलने लगा है। छठे दिन गुरुवार को भी बावड़ी में खोदाई और साफ सफाई जारी है। बुधवार को खोदाई के दौरान अब ऊपरी मंजिल साफ नजर आने लगी है। लाल पत्थर का फर्श दिखने लगा है। हालांकि प्रथम तल से अभी मिट्टी हटाने का कार्य जारी है। वहीं, बुधवार को एएसआई की टीम ने मौके पर पहुंच कर बावड़ी का सर्वे भी किया था। 17 दिसंबर को मोहल्ला लक्ष्मण गंज में 150 साल पुराना खंडहर नुमा बांकेबिहारी मंदिर मिला था। सनातन

सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजेंद्र पैंसिया को प्रार्थना पत्र देकर मंदिर का जीर्णोद्धार कराने और मंदिर के पास ही गली में स्थित खाली प्लाट में बावड़ी होने का दावा किया था। डीएम के आदेश पर उसी दिन खोदाई शुरू की गई तो बावड़ी अस्तित्व में आने लगी। पहले दिन बावड़ी की दीवारें दिखीं तो खोदाई में तेजी आई। दूसरे दिन खोदाई में कमरों के गेट और गेट के पीछे सुरंग नुमा गलियारा भी नजर आने लगा था। तीसरे दिन बावड़ी के अंदर उतरने के लिए सीढि़यां नजर आने लगीं थीं। चौथे दिन 13 सीढ़ियां स्पष्ट दिखाई देने लगीं। रोजाना सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक खोदाई का कार्य चल रहा है। पांचवें दिन बुधवार को ऊपरी मंजिल का फर्श नजर आने लगा। लाल पत्थर का फर्श है। वहीं सीढ़ियों से सटकर दोनों ओर छह गेट नकासीदार बने हुए हैं। पांच गेट सादा हैं। इसके पीछे कमरे नुमा गलियारा है। दोपहर में पहुंची एएसआई की टीम ने फर्श से मिट्टी हटवाकर जांच पड़ताल की। फर्श से लिंटर की ऊंचाई करीब साढ़े दस फीट बताई जा रही है। बताया जाता है कि ऊपरी मंजिल के नीचे एक और मंजिल है और उसके नीचे कुआं है। जिसके चारों ओर सीढियां बनी हैं। बुधवार को शाम चार बजे मिट्टी हटाने का कार्य बंद कर दिया गया था। छठे दिन सुबह में पालिका की टीम ने ऊपरी मंजिल से मिट्टी हटाना शुरू कर दिया है। एएसआई मेरठ की टीम ने किया बावड़ी का सर्वे बावड़ी का सर्वे करने के लिए बुधवार की सुबह करीब 10:45 बजे टीम मौके पर पहुंची और टीम ने बावड़ी की ऊपरी मंजिल का सर्वे किया। साथ ही मजदूरों से फर्श से मिट्टी हटवा कर भी देखा। फर्श पर लाल पत्थर था। इतना ही नहीं फर्श से लिंटर तक की नापजोख की। इस दौरान टीम मीडिया कर्मियों से बातचीत के लिए बचती रही। कुछ भ

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

बावड़ी सांभल लक्ष्मण गंज खंडहर सर्वे खोज ऐतिहासिक

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

150 साल पुरानी बावड़ी की खुदाई150 साल पुरानी बावड़ी की खुदाईसंभल में 150 साल पुरानी बावड़ी की खुदाई में अज्ञात रहस्य उजागर हो रहे हैं।
और पढो »

सभल मोहल्ला में बावड़ी का रहस्य उजागरसभल मोहल्ला में बावड़ी का रहस्य उजागरलक्ष्मण गंज मोहल्ले में खोदाई से बावड़ी का अस्तित्व सामने आया है।
और पढो »

सदियों पुरानी बावड़ी का खुलासा, एएसआई ने किया निरीक्षणसदियों पुरानी बावड़ी का खुलासा, एएसआई ने किया निरीक्षणउत्तर प्रदेश के संभल में खुदाई के दौरान सदियों पुरानी बावड़ी का पता चल गया है। एएसआई टीम ने बावड़ी का निरीक्षण किया है।
और पढो »

संबल में 250 साल पुरानी बावड़ी का रहस्यसंबल में 250 साल पुरानी बावड़ी का रहस्ययूपी के संभल जिले में एक 250 साल पुरानी बावड़ी का पता चला। बावड़ी में कई कमरे मिले हैं जो लोगों के लिए एक रहस्य बने हुए हैं। जी मीडिया की टीम ने बावड़ी के निर्माण कराने वाले राजपरिवार के राजवंश राजा चंद्र विजय सिंह को खोज निकाला।
और पढो »

सदियों पुरानी बावड़ी का निरीक्षणसदियों पुरानी बावड़ी का निरीक्षणउत्तर प्रदेश के संभल जिले में खुदाई के दौरान सदियों पुरानी बावड़ी मिली है। एएसआई की टीम ने बावड़ी का निरीक्षण किया है।
और पढो »

संभल में बावड़ी की खोदाई, तीन मंजिला बावड़ी का पता चलासंभल में बावड़ी की खोदाई, तीन मंजिला बावड़ी का पता चलाचंदौसी के मोहल्ला लक्ष्मण गंज में बांकेबिहारी मंदिर के पास खाली प्लॉट में मिली बावड़ी की चौथे दिन भी खोदाई जारी है। अब तक तीन मंजिला बावड़ी की इमारत में नीचे जाने वाली सीढ़ियां नजर आने लगी हैं।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 09:59:19