हरियाणा में धुंध का अलर्ट, 7 जगह मौसम खराब

मौसम समाचार

हरियाणा में धुंध का अलर्ट, 7 जगह मौसम खराब
हरियाणामौसमधुंध
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 42 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 51%

बारिश के बाद धुंध का अलर्ट जारी, 7 जिलों में हालात ज्यादा खराब, तापमान में गिरावट, नारनौल रातें सबसे ठंडी

हरियाणा में मौसम विभाग ने दो दिनों की बारिश के बाद अब फिर से धुंध का अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ IMD के मुताबिक मंगलवार से सभी 22 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट है। इसमें 7 जिलों में हालात ज्यादा खराब रहेंगे। इनमें करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत हैं। धुंध और बारिश के दौर से दिन के तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 2 जिलों में सबसे कम रहा। इनमें नारनौल का अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री और रोहतक का 12.

9 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में अब रात का तापमान बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री बढ़ोतरी हुई है। महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल की रातें सबसे ठंडी रहीं। यहां का पारा 7.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं दूसरे नंबर पर फरीदाबाद और हिसार की रातें सबसे ठंडी रहीं। यहां का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इनके अलावा रोहतक, भिवानी, सिरसा, गुरुग्राम और सोनीपत जिले में तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा। सोमवार को सबसे ज्यादा बारिश झज्जर के बहादुरगढ़ और सोनीपत में हुई। बहादुरगढ़ में 5.4MM और सोनीपत में 5MM बारिश दर्ज की गई। इसके साथ झज्जर 1 MM, रेवाड़ी 2 MM, पानीपत 1 MM, महेंद्रगढ़ के नारनौल में 3 MM, अटेली 2 MM, रोहतक 1 MM और सांपला में 7 MM बारिश हुई। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल में मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार जताए थे, जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना थी

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

हरियाणा मौसम धुंध बारिश तापमान नारनौल

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

मुंबई में बारिश का अलर्ट, आसमान साफ होगामुंबई में बारिश का अलर्ट, आसमान साफ होगामुंबई में धुंध से ढका आसमान के बीच मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश होने की संभावना के साथ ही आबोहवा साफ होने की भी उम्मीद है।
और पढो »

पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश, बर्फबारी और धुंध का अलर्टपंजाब-चंडीगढ़ में बारिश, बर्फबारी और धुंध का अलर्टपंजाब-चंडीगढ़ में बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी है। पंजाब के कई जिलों में धुंध का येलो अलर्ट जारी है।
और पढो »

हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट, विजिबिलिटी 10 से 50 मीटर तकहरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट, विजिबिलिटी 10 से 50 मीटर तकहरियाणा में बारिश के बाद घने कोहरे की चेतावनी जारी। 11 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी, जबकि अन्य 13 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी।
और पढो »

दिल्ली में सर्दी की चपेट मेंदिल्ली में सर्दी की चपेट मेंदिल्ली में दो दिनों की लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई है। भारतीय मौसम विभाग ने धुंध और कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
और पढो »

हरियाणा में बारिश का अलर्ट, करनाल-पानीपत सबसे ठंडेहरियाणा में बारिश का अलर्ट, करनाल-पानीपत सबसे ठंडेमौसम विभाग ने हरियाणा में 2 दिन की बारिश का अलर्ट जारी किया है। शीतलहर के चलने के साथ रिकॉर्ड तापमान के साथ करनाल और पानीपत सबसे ठंडे रहे।
और पढो »

हरियाणा में धुंध और शीतलहर का अलर्ट, पानीपत-सोनीपत से दिल्ली जाने वालों को परेशानीहरियाणा में धुंध और शीतलहर का अलर्ट, पानीपत-सोनीपत से दिल्ली जाने वालों को परेशानीहरियाणा में धुंध और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। 6 जिलों में शीतलहर चलेगी। पानीपत-सोनीपत से दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए परेशानी हो सकती है। प्रदेश में 2 दिन बाद लगातार 2 दिन हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 00:04:24