हरियाणा में बदलते मौसम से कोहरे का बादल

मौसम समाचार

हरियाणा में बदलते मौसम से कोहरे का बादल
मौसमकोहरावर्षा
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 53%

हरियाणा में शनिवार सुबह कोहरा छाए रहा। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। सोमवार से बारिश की संभावना है।

हरियाणा में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण वाहनों की गति धीमी रही। दोपहर में धूप निकलने और कोहरे को छंट जाने से लोगों को राहत मिली। सोमवार से फिर से मौसम में बदलाव की संभावना है और प्रदेश में वर्षा हो सकती है। रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 2 फरवरी को मौसम साफ रह सकता है। सुबह-शाम कोहरा छाने की संभावना है। वाहन चालकों से आराम से वाहन चलाने का आह्वान भी किया गया है। 3 फरवरी से तीन दिन के लिए प्रदेश में मौसम में बदलाव होगा। पश्चिमी

विक्षोभ के सक्रिय होने और अरब सागर से आने वाली नमी युक्त हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में मध्यम वर्षा होने की भी संभावना है। बहादुरगढ़ में भी बदलता रहा मौसम। शनिवार को सुबह धुंध छाई रही। दोपहर में सूर्य निकले लेकिन शाम तक हल्के बादल घिर आए। इस दिन अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया। अब 4 फरवरी तक बारिश के आसार बने रहेंगे। ऐसे में सर्दी फिर लौट सकती है। अब मौसम में बदलाव के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी कम होगा तो उससे पाबंदियां भी हट सकती हैं। पिछले कई दिनों से मौसम साफ था और गुनगुनी धूप निकल रही थी। इससे तापमान में भी उछाल आ रहा था, लेकिन शुक्रवार की रात क्षेत्र में घनी धुंध छाई। यह शनिवार की सुबह 11 बजे तक रही।\हरियाणा में तापमान जिला न्यूनतम अधिकतम अंबाला 12.2 23.6 गुरुग्राम 11.8 23.4 हिसार 9.7 19 करनाल 8.6 23.2 कुरुक्षेत्र 8.9 23 नारनौल 10 21.2 रोहतक 11.2 20.9 कोहरा छाने से किसानों को राहत एक बार फिर मौसम ने रंग बदला है। पिछले दो दिन से क्षेत्र में कोहरा छाया हुआ है। जिसके कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए हैं तो वही फसलों पर कोहरे की बूंदे अमृत बनकर बरस रही हैं। इससे पहले दिन और रात के तापमान में भारी अंतर था। दिन में तेज धूप और रात को पाल जम रहा था जिससे फसलों को नुकसान होने की संभावना बढ़ रही थी। जिसके कारण किसानों के चेहरे पर चिंता साफ देखी जा रही थी। धुंध में वाहनों की रफ्तार को ब्रेक लगा। अब पिछले दो से फिर धुंध शुरू हो गई है। मौसम के जानकारों के अनुसार धुंध अभी कुछ दिन बनी रहने की उम्मीद है। प्रदेश में कई जगह बरसात होने की उम्मीद है अगर बरसात होती है तो फसलों के लिए सोने पर सुहागा होगा

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

मौसम कोहरा वर्षा हरियाणा तापमान

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

झारखंड में बर्फीली हवाओं से लौटेगी ठिठुरन, कोहरे का यलो अलर्टझारखंड में बर्फीली हवाओं से लौटेगी ठिठुरन, कोहरे का यलो अलर्टझारखंड में मौसम में बदलाव के साथ बर्फीली हवाओं का झोंका चलने से फिर ठिठुरन का अहसास होगा। मौसम विभाग ने घने कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
और पढो »

हरियाणा में कोल्ड वेव और कोहरा, 7 जिलों में तापमान 15 डिग्री से कमहरियाणा में कोल्ड वेव और कोहरा, 7 जिलों में तापमान 15 डिग्री से कमहरियाणा में ठंड का डबल अटैक शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 7 जिलों में घने कोहरे के साथ कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है।
और पढो »

दिल्ली में कोहरा से लेकर बारिश का अलर्टदिल्ली में कोहरा से लेकर बारिश का अलर्टमौसम विभाग ने दिल्ली में घने कोहरे के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
और पढो »

दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर खुशहाल मौसमदिल्ली में गणतंत्र दिवस पर खुशहाल मौसमदिल्ली में गणतंत्र दिवस पर कोहरे की आशंका से मुक्ति और खुशहाल मौसम की संभावना है।
और पढो »

उत्तर भारत में मौसम का अचानक ट्विस्ट, बारिश और ठंड से जनजीवन प्रभावितउत्तर भारत में मौसम का अचानक ट्विस्ट, बारिश और ठंड से जनजीवन प्रभावितबारिश और ठंड के कारण उत्तर भारत का मौसम अचानक बदल गया है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में कोहरे और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है।
और पढो »

बिहार में कहर ढा रहा ठंडबिहार में कहर ढा रहा ठंडबिहार में एक जनवरी से ठंड का कहर चल रहा है। कई जिलों में सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए। मौसम विभाग ने घने कोहरे के अलर्ट जारी किया है।
और पढो »



Render Time: 2025-04-20 23:20:29