Indian Ocean Military Activities: हिंद महासागर में दुनिया के सबसे एडवांस एयरक्राफ्ट कैरियर के उतरने से हलचल मच गई है. ये समुद्री दानव जैसे-जैसे आगे की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे पाकिस्तान और तुर्की की टेंशन भी बढ़ती जा रही है. दरअसल अमेरिका पूरी तरह से जंग के मूड में है और इन दोनों इस्लामिक देशों कोअपने-अपने डर सता रहे हैं.
Indian Ocean Military Engagement: हिंद महासागर इस वक्त सैन्य गतिविधियों का अड्डा बना हुआ है. जैसे-जैसे जंगी जहाज इसमें आगे की ओर बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे पाकिस्तान और तुर्की की टेंशन बढ़ रही है. दरअसल अमेरिका पूरी तरह से जंग के मूड में है और इन दोनों इस्लामिक देशों को डर अपने नुकसान का है.
पाकिस्तान में तो इस बात को लेकर बहस भी शुरू हो गई है. ईरान-अमेरिका के बीच जो तनाव की चिंगारी बढ़कर आग बन रही है, वो सिर्फ दो देशों को ही नहीं आस-पास और एशिया के बाकी देशों को भी चिंता में डालने वाला है. अगर ये युद्ध हुआ, तो इस बात से अमेरिका का पिछलग्गू बना पाकिस्तान सबसे ज्यादा डरा हुआ है. वैसे इस्लामिक जगत का खलीफा बना बैठा तुर्की भी परेशान है, इसलिए नहीं कि ईरान मुस्लिम देश है बल्कि इसलिए कि वहां से आने वाले शरणार्थी कहीं उसकी सीमा में न आ जाएं. क्यों ट्रंप के ईरान प्लान से खौफ में है पाकिस्तान? अमेरिका जैसे-जैसे ईरान पर हमले का प्लान बढ़ा रहा है, पाकिस्तान के माथे पर पसीना आ रहा है. दरअसल पाकिस्तान इस बात को लेकर डरा हुआ है कि अगर ईरान में सत्ता बदली, तो विद्रोह की आग उसके यहां भी लग सकती है. पाकिस्तान में पहले से ही बलूचिस्तान प्रांत में लगातार विद्रोह हो रहे हैं. चूंकि बलूचिस्तान, ईरान के सिस्तान से लगा हुआ है, ऐसे में पाकिस्तान को डर है कि अमेरिकी हमले से हालात बिगड़ेंगे और विद्रोहियों को और मौका मिल जाएगा. पाकिस्तानी मीडिया में ये चर्चा का विषय बना हुआ है. पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने एक आर्टिकल में लिखा कि पाकिस्तानी अधिकारी और सरकार ईरान में सत्ता परिवर्तन नहीं चाहती क्योंकि ये पाकिस्तान के लिए तबाही लाएगी. ईरान से लगी है पाकिस्तान की सीमा पाकिस्तान-ईरान के बीच करीब 900 किलोमीटर लंबी सीमा है और इसी सीमा पर बलूचिस्तान भी आता है, जो खुद को पाकिस्तान का हिस्सा नहीं मानता. जैसे ही ईरानी सीमा पर कोई हरकत होती है, यहां के विद्रोहियों के लिए हथियार तस्करी के साथ-साथ शरणार्थियों का आना भी आसान हो जाता है. ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान में भी बलोच लोग ही रहते हैं, जिनके पाकिस्तानी बलूचिस्तानियों से रिश्ते हैं. यही पाकिस्तान का सबसे बड़ा सिरदर्द है. तुर्की को सता रही किस बात की चिंता? तेहरान में सरकार गिरने की आशंका को लेकर तुर्की भी तैयारी में है. दरअसल तुर्की, बॉर्डर के ईरानी तरफ एक बफर जोन बनाने की योजना बना रहा है. तुर्की विदेश मंत्रालय के टॉप अधिकारियों ने इसे लेकर बैठक भी की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरानी अस्थिरता से आने वाली शरणार्थियों की लहर के लिए तुर्की तैयारी कर चुका है. उसने ईरानी सीमा के पास एक बफर जोन बनाया है, ताकि ईरान से आने वाले शरणार्थियों को रोका जा सके. तुर्की के रक्षा मंत्रालय की ओर से पहले भी कहा गया थाकि फिजिकल बैरियल सिस्टम के जरिये वो अपनी 560 किलोमीटर लंबी सीमा को सुरक्षित बना रहा है. इसके लिए वो 203 इलेक्ट्रो ऑप्टिकल टावर, 43 एलिवेटर से लैस टावर, 380 किलोमीटर की मॉड्यूलर कंक्रीट दीवार और खाइयों का इस्तेमाल कर रहा है. इसके अलावा ड्रोन और एयरक्राफ्ट के जरिये जासूसी और निगरानी भी की जा रही है, ताकि माइग्रेशन को रोका जा सके. इस्लामिक नाटो हुआ फुस्स? पाकिस्तान अपने न्यूक्लियर बम तो तुर्की अपनी एडवांस सेना की वजह से खुद को इस्लामिक वर्ल्ड का मसीहा मानता है. हालांकि ईरान के मसले पर ये दोनों देश चुप हो जाते हैं क्योंकि वो एक शिया देश है. हालांकि सऊदी अरब और यूएई जैसे मुस्लिम देशों ने ईरान पर हमले के लिए अपनी जमीन और एयरस्पेस देने से इनकार कर दिया है पर पाकिस्तान की तो ये हिम्मत भी नहीं है. जो देश मिलकर एक संघ बना रहे थे, वो एक मुद्दे पर भी एकमत नहीं हो पाए.
Indian Ocean Military Activities News Islamic NATO Fail Indian Ocean Military Indian Ocean Military हिंद महासागर में उतरा जंगी जहाज हिंद महासागर में युद्धपोत पाकिस्तान क्यों परेशान अमेरिका के जहाज से परेशान पाकिस्तान इस्लामिक नाटो
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
कनाडाई PM का आरोप- भारतीय डिप्लोमैट अपराधों में शामिल: ट्रूडो बोले- हमारे लोगों की हत्या-जबरन वसूली को समर्...India Canada Diplomatic Row PM Justin Trudeau Accused Indian officials involved Criminal activities
और पढो »
India-China To Complete Disengagement Process By October-End: ReportsIndian and Chinese military forces will complete the disengagement process in Ladakh’s Depsang and Demchok regions by the end of this month, according to sources within the Indian Army.
और पढो »
Maldives To Betray India? Muizzu Govt Likely To Permit Chinese Spy Devices In Indian OceanReports suggest that the Maldives government is in discussions with China to deploy fish aggregating devices (FADs) in the Indian Ocean, raising concerns about the potential strategic implications.
और पढो »
Tropical Cyclone: মহাসাগরের বুকে ফুঁসছে ঘূর্ণিঝড়! কবে, কখন তা আছড়ে পড়বে তীরভূমিতে?remote Australian territory expected to feel impact of a strengthening tropical low over Indian Ocean from today
और पढो »
Lost civilization discovered: হরপ্পার চেয়েও প্রাচীন? ভারত মহাসাগরের অতলে আবিষ্কার হারানো সভ্যতার...Lost civilization discovered under Indian Ocean may be older than Harappan civilization
और पढो »
Earthquake under Indian Ocean: ফের ভারত মহাসাগরের তলদেশে ভয়াল ভূমিকম্প...তোলপাড় ১০ কিমি গভীরের শিলাস্তর! ভয়াল সুনামি?Earthquake under Indian Ocean strikes Singapore indonesia is there any tsunami alert on Indian Ocean know the truth
और पढो »
