Falgun Month 2026 Start Date: फाल्गुन मास 2026 की शुरुआत 2 फरवरी से हो रही है और इसे साल का सबसे पुण्य महीना माना जाता है. इस माह में महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े पर्व आते हैं, जिससे इसका धार्मिक महत्व बढ़ जाता है. धार्मिक मान्यता है कि फाल्गुन में पूजा, दान और साधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.
शुभम मरमट / उज्जैन. हिंदू धर्म में फाल्गुन मास को बेहद पावन और फलदायी माना गया है. यह साल का अंतिम महीना होता है और इसी महीने में महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े पर्व आते हैं, जो इसे और भी खास बना देते हैं.
मान्यता है कि फाल्गुन माह में की गई पूजा, दान और साधना का फल कई गुना होकर मिलता है. यही वजह है कि इस महीने को आध्यात्मिक उन्नति और सौभाग्य बढ़ाने वाला माना गया है. उज्जैन के आचार्य पंडित आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि फाल्गुन मास में क्या करना शुभ होता है और किन बातों से बचना चाहिए. कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन मास? हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास माघ पूर्णिमा के अगले दिन से शुरू होता है. साल 2026 में फाल्गुन माह की शुरुआत 02 फरवरी से हो रही है और यह 03 मार्च तक रहेगा. इस दौरान प्रकृति में भी बदलाव देखने को मिलता है और धार्मिक दृष्टि से यह समय बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. फाल्गुन मास में दान का विशेष महत्व फाल्गुन माह को दान-पुण्य के लिए भी उत्तम माना गया है. इस महीने महाशिवरात्रि, होली और विजया एकादशी जैसे प्रमुख व्रत-त्योहार आते हैं. महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का पर्व है, जबकि होली आनंद और प्रेम का प्रतीक है. धार्मिक मान्यता है कि इस माह में अन्न, वस्त्र, धन और जरूरतमंदों को दी गई सहायता से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. फाल्गुन मास में भूलकर भी न करें ये काम फाल्गुन मास को पवित्र माना गया है, इसलिए इस दौरान सात्त्विक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी जाती है. मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज जैसी तामसिक चीजों से दूरी बनाए रखना शुभ होता है. साथ ही किसी के प्रति ईर्ष्या, द्वेष या बुरा सोचने से भी बचना चाहिए. मान्यता है कि इस महीने नकारात्मक सोच और गलत कर्म करने से पुण्य के बजाय दोष बढ़ता है. फाल्गुन में जरूर करें ये शुभ कार्य इस माह में भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव की पूजा करना विशेष फलदायी माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन में चंद्र देव का जन्म हुआ था, इसलिए चंद्र देव की पूजा का भी महत्व है. रोजाना महादेव की पूजा करें और शिवलिंग का जल, दूध, बेलपत्र आदि से अभिषेक करें.इसके साथ ही अन्न, धन और वस्तुओं का दान करें. पितरों की कृपा पाने के लिए फाल्गुन माह में तर्पण और विशेष दान करना भी शुभ माना गया है. ऐसा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं.
Phalgun Month Significance फाल्गुन में क्या करें फाल्गुन में क्या न करें Mahashivratri 2026 Holi Festival Hindu Phalgun Month Puja Hindu Calendar Phalgun Local 18 Mp News Madhya Pradesh News लोकल 18 एमपी न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
यूजीसी कानून 2026 के विरोध में इस्तीफा; सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने लगाए गंभीर आरोप, क्या है पूरा मामलाUGC Bill 2026 Bareilly City Magistrate Resign: बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी कानून 2026 के विरोध में इस्तीफा दे दिया है। इस पर विवाद गहरा गया है।
और पढो »
Budget 2026 Live: वित्त मंत्री क्या रेलवे सेक्टर को देंगी बड़ी सौगात? एक्सपर्ट्स को हैं ये उम्मीदेंBudget 2026 Expectations Live: इनकम टैक्स| बजट| Budget 2026| Budget 2026 Live Updates | Income Tax | FM Nirmala Sitharaman | Budget 2026 News
और पढो »
ICSE, ISC Admit Card 2026: CISCE ने जारी किए कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, cisce.org से करें डाउनलोडICSE ISC Admit Card 2026 OUT: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE 10वीं और ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है.
और पढो »
Aaj Ka Panchang: ये है 28 जनवरी का पूरा दैनिक पंचांग, आज ब्रह्म और इन्द्र योग का संयोग, जानें राहुकाल कब तकAaj Ka Panchang 28 January 2026: 28 जनवरी 2026 यानी आज बुधवार का दिन अति शुभ और सकारात्मक है.
और पढो »
Budget 2026 Live: आज से संसद का बजट सत्र शुरू, इनकम टैक्स पर वित्त मंत्री से ये हैं उम्मीदेंBudget 2026 Expectations Live: बजट 2026 इनकम टैक्स | Budget 2026 latest updates | Budget news | Budget Updates | Budget 2026 Expectations Sectorwise
और पढो »
Budget 2026: ஓய்வூதிய உயர்வு, வரிச் சலுகை, சுகாதார வசதிகள்.... மூத்த குடிமக்களுக்கு முக்கிய அப்டேட்Union Budget 2026 News: பட்ஜெட் 2026 -இல் மூத்த குடிமக்களுக்கு பல வித எதிர்பார்ப்புகள் உள்ளன. இவற்றில் நிதி அமைச்சர் வெளியிடக்கூடிய சாத்தியமான அறிவிப்புகள் பற்றி இந்த பதிவில் காணலாம்.
और पढो »




