सोमवार सुबह लाहुल-स्पीति के सिस्सू, अटल टनल रोहतांग व मनाली के सोलंगनाला में हिमपात हुआ, जबकि शाम को कुफरी व नारकंडा में फाहे गिरे। शिमला में वर्षा हुई और कई स्थानों पर तेज आंधी चली और बिजली गिरी। हिमपात के पूर्वानुमान के बीच प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ी हुई थी।
सोमवार सुबह लाहुल-स्पीति के सिस्सू, अटल टनल रोहतांग व मनाली के सोलंगनाला में हिमपात हुआ, जबकि शाम को कुफरी व नारकंडा में फाहे गिरे। हंसा में पांच सेंटीमीटर, केलंग व गोंदला में करीब दो सेंटीमीटर हिमपात हुआ। शिमला में वर्षा हुई। कई स्थानों पर तेज आंधी चली और बिजली भी गिरी। शिमला के जुब्बड़हट्टी से कोई हवाई उड़ान नहीं हुई, जबकि कुल्लू के भुंतर स्थित एयरपोर्ट से तीनों व कांगड़ा के गगल स्थित एयरपोर्ट से सभी छह उड़ानें हुईं। भुंतर से दिल्ली, देहरादून व अमृतसर के लिए उड़ानें हुईं। हिमपात के
पूर्वानुमान के बीच प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ी हुई थी। प्रदेश में फिर से बढ़ गई ठंड प्रदेश में सुबह अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहे। दोपहर बाद धूप निकली और उसके बाद मौसम ने करवट बदली। प्रदेश में फिर से ठंड बढ़ गई है और अधिकतम तापमान में तीन से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई है। न्यूनतम तापमान में भी एक से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट शिमला व कसौली में पांच डिग्री सेल्सियस की आई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को मंडी, ऊना, बिलासपुर व हमीरपुर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। ऊंची चोटियों में एक-दो स्थानों पर हिमपात हो सकता है। 10 व 11 जनवरी को प्रदेश में ऊंचे व मध्य क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में वर्षा का अनुमान है। एक घंटा देरी से पहुंची हिमाचल एक्सप्रेस दिल्ली जंक्शन से दौलतपुर चौक आने वाली हिमाचल एक्सप्रेस घनी धुंध के कारण एक घंटा छह मिनट देरी से पहुंची। हिमाचल एक्सप्रेस दिल्ली से रविवार रात को 10:50 बजे चली, लेकिन रास्ते में धुंध की वजह से दौलतपुर चौक में सोमवार सुबह 8:41 बजे पहुंची। इस ट्रेन का यहां पहुंचने का समय 7:35 बजे है। इसके अलावा अन्य रेलगाड़ियां निर्धारित समय के करीब ही पहुंची
हिमपात मौसम वर्षा आंधी बिजली पर्यटन हिमाचल
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
उत्तराखंड में बर्फबारी से पर्यटन उछाल, औली और चोपता में पर्यटकों की भीड़उत्तराखंड के औली और चोपता में बर्फबारी के कारण पर्यटकों की भीड़ उमड़ी है। पर्यटक ट्रेकिंग, स्कीइंग और बर्फ का आनंद ले रहे हैं, जिससे स्थानीय कारोबारियों को भी आय का लाभ हो रहा है।
और पढो »
हिमाचल में बर्फबारी: सड़कें बंद, पर्यटन स्थलों पर सैलानी उमड़ेहिमाचल प्रदेश में बर्फबारी शुरू हो गई है। राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। इससे कई सड़कें बंद हो गई हैं। पर्यटन स्थलों पर सैलानी उमड़े हैं।
और पढो »
लद्दाख में पर्यटकों की संख्या में गिरावटलद्दाख में पर्यटकों की संख्या में इस वर्ष जम्मू-कश्मीर की तुलना में गिरावट आई है। बंद और विरोध-प्रदर्शन के कारण पर्यटन क्षेत्र प्रभावित हुआ है
और पढो »
बर्फबारी से कश्मीर में यातायात प्रभावित, दिल्ली में तापमान गिरताजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से पर्यटन प्रभावित हुआ है।
और पढो »
भारत के रहस्यमयी गांव में पर्यटकों को छूने की मनाहीहिमाचल प्रदेश के मलाना गांव में पर्यटकों को कुछ भी छूने की मनाही है।
और पढो »
आयोध्या में सोमवती अमावस्या पर कड़ाके की ठंडसोमवती अमावस्या पर आयोध्या में कड़ाके की ठंड से ग्रस्त आध्यात्मिक स्थलों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी।
और पढो »