होली 2025 कब है? जानें होली का शुभ मुहूर्त, होलिका दहन का समय और शुभ योग

धर्म समाचार

होली 2025 कब है? जानें होली का शुभ मुहूर्त, होलिका दहन का समय और शुभ योग
होली 2025होलिका दहनहोली तिथि
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 56 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 53%

इस लेख में होली 2025 की तारीख, होलिका दहन का समय, शुभ मुहूर्त और शुभ योग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।

सनातन धर्म में फाल्गुन महीना अत्यंत विशेष महत्व रखता है। यह महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है और इसी महीने में महाशिवरात्रि मनाई जाती है। हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाया जाता है। इसके पंद्रह दिन बाद होली मनाई जाती है। आसान शब्दों में कहें तो फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होली मनाई जाती है। इससे एक दिन पूर्व होलिका दहन किया जाता है। होली से आठ दिन पूर्व होलाष्टक लगता है। होलाष्टक के दौरान शुभ काम नहीं किया जाता है। होली का त्योहार देश भर में धूमधाम

से मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर लोग द्वेष भावना भूलाकर एक दूसरे को रंग एवं गुलाल लगाते हैं। 2025 में होली कब है? (Holi 2025 Date) वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगी। वहीं, 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर पूर्णिमा तिथि की समाप्ति होगी। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चन्द्रोदय का समय शाम 06 बजकर 38 मिनट पर होगा। फाल्गुन पूर्णिमा उपवास 13 मार्च को रखा जाएगा। वहीं, 14 मार्च को होली मनाई जाएगी। कब है होलिका दहन? ज्योतिषियों की मानें तो होलिका दहन 13 मार्च को देर रात होलिका दहन मुहूर्त 11 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक है। इस दौरान होलिका दहन किया जाएगा। इस दिन भद्रा पूँछ शाम 06 बजकर 57 मिनट से लेकर 08 बजकर 14 मिनट तक है। वहीं, भद्रा मुख शाम 08 बजकर 14 मिनट से लेकर 10 बजकर 22 मिनट तक है। होली शुभ योग फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर शिववास योग का संयोग बन रहा है। इस शुभ दिन पर देवों के देव महादेव कैलाश पर मां गौरी के साथ विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। वहीं, बव एव बालव करण के योग हैं। इन योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

होली 2025 होलिका दहन होली तिथि शुभ मुहूर्त होलाष्टक महाशिवरात्रि फाल्गुन पूर्णिमा

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

होलाष्टक 2025: जानें शुभ मुहूर्त और क्यों नहीं होते शुभ कार्यहोलाष्टक 2025: जानें शुभ मुहूर्त और क्यों नहीं होते शुभ कार्यहोलाष्टक 2025 की तिथि, होलिका दहन का मुहूर्त और होलाष्टक के दौरान शुभ कार्यों से बचना क्यों है, इसके बारे में जानकारी
और पढो »

जया एकादशी 2025: तिथि, शुभ मुहूर्त, योग और पूजा विधिजया एकादशी 2025: तिथि, शुभ मुहूर्त, योग और पूजा विधिजया एकादशी 2025 की तिथि, शुभ मुहूर्त, योग और पूजा विधि के बारे में जानें।
और पढो »

आज का पौष शुक्ल चतुर्थी, 03 जनवरी 2025आज का पौष शुक्ल चतुर्थी, 03 जनवरी 2025पौष शुक्ल चतुर्थी, 03 जनवरी 2025 को जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त, राहुकाल, गुलिक काल, निशिथ काल, ब्रह्म मुहूर्त, विजय मुहूर्त, दुर्मुहूर्त काल और भद्राकाल का समय।
और पढो »

स्कंद षष्ठी व्रत 2025: महत्व, तिथि और शुभ मुहूर्तस्कंद षष्ठी व्रत 2025: महत्व, तिथि और शुभ मुहूर्तस्कंद षष्ठी व्रत का महत्व, तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानें।
और पढो »

विनयक चतुर्थी 2025: तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधिविनयक चतुर्थी 2025: तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधिविनयक चतुर्थी 2025 की तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानें।
और पढो »

28 दिसंबर 2024 का भारतीय पंचांग28 दिसंबर 2024 का भारतीय पंचांगयह लेख 28 दिसंबर 2024 के भारतीय पंचांग का विवरण प्रदान करता है, जिसमें तिथि, नक्षत्र, योग, मुहूर्त और शुभ अशुभ समय शामिल हैं।
और पढो »



Render Time: 2025-04-22 12:00:12