जनवरी में पिछले 14 साल के सर्दतम बुधवार को देखा गया। मेरठ सबसे ठंडा शहर रहा। अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जनवरी में पिछले 14 साल में बुधवार का दिन सबसे सर्द रहा है। सुबह के समय पाले और बर्फीली हवा ने ठंड और बढ़ा दी। पूरे प्रदेश में मेरठ सबसे ठंड ा शहर रहा। अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस व रात का 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से शहरवासी हलकान हैं। शाम होते-होते सर्दी पूरे चरम पर दिखाई दी। लोगों ने घरों से निकलने में परहेज किया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.
यूपी शाही का ने बताया कि बुधवार का दिन कोल्ड डे कंडीशन में गुजरा। जब तापमान 15 डिग्री या 15 डिग्री से नीचे आ जाए और उसके आसपास रहे तो वह कोल्ड डे कंडीशन रहती है। इस समय वेस्ट यूपी में तापमान नीचे चल रहा है, जिस कारण से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। अभी दो दिन तक ठंड का असर ऐसे ही रहेगा। मेरठ की हवा साफ पांच दिन से मेरठ का एक्यूआई 100 से नीचे चल रहा है। मेरठ की हवा साफ है। बारिश के बाद से प्रदूषण गायब है। बुधवार को मेरठ का एक्यूआई 98, जयभीमनगर 89, गंगानगर 100, दिल्ली रोड 105, पल्लवपुरम 112, बेगमपुल 95 दर्ज किया गया है। अभी प्रदूषण से दो तीन दिन तक राहत के आसार है। ज्यादा बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं। वर्ष अधिकतम 2025 13.5 2024 14.6 2023 14.9 2022 21.4 2021 16.7 2020 22.6 2019 16.6 2018 17.6 2017 19.9 2016 21.4 2015 20.9 2014 20.4 2013 18.7 2012 21.9 माौसम विशेषज्ञों की मानें तो 6 जनवरी से फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। माौसम विशेषज्ञ प्रचंड सर्दी की संभावना जता रहे हैं। मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में फिलहाल सर्दी से लोगों का हाल बेहाल है
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
पश्चिमी यूपी में सर्द मौसमजनवरी में पिछले 14 साल में बुधवार का दिन सबसे सर्द रहा है।
और पढो »
मेरठ में बुधवार सबसे सर्द रिकॉर्ड, 14 साल का नया पराकाष्ठाजनवरी के बुधवार को मेरठ शहर में सर्द रिकॉर्ड बना। पिछले 14 सालों में सबसे सर्द दिन रहा। अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
और पढो »
दिल्ली में 12 साल बाद सबसे ठंडा दिनदिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो 12 साल का सबसे ठंडा दिन है।
और पढो »
हल्द्वानी में सर्दियों का पहला दिन 14 वर्ष में सबसे ठंडाउत्तराखंड के हल्द्वानी में नए साल 2025 की शुरुआत सबसे ठंडे रूप में हुई। एक जनवरी को दिन का अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 14 वर्षों में सबसे कम है।
और पढो »
ठंड का सितम कम हुआ हैबुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम के साथ 7.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आया नगर रहा सबसे ठंडा
और पढो »
बिलासपुर में मौसम बदलने से बढ़ी ठंडपिछले 10 साल की तुलना में जनवरी में सबसे कम ठंड महसूस हो रही है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर खत्म होते ही पारा लुढ़कने का दौर शुरू हो गया है ।
और पढो »