'वंदे मातरम' के साथ सुचित्रा कृष्णमूर्ति की वापसी, स्वतंत्रता दिवस से पहले फैंस को किया हैरान
मुंबई, 14 अगस्त । अभिनेत्री, गायिका, लेखिका और चित्रकार सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से एक बार फिर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। अभिनेत्री ने गुरुवार को देशभक्ति गीत वंदे मातरम लॉन्च किया। देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत इस गीत में भारत के अतीत और वर्तमान की गौरव गाथा है। Advertismentभारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में रणबांकुरों की देशभक्ति को जगाते गीत वंदे मातरम को 1870 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने रचा था। भारत के शौर्य और इसकी विविधता को दर्शाते इस देशभक्ति गीत को राष्ट्रीय गीत का दर्जा प्राप्त है। सुचित्रा ने भारत की अस्मिता और गौरवशाली इतिहास पर केंद्रित गीत को अपने अंदाज में निभाया है। कुछ शब्दों को खुद रचा है और फिर संगीत में पिरो कर अपनी आवाज दी है। गीत की एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दिखाई। इसके साथ ही गीत का इतिहास भी बताया है। फ्यूजन गीत में उत्तर से दक्षिण भारत की अभूतपूर्व झलक है। वीडियो को खास बनाते हैं ऊंचे-ऊंचे पहाड़, कल-कल बहती नदियां, पेड़-पौधे और एआई-जेनेरेटेड सीन। कृष्णामूर्ति के अनुसार 78वें स्वतंत्रता दिवस से पहले वंदे मातरम को अपने शब्दों और तरीके से प्रस्तुति देकर वो बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने लिखा, वंदे मातरम मेरे लिए सिर्फ एक संगीत नहीं है बल्कि यह मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। यह पूरे देशवासियों की पुकार है। मैं खुद ऐसा बनाना चाहती थी जो देश की प्रार्थना की तरह हो—कोमल, फिर भी प्रेरणादायक। हाल ही में एक्टर-सिंगर-परफॉर्मर ने आत्मकथा "ड्रामा क्वीन" लिखी, जो ऑडिबल पर भारत की पहली म्यूजिकल ऑडियोबुक बनी। सेशु केएमआर के निर्देशन में सजा वंदे मातरम 14 अगस्त की शाम को रिलीज होगा। बात करें सुचित्रा कृष्णमूर्ति की, तो वह एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और गायिका हैं। अभिनेत्री को हिंदी सिनेमा, दक्षिण भारतीय फिल्मों और टीवी में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। सुचित्रा ने फिल्म निर्माता शेखर कपूर से शादी की थी, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। उनकी एक बेटी, कावेरी कपूर है। --आईएएनएस एनएस/केआर डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
उर्फी जावेद के होंठ और चेहरे को क्या हुआ?, वीडियो देखकर फैंस हैरानउर्फी जावेद के होंठ और चेहरे को क्या हुआ?, वीडियो देखकर फैंस हैरान
और पढो »
IND vs ENG Day 2 Highlights: यशस्वी जायसवाल के तूफान से बैकफुट पर इंग्लैंड, टीम इंडिया ने दूसरे दिन बोला अंग्रेजों पर हमलाभारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन कमाल की वापसी की। दिन खत्म होने से पहले यशस्वी जायसवाल ने अंग्रेजों पर हमला बोल दिया।
और पढो »
'स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराएं', सरकार ने की 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़ने की अपील'स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराएं', सरकार ने की 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़ने की अपील
और पढो »
बिहार की बेटी पुतुल देवी को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, दिल्ली से आया निमंत्रणबिहार की बेटी पुतुल देवी को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर मिला निमंत्रण
और पढो »
स्वतंत्रता दिवस फुल ड्रेस रिहर्सल पर 13 अगस्त को दिल्ली की यातायात व्यवस्था में बदलावस्वतंत्रता दिवस फुल ड्रेस रिहर्सल पर 13 अगस्त को दिल्ली की यातायात व्यवस्था में बदलाव
और पढो »
79th I-Day: स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किले पर शामिल होंगे 171 खास मेहमानशुक्रवार को दिल्ली के लाल किले में आयोजित 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए काम करने वाले विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया जाएगा.
और पढो »
