यह खबर आपको बताएगी कि 2025 में कौन सी पांच SUV को Facelift के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Maruti Brezza, Hyundai Venue, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun शामिल हो सकते हैं।
भारतीय बाजार में हर साल लाखों की संख्या में वाहनों की बिक्री होती है। जिनमें सबसे ज्यादा योगदान SUV सेगमेंट का होता है। कंपनियों की ओर से अपनी Cars and SUV s को लगातार अपडेट किया जाता है। इस साल भी ऐसी ही पांच SUV को Facelift के साथ लाया जा सकता है। किस कंपनी की ओर से किस एसयूवी के Facelift को साल 2025 में लॉन्च ( SUV Facelift 2025 ) किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। \ Maruti Breeza Facelift मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ब्रेजा को ऑफर किया जाता है। जानकारी के
मुताबिक कंपनी इस साल अपनी इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को बाजार में ला सकती है। ब्रेजा की मौजूदा जेनरेशन को 2022 में अपडेट किया गया था। जिसके बाद इसके मुकाबले में मिलने वाली कई एसयूवी को काफी बेहतर किया जा चुका है और कई नई एसयूवी भी बाजार में आ चुकी है। ऐसे में इस एसयूवी को जल्द ही अपडेट किया जा सकता है। \Hyundai Venue Facelift हुंडई की ओर से भी सब फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में Hyundai Venue को लाया जाता है। लंबे समय से इस एसयूवी को भी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। लेकिन बाजार में इसके सेगमेंट में आने वाली कई एसयूवी इससे बेहतर डिजाइन और फीचर्स के साथ आ रही हैं। ऐसे में इस साल हुंडई भी अपनी इस एसयूवी के Facelift को ला सकती है। इसके साथ ही इसमें भी कुछ नए फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। \Skoda Kushaq Facelift स्कोडा की ओर से भी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कुशाक को ऑफर किया जाता है। बाजार में लगातार बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी की ओर से जहां नए उत्पाद लाए जा रहे हैं, वहीं मौजूदा पोर्टफोलियो को और बेहतर किया जा रहा है। इसी क्रम में कंपनी अपनी कुशाक के फेसलिफ्ट को भी इस साल ला सकती है। \Volkswagen Taigun Facelift फॉक्सवैगन की ओर से भी इसी सेगमेंट में ताइगुन को लाया जाता है। फिलहाल कंपनी इसके फेसलिफ्ट पर काम कर रही है और उम्मीद की जा रही है कि इसे फेसलिफ्ट के साथ इसी साल पेश किया जा सकता है। जिसमें इसके डिजाइन को थोड़ा बेहतर किया जा सकता है और कुछ नए फीचर्स को जोड़ा जा सकता है। जिसके बाद यह अपने सेगमेंट में और कड़ी चुनौती दे सकती है
SUV Facelift Maruti Hyundai Skoda Volkswagen 2025
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
2025 के लिए लड़कियों के लोकप्रिय नामयह लेख साल 2025 में लोकप्रिय होने वाले लड़कियों के नामों पर प्रकाश डालता है।
और पढो »
जनवरी 2025 में लॉन्च होने वाले बजट हैंडसेटनई दिल्ली में साल 2024 में बजट और वैल्यू फॉर मनी वाले हैंडसेट खूब लॉन्च हुए. जनवरी 2025 में भी बहुत से नए हैंडसेट लॉन्च होने वाले हैं. यह लेख मोटोरोला, Redmi और POCO के जैसे कुछ बजट हैंडसेट के बारे में जानता है।
और पढो »
जनवरी 2025 में लॉन्च होने वाले चार नए स्कूटरभारत में वाहनों की बिक्री में स्कूटर का बड़ा योगदान है। कई प्रमुख निर्माताओं द्वारा नए स्कूटर लॉन्च किए जा रहे हैं। जनवरी 2025 में चार नए स्कूटर लॉन्च होने की संभावना है, जिनमें से दो इलेक्ट्रिक स्कूटर होंगे।
और पढो »
प्रयागराज में कुंभ मेले के साथ इतिहासिक स्थलों का भ्रमण2025 में होने वाले महाकुंभ मेले में करोड़ों श्रद्धालु शामिल होने की उम्मीद है। प्रयागराज में कुंभ स्नान के अलावा कई ऐतिहासिक स्थल हैं जिन्हें देखना जरूरी है।
और पढो »
टाटा मोटर्स का 2025 कार लॉन्च प्लानटाटा मोटर्स ने 2025 में कई नई कारें लॉन्च करने की योजना बनाई है, जिसमें Tata Sierra EV, Tata Harrier EV, Tata Safari EV और Tata Punch Facelift शामिल हैं।
और पढो »
iPhone 17 सीरीज में क्या कुछ खास होगा?iPhone 17 सीरीज के बारे में अफवाहें लगातार सामने आ रही हैं। सितंबर 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है।
और पढो »