OpenAI के CEO Sam Altman बुधवार को भारत पहुंचे और नई दिल्ली में भारत सरकार के केंद्रीय IT मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले। दोनों के बीच भारत की महत्वाकांक्षी परियोजना AI आर्थिकी तंत्र बनाने पर चर्चा हुई।
ChatGPT निर्माता OpenAI के CEO Sam Altman बुधवार को भारत पहुंचे। उनके भारत आगमन के बाद नई दिल्ली में भारत सरकार के केंद्रीय IT मंत्री अश्विनी वैष्णव से उनकी मुलाकात हुई। दोनों के बीच भारत की महत्वाकांक्षी परियोजना, AI आर्थिकी तंत्र बनाने पर चर्चा हुई। IT मंत्री ने X प्लेटफ़ॉर्म (पूर्व नाम Twitter) पर इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए पोस्ट किया। Sam Altman ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण की प्रशंसा भी की। अश्विनी वैष्णव पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि भारत भी खुद का AI मॉडल तैयार
करने की योजना बना रहा है। IT मंत्री अश्विनी वैष्णव बीते सप्ताह एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में भारत के AI मिशन के बारे में जानकारी दी। मंत्री ने कहा है कि भारत खुद के बड़े भाषा मॉडल (LLM) पर काम कर रहा है और यह 10 महीने में तैयार हो जाएगा।भारत में AI स्टैक को तैयार करेंगे दोबारा बुधवार की बैठक पर लौटते हैं, Sam Altman के साथ आयोजित बैठक का उद्देश्य भारत के AI स्टैक को विकसित करने पर है, जिसमें GPUs, मॉडल और ऐप्स को तैयार करना शामिल है। इस चर्चा के बाद IT मंत्री ने Sam Altman के सहयोग के बारे में बताया और कहा कि Sam Altman भारत के साथ साझेदारी करने को तैयार हैं। भारत ने कम कीमत में हासिल किए बड़े मुकाम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत की कम लागत वाले सफल प्रोजेक्ट के बारे में बताया। उन्होंने देश में कम लागत वाले अंतरिक्ष मिशन का जिक्र किया, जिसमें 2023 में चंद्रयान का भी जिक्र किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि इस तरह के इनोवेशन की मदद से भारत अन्य देशों की तुलना में कम कीमत लागत से AI मॉडल तैयार करने में मदद मिलेगी।कई क्षेत्रों में उपयोगी साबित होगा मंत्री ने आगे कहा कि नई तकनीक का लाभ उठाकर कई राष्ट्रीय चुनौतियों को हल किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने स्टार्टअप समुदाय से भारत के AI भविष्य को आकार देने में भाग लेने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न उद्योगों में AI इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। Sam Altman ने भारत और भारतीयों की प्रशंसा Sam Altman ने OpenAI के लिए भारत को जरूरी बताया और कहा कि भारत के पास वैश्विक बाजार में AI लीडर बनने की शक्ति है। उन्होंने बताया कि भारत तेजी से AI तकनीक को अपना रहा है। बीते एक साल में भारत में OpenAI का यूज़रबेस तीन गुना तक बढ़ गया है। उन्होंने भारत के AI सिस्टम बनाने के प्रयास की सराहना भी की
AI CHATGPT OPENAI SAM ALTMAN अश्विनी वैष्णव भारत AI आर्थिकी तंत्र
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
पीएम मोदी का लक्ष्य भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण का केंद्र बनाना है : अश्विनी वैष्णवपीएम मोदी का लक्ष्य भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण का केंद्र बनाना है : अश्विनी वैष्णव
और पढो »
मार्क जुकरबर्ग के दावा पर अश्विनी वैष्णव का जवाबकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मार्क जुकरबर्ग के दावे पर पलटवार किया है कि 2024 के चुनावों में भारत सहित अधिकांश मौजूदा सरकारों को चुनावी हार का सामना करना पड़ा था.
और पढो »
विश्व आर्थिक मंच 2025 में शामिल होंगे अश्विनी वैष्णव, बोले 'दुनिया भारत की आर्थिक नीतियों को समझने के लिए उत्सुक'विश्व आर्थिक मंच 2025 में शामिल होंगे अश्विनी वैष्णव, बोले 'दुनिया भारत की आर्थिक नीतियों को समझने के लिए उत्सुक'
और पढो »
भारत सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दीकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी। आठवें वेतन आयोग से लगभग 48.67 लाख केंद्र सरकार कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।
और पढो »
ChatGPT मेकर Sam Altman पर बहन ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, बोली- 8 साल तक...ChatGPT मेकर कंपनी OpenAI के CEO Sam Altman पर एक नया केस दर्ज किया है, जिसमें उनकी बहन Anni Altman की तरफ से उनपर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा कि वह 8 साल तक तंग करते रहे. हालांकि Sam Altman ने सभी आरोप को खारिज कर दिया है. इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
और पढो »
भारत और अफगानिस्तान की पहली उच्चस्तरीय वार्तादुबई में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री से भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री की मुलाकात हुई।
और पढो »