DINK कपल्स: आज के समय में बढ़ती पसंद

जीवनशैली समाचार

DINK कपल्स: आज के समय में बढ़ती पसंद
DINK कपल्सDouble Income No Kidsजीवनशैली
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 104 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 53%

DINK कपल्स का ट्रेंड आज के समय में तेजी से बढ़ रहा है। जानें DINK कपल्स क्यों बनते हैं, उनकी जीवनशैली, उनके फायदे और उनके सामने आने वाली चुनौतियाँ।

आज के समय में, लाइफस्टाइल और मूल्यों में लगातार बदलाव आ रहे हैं। इन बदलावों का एक बड़ा उदाहरण DINK कपल्स का ट्रेंड है। DINK का अर्थ है Double Income No Kids , यानी एक ऐसा रिश्ता जिसमें दो कमाने वाले तो हैं, लेकिन कोई बच्चे नहीं हैं। यह एक ऐसा जीवनशैली है जिसे कई युवा कपल्स चुनना पसंद कर रहे हैं। आइए विस्तार से समझते हैं इस तरह के रिश्ते के बारे में। कई कारण हैं जिनकी वजह से कपल्स DINK बनने का फैसला लेते हैं। आइए जानें। करियर : आज के जमाने में करियर बनाने का दबाव बहुत ज्यादा है। कई कपल्स अपने

करियर पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं, इसलिए बच्चों की जिम्मेदारी लेने से बचते नजर आते हैं। वित्तीय स्वतंत्रता: जाहिर है, बच्चों की परवरिश बहुत महंगी होती है। ऐसे में, DINK कपल्स अपनी कमाई को ट्रिप, शौक और निवेश पर खर्च करना पसंद करते हैं। जीवनशैली: कुछ कपल्स एक मुक्त और बिना किसी तनाव वाली जिंदगी जीना चाहते हैं। बच्चे होने से जीवनशैली में काफी बदलाव आ जाता है, ऐसे में इस तरह के कपल खुद को इससे दूर ही रखते हैं। व्यक्तिगत पसंद: बच्चे पैदा न करना कई कपल्स की व्यक्तिगत पसंद होती है, ऐसे में वे भी इस तरह के जीवनशैली को अपनाना पसंद करते हैं। DINK कपल्स दो चीजों को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। आजादी: DINK कपल्स अपनी आजादी को खास महत्व देते हैं। वे तनाव मुक्त यात्रा करते हैं, नए-नए अनुभव लेते हैं और अपने शौक पूरा करने पर ध्यान देते हैं। पैसे: DINK कपल्स आर्थिक रूप से मजबूत तो रहना चाहते हैं, लेकिन इसमें बच्चों के लिए बचत करने जैसा कुछ नहीं है! जी हां, ऐसे कपल्स अपने पैसे को अपनी मर्जी से खर्च करते हैं और भविष्य के लिए बचत भी अपनी जरूरतों को देखकर करते हैं। DINK कपल्स होने के फायदे आर्थिक रूप से मजबूत: DINK कपल्स आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं। वे अपने पैसे को निवेश कर सकते हैं और भविष्य के लिए सुरक्षित रह सकते हैं। मुक्त जीवनशैली: DINK कपल्स एक आजादी भरा जीवन जीते हैं। वे अपनी मर्जी से फैसले ले सकते हैं और अपनी जिंदगी का आनंद ले सकते हैं। मजबूत रिश्ते: DINK कपल्स के बीच एक मजबूत रिश्ता होता है क्योंकि वे अपना पूरा समय सिर्फ एक-दूसरे को ही देते हैं। DINK कपल्स के लिए चुनौतियाँ सामाजिक दबाव: DINK कपल्स को समाज से कई बार नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती हैं। लोग उनसे अक्सर बच्चों से जुड़े सवाल पूछते हैं, जैसे- बच्चे क्यों नहीं चाहते, गुड न्यूज कब सुनाओगे... आदि। अकेलापन: बुढ़ापे में DINK कपल्स को अकेलेपन का सामना करना पड़ सकता है, जो कि उनकी मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है। परिवार का दबाव: कई बार परिवार वाले DINK कपल्स पर बच्चे पैदा करने का दबाव डालते हैं। ऐसे में, घर में लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं और तनाव का माहौल पैदा हो सकता है। ध्यात रहे, DINK कपल्स होना एक व्यक्तिगत फैसला है। हर व्यक्ति की अपनी प्राथमिकताएं होती हैं। अगर आप DINK बनने का फैसला लेते हैं तो आपको समाज के दबाव को नज़रअंदाज़ करना होगा और अपने फैसले पर अडिग रहना होगा।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

DINK कपल्स Double Income No Kids जीवनशैली करियर वित्तीय स्वतंत्रता आजादी रिश्ते सामाजिक दबाव परिवार का दबाव

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव, बादल छाए रहेंगेउत्तराखंड में मौसम में बदलाव, बादल छाए रहेंगेउत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा और दिन के समय धूप खिलने के आसार हैं।
और पढो »

सनम तेरी कसम से लेकर रॉकस्टार तक इन फिल्मों में अधूरी रह गई प्रेम कहानी, पल-भर में उजड़ गई हस्तीसनम तेरी कसम से लेकर रॉकस्टार तक इन फिल्मों में अधूरी रह गई प्रेम कहानी, पल-भर में उजड़ गई हस्तीमनोरंजन | बॉलीवुड: Bollywood Emotional Love Story:आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनमें कपल्स की प्रेम कहानी अधूरी रह गई.
और पढो »

ओम पुरी के आइकॉनिक रोल: हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारओम पुरी के आइकॉनिक रोल: हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारओम पुरी के यादगार किरदारों को आज भी दर्शक पसंद करते हैं.
और पढो »

सोते समय मोजे पहनना: फायदा या नुकसान?सोते समय मोजे पहनना: फायदा या नुकसान?सर्दी के मौसम में सोते समय मोजे पहनने के फायदे और नुकसान के बारे में जानें।
और पढो »

रायपुर में जयपुरी चूड़ियों की बढ़ती मांगरायपुर में जयपुरी चूड़ियों की बढ़ती मांगजयपुरी चूड़ियों की मांग रायपुर में बढ़ती जा रही है, खासकर शादी सीजन और त्योहारों के समय.
और पढो »

एचएमपीवी वायरस: भारत में बढ़ती चिंताएचएमपीवी वायरस: भारत में बढ़ती चिंतादो महीने के एक बच्चे और दो बच्चों में एचएमपीवी वायरस की पुष्टि के बाद भारत में स्वास्थ्य अधिकारियों को एचएमपीवी के प्रसार के बारे में बढ़ती चिंता है.
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 01:21:25