Beyond the Breaking News

India Pakistan War: इस तस्वीर को याद रखना पाकिस्तान, 1971 में ऐसे ही बांधकर ले आए थे तुम्‍हारे जवान

India-Pakistan War समाचार

India Pakistan War: इस तस्वीर को याद रखना पाकिस्तान, 1971 में ऐसे ही बांधकर ले आए थे तुम्‍हारे जवान
भारत-पाकिस्तान युद्ध1971 War1971 युद्ध

इतिहास गवाह है कि भारत न सिर्फ अपने सैनिकों की शहादत का बदला लेना जानता है, बल्कि दुश्मन को उसकी भाषा में जवाब देना भी जानता है. यकीन न हो तो पाक‍िस्‍तान के हुक्‍मरान ये तस्‍वीर जरूर देख लें.

भारत-पाक‍िस्‍तान जंग के बीच एक तस्‍वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. यह कोई आम तस्वीर नहीं है. यह उस ऐतिहासिक पल की गवाही है जब 1971 के भारत-पाक‍िस्‍तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने खलना की लड़ाई में बड़ी जीत हासिल कर पाकिस्तानी सैनिकों को बांधकर बंदी बना लिया था.

इस तस्वीर में दिख रहे पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सेना की निगरानी में ट्रक से उतारे जा रहे हैं. कुछ के हाथ पीछे बंधे हैं और चेहरे पर हार का स्पष्ट भाव दिख रहा है, वहीं एक भारतीय सैनिक बंदूक लिए पहरा दे रहा है. यह नजारा भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है. 1971 :: Indian Soldier Supervises Unloading of Pakistani Soldiers Captured During Battle of Khulna pic.twitter.com/0QdN4jRqx2 — indianhistorypics May 8, 2025 खलना की वो लड़ाई खलना, बांग्लादेश का एक महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर, उस समय पाकिस्तानी सेना का अहम ठिकाना हुआ करता था. भारतीय सेना और मुक्ति वाहिनी ने मिलकर यहां जबरदस्त सैन्य कार्रवाई की थी. इस लड़ाई में सैकड़ों पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया. यह युद्ध 3 दिसंबर 1971 को शुरू हुआ और 16 दिसंबर को पाकिस्तान की ऐतिहासिक हार के साथ समाप्त हुआ, जब 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने सरेंडर कर द‍िया. यह सेकेंड वर्ल्‍ड वार के बाद सबसे बड़ा आर्मी सरेंडर था. यह तस्वीर क्यों अहम है? खलना की जंग खास इसलिए थी क्योंकि यहां पाकिस्तान ने आखिरी दम तक मुकाबला किया, लेकिन अंततः भारतीय सेना ने रणनीतिक बढ़त लेते हुए उन्हें घेरकर बंदी बना लिया. यह केवल एक युद्धबंदी की तस्‍वीर नहीं है, बल्कि इंडियन आर्मी का गौरवपूर्ण अध्‍याय है. यह उन लोगों को याद दिलाती है जो आज भी भारत की ताकत को कम आंकते हैं.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 India /  🏆 21. in İN

भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 War 1971 युद्ध Indian Army भारतीय सेना Khulna Battle खलना की लड़ाई

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

India-Pakistan Tension: क्या PM मोदी इंदिरा गांधी की तरह करेंगे स्ट्राइक, पहलगाम हमले के बदले PoK वापस लेंग...India-Pakistan Tension: क्या PM मोदी इंदिरा गांधी की तरह करेंगे स्ट्राइक, पहलगाम हमले के बदले PoK वापस लेंग...India-Pakistan Tension: वर्ष 1971 में इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को दो हिस्सों में तोड़कर बांग्लादेश बनाया था.
और पढो »

India-Pakistan Tension: भारत के सख्त Action के बाद पाकिस्तान में खलबली, UNSC में आज बैठकIndia-Pakistan Tension: भारत के सख्त Action के बाद पाकिस्तान में खलबली, UNSC में आज बैठकIndia-Pakistan Tension: भारत के सख्त Action के बाद पाकिस्तान में खलबली, UNSC में आज बैठक | Pahalgam Terror War | Top News Pakistan Pahalgam PahalgamAttack LoC JammuAndKashmir India
और पढो »

बूंद-बूंद को तरसेगा पाकिस्तान, भारत ने रोका चिनाब नदी का पानी, इन दोनों डैम के सभी गेट बंदबूंद-बूंद को तरसेगा पाकिस्तान, भारत ने रोका चिनाब नदी का पानी, इन दोनों डैम के सभी गेट बंदChenab River की इस तस्वीर में ऐसा क्या दिखा Pakistan को | Baglihar Dam | Pahalgam
और पढो »

India-Pakistan Tension: भारत को घेरने के चक्कर में फंसा पाकिस्तान | Pahalgam AttackIndia-Pakistan Tension: भारत को घेरने के चक्कर में फंसा पाकिस्तान | Pahalgam AttackIndia-Pakistan Tension: भारत को घेरने के चक्कर में फंसा पाकिस्तान |  Pahalgam Attack | NDTV Duniya
और पढो »

India-Pakistan Tension : पाकिस्तान ने रात में हिंदुस्तान के इन राज्यों को बनाया निशाना, भारत ने सिखाया सबकIndia-Pakistan Tension : पाकिस्तान ने रात में हिंदुस्तान के इन राज्यों को बनाया निशाना, भारत ने सिखाया सबकIndia-Pakistan Tension: Pakistan targeted these states of India at night, India taught them a lesson, पाकिस्तान ने रात में भारत के इन राज्यों को बनाया निशाना
और पढो »

India-Pakistan Tension Breaking News: पाकिस्तान में कई ठिकानों को निशाना बनाया गयाIndia-Pakistan Tension Breaking News: पाकिस्तान में कई ठिकानों को निशाना बनाया गयाIndia-Pakistan Tension Breaking News: पाकिस्तान में कई ठिकानों को निशाना बनाया गया | NDTV India
और पढो »



Render Time: 2026-06-03 01:11:58