ISRO ने स्पेडेक्स प्रयोग के जरिये दो उपग्रहों को जोड़ने में सफलता हासिल की है। यह प्रयोग अंतरिक्ष यान के मिलान, डॉकिंग और अनडॉकिंग के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकी को विकसित और प्रदर्शित करने पर केंद्रित था. भारत अब अंतरिक्ष डॉकिंग प्रौद्योगिकी वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है.
ISRO Big Achievement: इसरो ने दो उपग्रह ों को जोड़ने से संबंधित अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग कराने में बड़ी कामयाबी पाई. स्पेडेक्स एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसे दो छोटे उपग्रह ों का उपयोग करके अंतरिक्ष यान के मिलान, डॉकिंग और अनडॉकिंग के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकी को विकसित करने और प्रदर्शित करने को लेकर तैयार किया गया है. स्पेडेक्स प्रयोग अंतरिक्ष डॉकिंग में भारत की क्षमताओं को आगे बढ़ाने में एक मील का पत्थर साबित होगा.
पीएसएलवी सी60 रॉकेट ने दो छोटे उपग्रहों- एसडीएक्स01 और एसडीएक्स02 तथा 24 पेलोड को लेकर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम लॉन्चपैड से उड़ान भरी थी. प्रक्षेपण के लगभग 15 मिनट बाद, लगभग 220 किलोग्राम वजन वाले दो छोटे अंतरिक्ष यान को 475 किलोमीटर की वृत्ताकार कक्षा में छोड़ दिया गया था.क्यों है ये इतना महत्वपूर्णइसरो के अनुसार, स्पेडेक्स मिशन दो छोटे अंतरिक्ष यान का उपयोग करके अंतरिक्ष में डॉकिंग के प्रदर्शन के लिए एक लागत प्रभावी प्रौद्योगिकी प्रदर्शन मिशन है.
ISRO अंतरिक्ष डॉकिंग स्पेडेक्स उपग्रह भारतीय अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाएं
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
इसरो का स्पैडेक्स मिशन: अंतरिक्ष में डॉकिंग की नई पहलइसरो का स्पैडेक्स मिशन अंतरिक्ष में डॉकिंग के लिए एक महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी प्रदर्शन मिशन है। यह मिशन दो छोटे अंतरिक्ष यानों का उपयोग करके अंतरिक्ष में डॉकिंग और अनडॉकिंग को प्रदर्शित करेगा।
और पढो »
ISRO की अंतरिक्ष सफलता, अब निसार, शुक्रयान, चंद्रयान-4 की बारी!भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने SPADEX मिशन की सफल लॉन्चिंग की है, जिससे भारत अंतरिक्ष डॉकिंग में शामिल होने वाला चौथा देश बन गया है.
और पढो »
ISRO का स्पैडेक्स मिशन: अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक का प्रदर्शनइसरो का 30 दिसंबर को स्पैडेक्स मिशन अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक का प्रदर्शन करेगा। इस मिशन के जरिए भारत अंतरिक्ष डॉकिंग में सफलता हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।
और पढो »
ISRO का स्पैडेक्स मिशन: भारत में होगा अंतरिक्ष डॉकिंग का इतिहासभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 30 दिसंबर को अंतरिक्ष में दो उपग्रहों की डॉकिंग और अनडॉकिंग करने वाला स्पैडेक्स मिशन लॉन्च करेगा। इस सफलता से भारत दुनिया के चार दिग्गज देशों में शामिल हो जाएगा।
और पढो »
ISRO स्पेडेक्स प्रयोग को फिर स्थगितभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने दो उपग्रहों को जोड़ने से संबंधित अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग (स्पेडेक्स) को बुधवार को फिर से स्थगित कर दिया है।
और पढो »
इसरो ने अंतरिक्ष में लोबिया के बीजों को अंकुरित करने में किया नया रिकॉर्डभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष में सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण से मात्र चार दिन में लोबिया के बीजों को अंकुरित करने में कामयाबी हासिल की है।
और पढो »