Myanmar Earthquake News: म्यांमार में फिर कांपी धरती, भूकंप से दहशत में लोग, घरों से भागे

Myanmar Earthquake News समाचार

Myanmar Earthquake News: म्यांमार में फिर कांपी धरती, भूकंप से दहशत में लोग, घरों से भागे
Earthquake In MyanmarMyanmar NewsMyanmar Latest News

Myanmar News: म्यांमार में रविवार को 5.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र मांडले से 21 किमी दूर था. शुक्रवार को 7.7 तीव्रता के भूकंप से 1600 से ज्यादा मौतें हुईं. बचाव कार्य जारी है.

Myanmar Earthquake: म्यांमार में रविवार को एक बार फिर भूकंप के झटके लगे हैं. इस भूकंप ने क्षेत्र को हिला दिया. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई. भूकंप के कारण लोग अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए.

भूकंप का केंद्र मांडले से लगभग 21 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित था. म्यांमार पहले से ही भूकंप से तबाह हो चुका है. म्यांमार में शुक्रवार दोपहर को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे इमारतें जमींदोज हो गईं. अब तक 1600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. रविवार को आए भूकंप से अभी तक किसी बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है, लेकिन स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. मांडले, म्यांमार का एक प्रमुख शहर है. विशेषज्ञों के अनुसार, म्यांमार भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के कारण समय-समय पर भूकंप आते रहते हैं. शनिवार को 5.1 तीव्रता का एक और भूकंप आया था. भूकंप के कारण परिवहन और संचार व्यवस्था बाधित हुए हैं. इसके बावजूद बचाव कार्य तेजी से जारी है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, तबाही बहुत बड़ी है और मांडले, बागो, मैगवे, उत्तर-पूर्वी शान राज्य, सागाइंग और नेपीडॉ सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके हैं. भारत कर रहा मदद म्यांमार में भूकंप से मची तबाही के बाद भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है. इसी कड़ी में शनिवार को ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत भारत का एक और सी-130 विमान म्यांमार की राजधानी नेपीडॉ में लैंड हुआ. इस विमान के जरिए 38 एनडीआरएफ कर्मी और 10 टन राहत सामग्री भेजी गई है. विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘एक और सी-130 विमान NDRF के 38 कर्मियों और 10 टन राहत सामग्री के साथ राजधानी शहर नेपीडॉ में उतरा. यह आज म्यांमार में राहत सहायता लाने वाला तीसरा भारतीय विमान है. ऑपरेशन ब्रह्मा.’ भारत का यह कदम म्यांमार में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के बाद प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करने के लिए उठाया गया है. एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. इसके साथ ही 10 टन राहत सामग्री में खाने-पीने की वस्तुएं, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री शामिल हैं, जो प्रभावित क्षेत्रों में वितरित की जाएगी. ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भारत आपदा की घड़ी में म्यांमार के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है. म्यांमार के सशस्त्र गुटों का युद्धविराम म्यांमार में सैन्य शासन के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व कर रहे नेशनल यूनिटी गवर्नमेंट ने भूकंप के बाद राहत कार्यों में सहयोग देने के लिए एकतरफा आंशिक संघर्ष विराम की घोषणा की है. शनिवार रात जारी एक बयान में कहा गया है कि एनयूजी की सशस्त्र शाखा पीपुल्स डिफेंस फोर्स भूकंप प्रभावित इलाकों में रविवार से सैन्य अभियानों में दो सप्ताह का विराम लागू करेगी. बयान में कहा गया है कि वह अपने नियंत्रण वाले इलाकों में सुरक्षा, परिवहन व अस्थायी बचाव एवं चिकित्सा शिविरों की स्थापना सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र और गैर-सरकारी संगठनों के साथ सहयोग करेगा.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 India /  🏆 21. in İN

Earthquake In Myanmar Myanmar News Myanmar Latest News Breaking News Myanmar Latest Earthquake म्यांमार में भूकंप म्यांमार की खबर म्यांमार में भूकंप के झटके म्यांमार भारत

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

म्यांमार में खौफनाक भूकंप से ढहीं इमारतें, मिट्टी बन गए घर; VIDEO में भागते दिखे लोगम्यांमार में खौफनाक भूकंप से ढहीं इमारतें, मिट्टी बन गए घर; VIDEO में भागते दिखे लोगMyanmar Earthquake Viral Videos: म्यांमार और थाईलैंड में 7.7 तीव्रता के भूकंप के झटकों से धरती कांप Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »

Myanmar Earthquake: जमींदोज इमारतें, टूटी सड़कें और हर तरफ चीख पुकार... म्यांमार-थाईलैंड में तबाही की खौफनाक तस्वीरेंMyanmar Earthquake: जमींदोज इमारतें, टूटी सड़कें और हर तरफ चीख पुकार... म्यांमार-थाईलैंड में तबाही की खौफनाक तस्वीरेंEarthquake in Myanmar म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार को भूकंप के जोरदार झटकों से धरती कांप उठी। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.
और पढो »

Myanmar earthquake: देर रात फिर आया म्यांमार में भूकंप, घबराकर घरों से निकले लोगMyanmar earthquake: देर रात फिर आया म्यांमार में भूकंप, घबराकर घरों से निकले लोगदेर रात एक बार फिर म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके बाद लोग घबराकर अपने घरों से बाहर आ गए। भूकंप रात 11.56 मिनट पर आया। रिक्टर पैमाने पर 4.
और पढो »

Earthquake: म्यांमार में भूकंप से तबाही के बीच अफगानिस्तान में कांपी धरती, दहशत में आए लोगEarthquake: म्यांमार में भूकंप से तबाही के बीच अफगानिस्तान में कांपी धरती, दहशत में आए लोगEarthquake wreaks havoc in Myanmar, 150 people dead, now the earth quakes in Afghanistan too । म्यांमार में भूकंप से तबाही, 150 लोगों की मौत, अब अफगानिस्तान में भी कांपी धरती । विदेश
और पढो »

म्यांमार में फिर आया 5.1 तीव्रता का भूकंप, अब तक 1000 से ज्यादा की मौतम्यांमार में फिर आया 5.1 तीव्रता का भूकंप, अब तक 1000 से ज्यादा की मौतम्यांमार में फिर आया 5.1 तीव्रता का भूकंप, अब तक 1000 से ज्यादा की मौत
और पढो »

मरने वालों का आंकड़ा 1600 पार, 3400 से ज्यादा जख्मी, भूकंप से तबाह म्यांमार का मंजर रुला देगा, 10 पॉइंट्समरने वालों का आंकड़ा 1600 पार, 3400 से ज्यादा जख्मी, भूकंप से तबाह म्यांमार का मंजर रुला देगा, 10 पॉइंट्सMyanmar Earthquake Returns: म्यांमार में फिर डगमगाई धरती, मरने वालों का आंकड़ा 1000 पार
और पढो »



Render Time: 2026-05-20 10:04:49