Beyond the Breaking News

Video: नए साल से पहले देशभर के मंदिरों भक्तों की भारी भीड़, दर्शन के लिए लगी लंबी लाइन

New Year's Eve Temples समाचार

Video: नए साल से पहले देशभर के मंदिरों भक्तों की भारी भीड़, दर्शन के लिए लगी लंबी लाइन
India Temples CrowdVaishno Devi New YearAyodhya Ram Mandir Crowd

नए साल की पूर्व संध्या पर देशभर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ठंड और कोहरे के बावजूद लोग प्रार्थना और आशीर्वाद के लिए पहुंचे। जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी, अयोध्या के राम मंदिर और वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए ताकि यात्रा सुगम रहे। लोग नए साल में सुख-समृद्धि की...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नए साल की पूर्व संध्या पर देश भर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। ठंड और कोहरे के बावजूद लोग प्रार्थना करने और आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से उत्तर प्रदेश तक धार्मिक स्थलों पर भक्तों का तांता लगा हुआ है। साल के आखिरी दिन भगवान से नई शुरुआत के लिए आशीर्वाद मांगने वालों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि कई जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। श्रद्धालु साल के अंतिम दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे थे। जगह-जगह जयकारों की गूंज सुनाई दे रही थी। लोग नए साल में सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना लेकर आए थे। सर्द हवाओं और घने कोहरे के बीच भी भक्तों का जोश कम नहीं हुआ है। माता वैष्णो देवी में भक्तों का सैलाब जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में नए साल 2026 से पहले भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कटरा में भक्तों की लंबी कतारें लगीं। घने कोहरे और ठंड के बावजूद लोग उत्साह के साथ यात्रा कर रहे थे। मंदिर की ओर जाते भक्त खुशी से लबरेज नजर आ रहे हैं। श्री माता वैष्णो देवी मंदिर की ओर जाते श्रद्धालु पूजा करने के लिए उत्साहित हैं। साल के आखिरी दिन यहां भक्ति का माहौल देखते ही बनता है। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी ताकि यात्रा सुगम रहे। अयोध्या में राम मंदिर में विशेष उत्साह अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में साल के अंतिम दिन भक्तों की भारी भीड़ जुटी। यह दिन प्रतिष्ठा द्वादशी का भी है। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। लोग रामलला के दर्शन कर नए साल की शुरुआत करना चाहते हैं। मंदिर परिसर में भक्तों की लाइनें लगी है। यहां का माहौल पूरी तरह भक्तिमय है। प्रशासन ने भीड़ संभालने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब मथुरा जिले के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर पर साल के आखिरी दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। लोग बड़े संख्या में बांके बिहारी के दर्शन के लिए आए। पुणे से आए एक भक्त निशांत ने कहा, मैं यहां भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लेने आया हूं। पहली बार आया हूं और बहुत अच्छा लग रहा है। एक युवा भक्त ने बताया, मैं सिर्फ बांके बिहारी से मिलना चाहता हूं। उनसे अच्छी नौकरी और पढ़ाई की दुआ मांगूंगा। भीड़ ज्यादा होने की वजह से मंदिर में आने वालों को काफी इंतजार करना पड़ रहा था। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भीड़ प्रबंधन को लेकर मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा, यह अफवाह गलत है कि मंदिर में लोग नहीं आ सकते। हां, वृंदावन में अभी बहुत ज्यादा लोग हैं। आगरा रेंज के डीआईजी शैलेश पांडेय ने बताया, देश-विदेश से भक्त मथुरा के मंदिरों में आते हैं। इसके लिए जिले में सुरक्षा अभियान चलाया गया है ताकि भक्तों को कोई परेशानी न हो। सभी धार्मिक केंद्रों पर प्रशासन अलर्ट रहा। भीड़ को सुचारु रूप से चलाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में घना कोहरा बना आफत, 148 फ्लाइट्स कैंसिल; कई ट्रेनें भी लेट.

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नए साल की पूर्व संध्या पर देश भर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। ठंड और कोहरे के बावजूद लोग प्रार्थना करने और आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से उत्तर प्रदेश तक धार्मिक स्थलों पर भक्तों का तांता लगा हुआ है। साल के आखिरी दिन भगवान से नई शुरुआत के लिए आशीर्वाद मांगने वालों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि कई जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। श्रद्धालु साल के अंतिम दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे थे। जगह-जगह जयकारों की गूंज सुनाई दे रही थी। लोग नए साल में सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना लेकर आए थे। सर्द हवाओं और घने कोहरे के बीच भी भक्तों का जोश कम नहीं हुआ है। माता वैष्णो देवी में भक्तों का सैलाब जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में नए साल 2026 से पहले भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कटरा में भक्तों की लंबी कतारें लगीं। घने कोहरे और ठंड के बावजूद लोग उत्साह के साथ यात्रा कर रहे थे। मंदिर की ओर जाते भक्त खुशी से लबरेज नजर आ रहे हैं। श्री माता वैष्णो देवी मंदिर की ओर जाते श्रद्धालु पूजा करने के लिए उत्साहित हैं। साल के आखिरी दिन यहां भक्ति का माहौल देखते ही बनता है। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी ताकि यात्रा सुगम रहे। अयोध्या में राम मंदिर में विशेष उत्साह अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में साल के अंतिम दिन भक्तों की भारी भीड़ जुटी। यह दिन प्रतिष्ठा द्वादशी का भी है। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। लोग रामलला के दर्शन कर नए साल की शुरुआत करना चाहते हैं। मंदिर परिसर में भक्तों की लाइनें लगी है। यहां का माहौल पूरी तरह भक्तिमय है। प्रशासन ने भीड़ संभालने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब मथुरा जिले के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर पर साल के आखिरी दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। लोग बड़े संख्या में बांके बिहारी के दर्शन के लिए आए। पुणे से आए एक भक्त निशांत ने कहा, मैं यहां भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लेने आया हूं। पहली बार आया हूं और बहुत अच्छा लग रहा है। एक युवा भक्त ने बताया, मैं सिर्फ बांके बिहारी से मिलना चाहता हूं। उनसे अच्छी नौकरी और पढ़ाई की दुआ मांगूंगा। भीड़ ज्यादा होने की वजह से मंदिर में आने वालों को काफी इंतजार करना पड़ रहा था। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भीड़ प्रबंधन को लेकर मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा, यह अफवाह गलत है कि मंदिर में लोग नहीं आ सकते। हां, वृंदावन में अभी बहुत ज्यादा लोग हैं। आगरा रेंज के डीआईजी शैलेश पांडेय ने बताया, देश-विदेश से भक्त मथुरा के मंदिरों में आते हैं। इसके लिए जिले में सुरक्षा अभियान चलाया गया है ताकि भक्तों को कोई परेशानी न हो। सभी धार्मिक केंद्रों पर प्रशासन अलर्ट रहा। भीड़ को सुचारु रूप से चलाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में घना कोहरा बना आफत, 148 फ्लाइट्स कैंसिल; कई ट्रेनें भी लेट

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

India Temples Crowd Vaishno Devi New Year Ayodhya Ram Mandir Crowd Banke Bihari Vrindavan Temple Devotees India New Year Blessings Religious Tourism India Katra Vaishno Devi Uttar Pradesh Temples

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

हरियाणवी क्वीन Sapna Choudhary ने सुथरी तेरी लुगाई बलमा गाने पर किया जबरदस्त डांस, अदाओं ने फैंस को बनाया दीवानाहरियाणवी क्वीन Sapna Choudhary ने सुथरी तेरी लुगाई बलमा गाने पर किया जबरदस्त डांस, अदाओं ने फैंस को बनाया दीवानाSapna Choudhary: हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने येलो सूट में सुथरी तेरी लुगाई बलमा गाने पर बनाई Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »

Manipur Viral Wedding Video: मणिपुर की दुल्हन का अनोखा रूप हुआ वायरल, पारंपरिक पोशाक और आभूषणों ने सोशल मीडिया पर जीता लोगों का दिलManipur Viral Wedding Video: मणिपुर की दुल्हन का अनोखा रूप हुआ वायरल, पारंपरिक पोशाक और आभूषणों ने सोशल मीडिया पर जीता लोगों का दिलViral News | Viral News in Hindi | Manipur Viral Wedding Video | Manipur Marriage viral video | Manipur News | Manipur Viral Wedding Video News | Viral Video of Manipur Wedding | Manipuri bride's unique look goes viral | Manipuri brides viral video |
और पढो »

ऋषिकेश में वन भूमि सर्वे पर जमकर हंगामा, पुलिस पर भीड़ ने किया पथराव, बवाल के बाद धरपकड़ तेजऋषिकेश में वन भूमि सर्वे पर जमकर हंगामा, पुलिस पर भीड़ ने किया पथराव, बवाल के बाद धरपकड़ तेजRishikesh forest land survey: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रहे वन भूमि के सर्वे के विरोध में ऋषिकेश Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »

जम्मू-कश्मीर के डोडा में गांव वाले आतंकियों से लड़ेंगे, VIDEO: आर्मी ने महिलाओं को भी हथियार चलाने की ट्रेन...जम्मू-कश्मीर के डोडा में गांव वाले आतंकियों से लड़ेंगे, VIDEO: आर्मी ने महिलाओं को भी हथियार चलाने की ट्रेन...Army Trains Village Defence Guards Doda Anti Terror Ops Chenab Valley video
और पढो »

नए साल 2026 की तैयारियों के बीच कई शहरों में बढ़ी सुरक्षा, हर व्यक्ति और सामान की जांच, जगह-जगह तैनात हुए जवाननए साल 2026 की तैयारियों के बीच कई शहरों में बढ़ी सुरक्षा, हर व्यक्ति और सामान की जांच, जगह-जगह तैनात हुए जवानNew Year Security Video: नए साल 2026 के आने की खुशी को लेकर सभी देशवासियों में बेहद उत्साह देखने को Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »

चने के खेत में गाने पर लड़की ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस, गजब के स्टेप्स ने मचाया डांस फ्लोर पर तहलका, माधुरी भी फेल!चने के खेत में गाने पर लड़की ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस, गजब के स्टेप्स ने मचाया डांस फ्लोर पर तहलका, माधुरी भी फेल!Girl Dance Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लड़की के डांस का धमाकेदार वीडियो, जिसमें वो चने के खेत Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »



Render Time: 2026-05-28 13:08:41