समुद्री ड्रैगन का ये वीडियो देख उड़ जाएंगे होश.
पानी के अंदर की दुनिया भी अजीब होती है, यहां ऐसे-ऐसे जानवर रहते है, जिनमें से कुछ के बारे में बहुत से लोग नहीं जानते हैं. हाल में इंस्टाग्राम पर ऐसे ही एक जीव का वीडियो सामने आया, जिसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
किनारों पर रिलैक्स होकर अपने लंच का मजा लेते कुछ कछुओं की इस भयानक जीव ने ऐसी खबर ली कि, उनकी जान पर बन आई और वो किसी तरह वहां से बचकर भागे निकले. वहीं कछुओं को खाना खिला रही लड़की के तो मानो प्राण ही सूख गए. वहीं इस दिल दहला देने वाले वीडियो को देखने के बाद लोगों को जुरासिक पार्क की याद आ गई.इंस्टाग्राम पर Phuket Insta नाम के पेज से शेयर हुए इस वीडियो में एक लड़की बड़े ही प्यार से कुछ कछुओं को नदी या तालाब के किनारे ब्रेड खिलाती नजर आती है. वह एक-एक टुकड़े लेकर कछुओं को खिलाती है. चार-पांच कछुए किनारे पर आकर खाने का मजा ले रहे होते हैं, लेकिन तभी तेज रफ्तार में एक भयानक सा जानवर वहां पहुंचता है. ये देखने में कुछ-कुछ मगरमच्छ की तरह दिखता है. ये मगरमच्छ सा दिखने वाला जानवर कछुओं पर झपट्टा मार देता है, जिसके बाद पानी में अफरा-तफरी सी मच जाती है. लड़की तो उल्टे पैर वहां से भाग निकलती है. कुछ ही देर में पानी में सिर्फ ये ड्रैगन नजर आता है, जो किनारे पर शांत होकर शायद उन्हीं ब्रेड के टुकड़ों का इंतजार कर रहा होता है.दरअसल, मगरमच्छ सा दिख रहा ये जानवर कोमोडो ड्रैगन है. कोमोडो ड्रैगन अपने विषैले दंश के लिए जाना जाता है. उनका मुंह 60 नुकीले दांतों से भरा होता है, जो मांस को फाड़ने में मदद करने के लिए पीछे की ओर मुड़ते हैं. शार्क की तरह, वे जीवन भर दांत छोड़ते रहते हैं और पुराने की जगह नये दांत निकल आते हैं.वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, जुरासिक पार्क. दूसरे ने लिखा, ड्रैगन ने कछुओं की पार्टी खराब कर दी. तीसरे यूजर ने लिखा, वह शुरू में थोड़ा आक्रामक था लेकिन अंत में वो शांति से इंतजार करता दिखा. Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com sea dragonviral videokomodo dragon attack on turtlesKomodo dragon eats turtleKomodo dragon attack videoटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2024 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल NDTV India पर.
Viral Video समुद्री ड्रैगन वीडियो कोमोडो ड्रैगन का हमला Komodo Dragon Komodo Dragon Ka Video Komodo Dragon Shocking Video Komodo Dragon Attack On Turtles Komodo Dragon Eats Turtle Komodo Dragon Attack Video
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
नेहा हत्याकांड डरी हुई थी हिंदू लड़की, मुस्लिम प्रेमी से मिलने गई, तभी उसने चाकू से...पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान फल विक्रेता आफताब के रूप में हुई है. लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका परिचय आफताब से एक अन्य मुस्लिम लड़की के माध्यम से हुआ था जो उसकी क्लासमेट थी.
और पढो »
सज गया था सेहरा, निकलने वाली थी बारात, तभी दूल्हे की गर्लफ्रेंड की हुई एंट्री और फिर...मच गया कोहरामUP News: यूपी के बलिया में एक युवती ने अपने प्रेमी को धोखा देने की पर खौफनाक सजा दे डाली. युवक की बारात निकलने वाली थी वह दूल्हा बनकर तैयार था कि तभी उसकी प्रेमिका शादी में पहुंच गई और ऐसा कांड कर दिया कि सब हैरान रह गए. विस्तार से पढ़िए पूरी खबर...
और पढो »
भूल जाएंगे YouTube के वीडियो, Elon Musk ला रहे TV App, जानें क्या कुछ होगा खासElon Musk: ऐलन मस्क की कंपनी X यूट्यूब को टक्कर देने के लिए वीडियो और मनोरंजन के सेक्टर में एंट्री करने के लिए टीवी ऐप लॉन्च कर रही है.
और पढो »
मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका फिर हुई खारिज, चुनावों के बीच बड़ा झटकामनीष सिसोदिया की जमानत याचिका फिर हुई खारिज, चुनावों के बीच AAP को बड़ा झटका
और पढो »
अगर इस एक्टर ने कर दी होती एक हां तो 'शोले' और 'दीवार' में नजर नहीं आते अमिताभ बच्चनबिग बी से पहले इस एक्टर को ऑफर हुई थी दीवार और शोले
और पढो »
