प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह : विनम्रता और सहजता के उदाहरण

ख़बर समाचार

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह : विनम्रता और सहजता के उदाहरण
मनमोहन सिंहविनम्रतासहजता
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 72 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 51%

विकसित प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के चिकित्सक उन्हें विनम्र और सहजता के लिए याद करते हैं। डॉ. श्रीनाथ रेड्डी ने कई यादगार घटनाओं का वर्णन किया है जो दर्शाती हैं कि वे कितने साधारण और देखभाल करने वाले व्यक्ति थे।

दिवंगत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का इलाज करने वाले चिकित्सक भी उनकी विनम्रता और सहजता के कायल थे। प्रधानमंत्री के चिकित्सा पैनल के अध्यक्ष रहे डॉ. श्रीनाथ रेड्डी बताते हैं कि प्रधानमंत्री बनने के बाद डॉ.

मनमोहन सिंह अभी अपने सफदरजंग लेन वाले आवास पर थे। हमारे वहां पहुंचने पर हमारी सुविधा के लिए एक छोटी मेज खुद लेकर आए, ताकि हम आराम से चाय पी सकें। इसके लिए उन्होंने अपने किसी घरेलू सहायक को बुलाना जरूरी नहीं समझा। रेड्डी कहते हैं कि यह लम्हा उनके जेहन में हमेशा के लिए बस गया। वे बताते हैं कि यह वाकया उनके 7 रेसकोर्स रोड स्थित प्रधानमंत्री आधिकारिक आवास में जाने से कुछ ही दिन पहले का है। दिल्ली एम्स में कार्डियोलॉजी विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ. रेड्डी ने मनमोहन को विद्वान होने के बाद भी बेहद ही विनम्र शख्स के तौर पर याद किया। वह कहते हैं कि मनमोहन सिंह ऐसे मरीज थे, जो हमेशा ही उनकी दी गई चिकित्सकीय सलाह को संजीदगी से लिया करते थे। जब तक हम चिकित्सा सलाह सही और पूरे तरीके से समझा नहीं लेते थे, सिंह कभी बीच में नहीं बोलते थे। सब्र के साथ बात सुनते और मानते थे। वे सुसंस्कृत शख्स और असाधारण शिष्टाचार के प्रतीक थे। डॉक्टरों की सलाह पर यकीन एम्स के पूर्व निदेशक और पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. रणदीप गुलेरिया ने उन्हें चिकित्सा निर्देशों का पूरी लगन से पालन करने वाला अनुशासित, मृदुभाषी, सरल और आज्ञाकारी मरीज कहा। दिल्ली एम्स के आरपी सेंटर प्रमुख डॉ. जीवन तितियाल ने 2008 में उनकी दोनों आंखों की मोतियाबिंद सर्जरी की थी। डॉ जीवन तितियाल कहते हैं कि वे जिज्ञासु थे, लेकिन पूरी तरह से डॉक्टरों पर यकीन करते थे। डॉक्टरों को कार तक जाते थे छोड़ने डॉ. रेड्डी बताते हैं कि जब भी वे उनके आवास पर जाते थे, तो वे हमें कार तक छोड़ने आते थे। उन्होंने बताया कि जनवरी 2009 में जब उन्हें फिर कोरोनरी धमनी बाईपास ग्राफ्टिंग करवानी पड़ी, तो ड

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

मनमोहन सिंह विनम्रता सहजता चिकित्सक डॉ. श्रीनाथ रेड्डी डॉक्टरों की सलाह

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

मनमोहन सिंह: विनम्रता और सहजता के प्रतीकमनमोहन सिंह: विनम्रता और सहजता के प्रतीकदिवंगत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की विनम्रता और सहजता के बारे में डॉक्टरों की यादें.
और पढो »

सायरा बानो मनमोहन सिंह के निधन पर भावुकसायरा बानो मनमोहन सिंह के निधन पर भावुकफिल्म जगत की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है और दिलीप कुमार और मनमोहन सिंह से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है.
और पढो »

एक प्रोफेसर जो पहले ब्यूरोक्रेसी, फिर राजनीति में आए: मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री कैसे बने, जिन्हें राजीव ने क...एक प्रोफेसर जो पहले ब्यूरोक्रेसी, फिर राजनीति में आए: मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री कैसे बने, जिन्हें राजीव ने क...एक प्रोफेसर, जो पहले ब्यूरोक्रेसी, फिर राजनीति में आए और भारत के प्रधानमंत्री बने। भास्कर एक्सप्लेनर में मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री बनने की कहानी और उनसे जुड़े किस्से…
और पढो »

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, राहुल बोले- केंद्र ने अपमान कियामनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, राहुल बोले- केंद्र ने अपमान कियापूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया।
और पढो »

'आईआईटी, 3 मेडिकल कॉलेज और...', मनमोहन सिंह के दिल के बेहद करीब था हिमाचल, प्रधानमंत्री रहते की थी खूब मदद'आईआईटी, 3 मेडिकल कॉलेज और...', मनमोहन सिंह के दिल के बेहद करीब था हिमाचल, प्रधानमंत्री रहते की थी खूब मददभारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह Dr.
और पढो »

मनमोहन सिंह के कार्यकाल की यादमनमोहन सिंह के कार्यकाल की यादपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल की यादें ताजी हो गई हैं।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 12:41:25