Free Tirth Yatra in MP: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात है. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अब जिले के 200 वरिष्ठ नागरिकों को रामेश्वरम और मदुरई की फ्री तीर्थ यात्रा कराई जाएगी. यात्रा पूरी तरह नि:शुल्क होगी, जिसमें रहना, खाना और यात्रा का खर्च सरकार उठाएगी.
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खरगोन जिले से 200 यात्रियों का चयन किया जाएगा. यह विशेष यात्रा 10 मार्च 2026 से 16 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी. इस दौरान यात्रियों को दक्षिण भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों रामेश्वरम और मदुरई के दर्शन का अवसर मिलेगा.
यह यात्रा रेलमार्ग से कराई जाएगी और पूरी व्यवस्था मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की जाएगी. योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को जीवन में एक बार धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने का है. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2012 में शुरू की गई थी, जिसके तहत अब तक लाखों बुजुर्ग देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा कर चुके हैं. इस योजना में चयनित यात्रियों के ठहरने, भोजन, पानी, दवाइयों और गाइड की पूरी व्यवस्था शासन की ओर से की जाती है. खरगोन जिले के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं. आवेदन पत्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी कार्यालयों में जमा किए जा सकते हैं. साथ ही पात्रता जांच के बाद यात्रियों का चयन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा. योजना में यह प्रावधान है कि जो व्यक्ति पहले मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत यात्रा कर चुका है, वह दोबारा लाभ नहीं ले सकेगा. वहीं जिनका आवेदन पहले रह गया था या चयन नहीं हुआ था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है. वे केवल यह सहमति देंगे कि वे नई यात्रा तिथि पर यात्रा के लिए इच्छुक हैं. यात्रा के दौरान यात्रियों को खास ट्रेन से ले जाया जाएगा, जिसमें भोजन और आवास की व्यवस्था ट्रेन में ही की जाएगी. वहीं रामेश्वरम और मदुरई में भी धर्मशालाओं या होटलों में ठहरने की सुविधा होगी. चिकित्सा टीम भी यात्रा के साथ रहेगी ताकि किसी को कोई असुविधा न हो. रामेश्वरम दक्षिण भारत का एक प्रमुख ज्योतिर्लिंग स्थल है, जहां भगवान शिव की पूजा के लिए देशभर से श्रद्धालु आते हैं. वहीं मदुरई अपने प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है. इस यात्रा से न सिर्फ धार्मिक संतुष्टि मिलेगी बल्कि बुजुर्गों को दक्षिण भारत की संस्कृति और आस्था से भी जुड़ने का अवसर मिलेगा. प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2026 तक पूरी कर ली जाएगी. इसके बाद लॉटरी निकालकर 200 यात्रियों की अंतिम सूची घोषित की जाएगी. चयनित यात्रियों को यात्रा से पहले जरूरी स्वास्थ्य जांच और दिशा-निर्देश दिए जाएंगे. सरकार की इस पहल से खरगोन के वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह का माहौल है.
Ramnathswamy Rameshwaram Yatra Madurai Meenakshi Temple Yatra Free Yatra In MP Khargone News Local 18 Khargone News Madhya Pradesh News Mp Govt Scheme मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना फ्री रामेश्वर यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ कैसे मिलेगा मध्य प्रदेश में मुफ्त तीर्थयात्रा लोकल 18 एमपी न्यूज खरगोन न्यूज
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
गाजा के बंकर में फंसे 200 लड़ाके नहीं करेंगे सरेंडर, हमास का बयान, इजरायल ने सुरंग को कंक्रीट से भरना शुरू कियागाजा के राफा क्षेत्र के एक सुरंग में हमास के 200 लड़ाके फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए तुर्की और मिस्र मध्यस्थता कर रहा है। मिस्र ने उन लड़ाकों को अपने हथियार सौंपने और दूसरे क्षेत्र में जाने का प्रस्ताव दिया है। मिस्र ने कहा है कि अगर हमास ऐसा करेगा तो इजरायल उन्हें नहीं...
और पढो »
शादी और पार्टी के लिए स्टाइलिश कंगन, लुक में लगाएं चार चांद, कीमत 200 से 350 रुपए तकफिरोजाबाद की प्रसिद्ध चूड़ी मार्केट में मेटल के कंगन इस शादियों-पार्टी सीजन में धूम मचा रहे हैं. महिलाएं शादी और पार्टी के मौके पर इन स्टाइलिश कंगनों को पहनना पसंद कर रही हैं, वहीं ड्रेस के रंग और चूड़ा सेट के साथ मैचिंग के लिए भी इनकी डिमांड काफी बढ़ गई है.
और पढो »
कभी 200 रुपये कमा पाते थे धर्मेंद्र, गैराज में किया काम, जानें उनके संघर्ष की कहानीबॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने अपनी जिंदगी में काफी स्ट्रगल किया है. एक वक्त में उनके लिए 200 रुपये भी कमाना भी मुश्किल था. अपने स्ट्रगल को लेकर एक्टर ने एक बार बात की थी. जानिए उन्होंने क्या कहा था...
और पढो »
200 kg से ज्यादा था शाहरुख का वजन, उठ नहीं पाता था, 1 तरीके घटाया 130 kg, पूरी दुनिया पूछ रही सीक्रेटमोटापा आज के समय की सबसे बड़ी समस्या बन गया है। वजन बढ़ने से न सिर्फ बॉडी खराब होती है बल्कि डायबिटीज से कैंसर तक जैसी जानलेवा बीमारियों का जोखिम भी बढ़ता है। अगर आप किसी वजह से वजन नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको शाहरुख की वेट लॉस स्टोरी से सबक लेना चाहिए। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान का युवक उसके वजन और ढीली...
और पढो »
200 कमरे, 1135 KG सोने का मयूर सिंहासन, किले के भीतर खूफिया तहखाना...कभी कोहिनूर हीरे से रौशन हुआ था महल, आज कहानी उस लाल किले कीRed Fort Story: पुरानी दिल्ली का ऐतिहासिल लाल किला इन दिनों दुनियाभर के लिए चर्चा का केंद्र बन गया है. गूगल के सर्च बॉक्स में अगर आप लाल किला लिखकर सर्च करें तो दिल दहला देनी वाले धमाके की तस्वीरें और खबरें खुल जाती है. 10 नवंबर की शाम लाल किले के पास आंतकी हमला हुआ. आत्मघाती हमले में कार सवार आंतकी ने पूरी कार के अपने साथ उड़ा दिया.
और पढो »
200 खोल्या, 1135 KG सोन्याचे मोर सिंहासन, एक गुप्त तळघर आणि...कोहिनूर हिऱ्याने प्रकाशित झालेल्या लाल किल्ल्याची रहस्यमयी कहाणीस्फोटामुळे दिल्लीचा लाल किल्ला सध्या चांगलाच चर्चेत आहे. 200 खोल्या असलेल्या लाल किल्ल्याचा इतिहास खूपच रहस्यमयी आहे.
और पढो »
