जम्मू में पिकनिक से लौट रही बस हादसे का शिकार, रिंगरोड पर डिवाइडर से टकराई; 35 बच्चे घायल

Accident समाचार

जम्मू में पिकनिक से लौट रही बस हादसे का शिकार, रिंगरोड पर डिवाइडर से टकराई; 35 बच्चे घायल
School Bus Overturned In Jammuजम्मू में बस हादसारिंग रोड पर पलटी स्कूल बस

Jammu Kashmir Bus Accident: परगवाल इंटरनेशनल बॉर्डर क्षेत्र के एक स्कूल के बच्चे पिकनिक के लिए गए हुए थे. शाम के समय जब बस बच्चों को लेकर वापस लौट रही थी, तभी बिश्नाह रिंग रोड पर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के वक्त बस में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और शिक्षक सवार थे.

Bus Accident in Jammu: जम्मू में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूली बच्चों से भरी बस पलट गई, जिससे बच्चों और शिक्षकों समेत कुल 35 लोग घायल हो गए. यह दुर्घटना जम्मू के रिंग रोड स्थित बिश्नाह इलाके में हुई.

जानकारी के मुताबिक, परगवाल इंटरनेशनल बॉर्डर क्षेत्र के एक स्कूल के बच्चे पिकनिक के लिए गए हुए थे. शाम के समय जब बस बच्चों को लेकर वापस लौट रही थी, तभी बिश्नाह रिंग रोड पर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के वक्त बस में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और शिक्षक सवार थे. इस दुर्घटना में करीब 25 बच्चे और 6 शिक्षक घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. अखनूर में पिकनिक मनाने गए थे छात्र अधिकारियों ने बताया कि हादसे वाली बस एक निजी स्कूल प्रगवाल की है. बस छात्रों को अखनूर में पिकनिक मनाने के लिए लेकर गई थी. पिकनिक से वापसी के समय ये हादसा हुआ जब बस का नियंत्रण चालक के हाथ से निकल गया. बस अनियंत्रित होते ही सड़क पर बने डिवाइडर पर चढ़ गई जिसकी वजह से ये हादसा हुआ. यह बस निजी स्कूल प्रगवाल अखनूर के छात्रों को पिकनिक से वापस ला रही थी. अचानक बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया , जिससे बस डिवाइडर पर चढ़ गई और सड़क के दूसरी ओर जाकर बस पलट गई. हादसे में कुछ छात्र गंभीर रूप से घायल बस के पलटने की वजह से हादसे में घायल छात्रों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. कुछ छात्र इस हादसे में गंभीर रूप से भी घायल हो गए हैं. ऐसे छात्रों को एआईआईएमएस जम्मू रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य को नजदीकी अस्पतालों में उपचार दिया जा रहा है. जैसे ही इस बस हादसे की जानकारी पुलिस और बचाव दल के लोगों को मिली वो तुरंत मौके पर पहुंचे और हादसे के बाद घायल छात्रों को लेकर राहत और बचाव का अभियान शुरू कर दिया. वहीं पुलिस ने इस हादसे के पीछे की वजह को लेकर जांच शुरू कर दी है. प्रशासन घायलों की स्थिति पर नजरें बनाए हुए है. यह भी पढ़ेंः नशे में बेकाबू हुए 40 हजार लोग तो 199 पुलिसकर्मी कैसे संभालेंगे? कोर्ट ने पूछा सवाल

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Zee News /  🏆 7. in İN

School Bus Overturned In Jammu जम्मू में बस हादसा रिंग रोड पर पलटी स्कूल बस बस एक्सीडेंट जम्मू-कश्मीर 35 बच्चे घायल

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

योगी की कोशिश के बाद भी आराम करते रहे अफसर, योजनाओं का बजट खर्च न होने पर सीएम नाराज… लगा दी क्लासयोगी की कोशिश के बाद भी आराम करते रहे अफसर, योजनाओं का बजट खर्च न होने पर सीएम नाराज… लगा दी क्लासउत्तर प्रदेश में योजनाओं के लिए 3.88 लाख करोड़ रुपये की व्यवस्था के बावजूद, 15 दिसंबर तक केवल 35.
और पढो »

बीएचयू के वैज्ञानिकों ने पॉलीसिस्टिक किडनी रोग के 35% नए जीनोम वेरिएंट्स की पहचान कीबीएचयू के वैज्ञानिकों ने पॉलीसिस्टिक किडनी रोग (पीकेडी) के इलाज में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उन्होंने रोग के 35% नए जीनोम वेरिएंट्स की पहचान की है, जिससे इस बीमारी के आनुवंशिक आधार को समझने और बेहतर उपचार विकसित करने में मदद मिलेगी। इस शोध से किडनी प्रत्यारोपण में सफलता की संभावना बढ़ने और रोग की शुरुआत से पहले ही जोखिम का आकलन करने में भी मदद मिलेगी।
और पढो »

मुजफ्फरनगर: 35 वर्षीय युवक ने निगली तीन सुइयां, एक्‍सरे देख डॉक्‍टरों के उड़े होश, मेरठ में होगा ऑपरेशनमुजफ्फरनगर: 35 वर्षीय युवक ने निगली तीन सुइयां, एक्‍सरे देख डॉक्‍टरों के उड़े होश, मेरठ में होगा ऑपरेशनमरीज मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसे नशे की भी लत है। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक स्थिति के चलते उसने यह खतरनाक कदम उठाया।
और पढो »

कानपुर: 13 साल की बेटी पर डाली बुरी नजर, प्रेमिका ने प्रेमी को शराब पिलाकर घोंटा गला, कंकाल बरामदकानपुर: 13 साल की बेटी पर डाली बुरी नजर, प्रेमिका ने प्रेमी को शराब पिलाकर घोंटा गला, कंकाल बरामद35 साल के अविवाहित गोरेलाल का गांव की विवाहित महिला से अवैध संबंध थे। महिला का आरोप है कि गोरेलाल उसकी बेटी पर गंदी नजर रखता था।
और पढो »

35 मामलों में वांटेड इनामी PLFI नक्सली का सरेंडर, कौन है आलोक उर्फ ​​चंद्रशेखर कुमार यादव35 मामलों में वांटेड इनामी PLFI नक्सली का सरेंडर, कौन है आलोक उर्फ ​​चंद्रशेखर कुमार यादवNaxalite surrender- पुलिस के बढ़ते दबाव और 'नई दिशा' नीति के प्रभाव से नक्सलियों के पैर उखड़ने लगे हैं। इसी कड़ी में लातेहार जिले में पुलिस को दोहरी सफलता हाथ लगी है, जहाँ एक इनामी नक्सली ने सरेंडर किया है और एक सक्रिय सदस्य की गिरफ्तारी हुई है।
और पढो »

थावे मंदिर चोरी कांड: SIT ने अबतक 35 लोगों को उठाया, खंगाले जा रहे CCTVथावे मंदिर चोरी कांड: SIT ने अबतक 35 लोगों को उठाया, खंगाले जा रहे CCTVगोपालगंज जिले के थावे दुर्गा मंदिर में चोरी के बाद पुलिस सक्रिय है। एसआईटी ने अब तक 35 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम यूपी, सिवान और सारण में छापेमारी कर रही है, साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। सदर विधायक सुभाष सिंह ने चोरी कांड का खुलासा करने की मांग की...
और पढो »



Render Time: 2026-04-26 11:24:22