यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूस ने भारत के साथ अपने रिश्तों पर जोर दिया है। रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन ने मंगलवार को कहा कि भारत रूस के शीर्ष विदेशी व्यापार भागीदारों में से
यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूस ने भारत के साथ अपने रिश्तों पर जोर दिया है। रूस ी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन ने मंगलवार को कहा कि भारत रूस के शीर्ष विदेशी व्यापार भागीदार ों में से एक है। प्रधानमंत्री मिशुस्तिन ने अपने बयान में कहा कि भारत रूस के शीर्ष विदेशी व्यापार साझेदारों में शामिल है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच रूस ने अपनी ऊर्जा आपूर्ति और व्यापारिक रुख को मित्र देशों की ओर मोड़ा है, जिसमें भारत की भूमिका तेजी से मजबूत हुई है। चार वर्षों में पांच से छह गुना बढ़ा व्यापार रूस ी पीएम मिशुस्टिन ने बताया कि रूस के व्यापारिक कारोबार में मित्र देशों की हिस्सेदारी ऐतिहासिक रूप से 86 प्रतिशत के उच्च स्तर पर पहुंच गई है, जिसमें चीन, बेला रूस , भारत और कजाकिस्तान के साथ व्यापार में खासतौर पर इजाफा हुआ है। उनके मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में भारत- रूस द्विपक्षीय व्यापार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर करीब 68.
7 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो वर्ष 2021 में लगभग 13 अरब डॉलर था। यानी चार वर्षों में यह व्यापार लगभग पांच से छह गुना बढ़ा है। द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का टारगेट बता दें कि हाल ही में रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत दौरे पर आए। जहां दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य तय किया। ऊर्जा के साथ फार्मास्यूटिकल्स, रक्षा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में भी दोनों देशों के बीच सहयोग तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच विदेशी आर्थिक गतिविधियों के विकास पर आयोजित एक रणनीतिक सत्र में टेलीविजन संबोधन के दौरान मिशुस्तिन ने कहा, '2025 तक मित्र देशों को आपूर्ति का लक्ष्य पहले ही पार कर लिया गया है। 86 प्रतिशत का नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड संभव हुआ है। चीन, बेलारूस, भारत और कजाखस्तान ने उल्लेखनीय वृद्धि दिखाई है।' ये भी पढ़ें: Russia: ग्रीनलैंड पर ट्रंप के आरोपों को रूस ने बताया बेबुनियाद, ईरान के साथ खड़े पुतिन; भारत को लेकर भी बोले विश्व अर्थव्यवस्था में जी-7 देशों की हिस्सेदारी घट रही उन्होंने इस बात को दोहराया कि रूस ने अपनी ऊर्जा आपूर्ति का बड़ा हिस्सा मित्र देशों की ओर मोड़ा है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में लचीलापन कम है और आपूर्ति मार्गों को बदलने में समय और लागत दोनों लगते हैं। इसके बावजूद पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच रूस ने खुद को तेजी से ढालने की क्षमता दिखाई है। पीएम मिशुस्तिन ने वैश्विक आर्थिक बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था में शक्ति संतुलन तेजी से बदल रहा है। रूसिया-24 चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ और ईस्ट, खासकर ब्रिक्स देशों का योगदान बढ़ रहा है, जबकि जी-7 देशों की हिस्सेदारी घट रही है। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि रूस द्विपक्षीय व्यापार में रूबल और साझेदार देशों की राष्ट्रीय मुद्राओं के उपयोग को लगातार बढ़ावा दे रहा है। जनवरी से अक्तूबर के बीच सभी देशों के साथ व्यापार में राष्ट्रीय मुद्राओं की हिस्सेदारी 85 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो पहले तय 70 प्रतिशत के लक्ष्य से कहीं अधिक है। कुल लेनदेन में आधे से ज्यादा हिस्सेदारी रूबल की रही है। अन्य वीडियो
Russia India Russia Russia Pm Mishustin Russian Pm Mishustin Foreign Trade Partners World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News भारत रूस संबंध रूस भारत रूस रूस के पीएम मिशुस्टिन रूसी पीएम मिशुस्टिन विदेशी व्यापार भागीदार
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
PM Modi on Mamata Banerjee: ममता बनर्जी पर बरसे सुकांता मजूमदार, किया ये चौंकाने वाला दावा!PM Modi on Mamata Banerjee: ममता बनर्जी पर बरसे सुकांता मजूमदार, किया ये चौंकाने वाला दावा!
और पढो »
MiG-29 Replacement Arrives: Russia Confirms First Flight Of Su-75 Checkmate, India Eyes PurchaseRussia’s Su-75 Checkmate, the country’s first single-engine stealth fighter in decades, is set for its maiden flight this year. India has been offered the jet, potentially as a MiG-29 replacement.
और पढो »
सोनमर्ग में पारा माइनस 8.9°C, हिमाचल में बर्फबारी: यूपी के अलीगढ़ में ओले गिरे; पंजाब के हलवारा में विजिबिलि...India Weather, Imd Weather, Cpld Wave Updates, Weather India, IMD Alert, IMD Weather forecast, Weather News
और पढो »
नई दिल्ली में PM मोदी से मिले के राष्ट्रपति, इन-इन क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच हुए समझौतेनई दिल्ली में PM मोदी से मिले के राष्ट्रपति, इन-इन क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच हुए समझौते UAE President Meets PM Modi and Signed These MoU विदेश
और पढो »
Meet Russia’s Big Aviation Bet on India’s Expanding Airline MarketAfter offering the SJ-100 regional jet and the Il-114 turboprop, Moscow has now placed the MS-21 and the long-range Tu-214 on the table as cost-effective solutions for India’s expanding domestic and international networks.
और पढो »
Whats Behind India, Poland Tense Ties Despite Multiple Bilateral Meeting: ExplainedIndia-Poland Ties: EAM Jaishankar urged Poland to display zero tolerance for terrorism and also emphasised Indias stance on the Ukraine conflict and termed selective targeting of New Delhi unfair and unjustified.
और पढो »




