आज 10 अक्टूबर को रेखा अपना 70वां बर्थडे मना रही हैं। यूं तो रेखा की जिंदगी खुली किताब की तरह रही है। उन्होंने हमेशा ही अपनी जिंदगी के सारे पन्नों की कहानी दिल खोलकर सुनाई है। एक्ट्रेस बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जिनके बचपन से लेकर अब तक के सफर में कई हैरान करने वाले वाकिये हुए। ये किस्सा उनकी जिंदगी के उस पन्ने की, जो हो सकता है आपके...
बहू रेखा के नाम ससुराल वाले करना चाहते थे सम्पत्ति, पर बदल दिया इरादा, उनकी जिद के आगे मुकेश ने मान ली थी हारआज 10 अक्टूबर को रेखा अपना 70वां बर्थडे मना रही हैं। यूं तो रेखा की जिंदगी खुली किताब की तरह रही है। उन्होंने हमेशा ही अपनी जिंदगी के सारे पन्नों की कहानी दिल खोलकर सुनाई है। एक्ट्रेस बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जिनके बचपन से लेकर अब तक के सफर में कई हैरान करने वाले वाकिये हुए। ये किस्सा उनकी जिंदगी के उस पन्ने की, जो हो सकता है आपके सामने फोल्ड रह गया हो। आइए, आज नवभारत टाइम्स की स्पेशल सीरीज Throwback Thursday में जानते हैं उनके ससुराल की कहानी, जहां पहली बार वो बहू बनकर पहुंची थीं।मुमकिन है कि अपने 70वें जन्मदिन पर मुंबई में अपने विशाल बांद्रा बैंड स्टैंड के बंगले से बाहर सागर की लहरों को देखते हुए रेखा को आज दिल्ली के फ्लैग स्टाफ रोड के एक बंगले का ख्याल भी आए। कह सकते हैं कि उनका ही था, फ्लैग स्टाफ का बंगला। यह सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन से थोड़ी सी दूरी पर है।करीब 34 साल पहले रेखा इसी फ्लैग स्टाफ रोड में बहू बनकर आई थीं। वह तब अपने फिल्मी करियर के पीक पर थीं। रेखा ने मुकेश अग्रवाल नाम के एक यंग बिजनेसमैन से शादी करके सनसनी पैदा कर दी थी। यह शादी देश भर में चर्चा का विषय बनी थी।यह शादी 4 मार्च, 1990 को हुई थी। मुकेश हॉटलाइन कंपनी के डायरेक्टर थे। वह दिल्ली के एक सफल और असरदार बिजनेस फैमिली के चश्म-ओ-चिराग थे।मशहूर सोशलाइट बीना रमानी की मार्फत रेखा-मुकेश साउथ दिल्ली के एक फार्म हाउस में पार्टी में मिले थे। कहते हैं कि रेखा से कुछ मुलाकातों के बाद ही मुकेश ने रेखा को अपना दिल दे दिया था।फिर एक दिन उन्होंने हिम्मत करके रेखा के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। रेखा शादी के लिए तैयार भी हो गईं। मुकेश-रेखा की शादी तुरंत करवाने में मुकेश के बड़े भाई अनिल अग्रवाल का अहम रोल था। उन्हें सिविल लाइंस और फ्लैग स्टाफ रोड में सब अनिल मामा कहते थे।अनिल मामा ने अपने छोटे भाई की सुपरस्टार से शादी की खुशी में अपने फॉर्म हाउस में शानदार पार्टी दी। उसमें करीब तीन हजार मेहमान शामिल हुए।अफसोस कि रेखा-मुकेश की शादी में शुरू से ही ग्रहण लग गया। इनमें दूरियां बढ़ने लगीं। मुकेश अग्रवाल की पड़ोसी और सेंसर बोर्ड की मेंबर रहीं डॉ.
अरुणा मुकिम दावा करती हैं कि रेखा-मुकेश में खटास हनीमून से ही चालू हो गई थी।उन्होंने बताया था कि तब रेखा किसी शो में भाग लेने के लिए मुंबई जाना चाहती थीं। मुकेश चाहते थे कि रेखा उनके पास दिल्ली में ही रहें। पर रेखा नहीं मानीं। इसके बाद मुकेश डिप्रेशन में चले गए और फिर उन्होंने खुदकुशी भी कर ली। इनकी शादी सिर्फ सात महीने तक चली थी।कहने वाले कहते हैं कि मुकेश की मृत्यु के बाद भी रेखा अपनी ससुराल नहीं आईं जिससे मुकेश के परिवार और दोस्तों को गहरा सदमा लगा था।हालांकि अग्रवाल परिवार मुकेश की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा रेखा के नाम करना चाहता था। रेखा के व्यवहार के कारण उन्होंने भी अपना इरादा बदल लिया।मुकेश अग्रवाल की असामयिक मौत के बाद अनिल मामा का भी निधन हो गया, फिर उनके परिवार ने फ्लैग स्टाफ रोड का घर भी छोड़ दिया। अब तो यहां के गिनती के ही लोग बता पाते हैं कि रेखा कभी यहां बहू बनकर आई थीं। सोनम कपूर ने बेटे को कमर पर बिठाकर दिखाया समंदर, यूजर बोले- इनकी सेकंड लास्ट फोटो एडिटेड है, आइफोन का कॉर्नर देखो
रेखा के ससुराल वाले सम्पत्ति उनके नाम रेखा की अनसुनी कहानी Rekha Sasural Rekha Birthday Rekha Married Life रेखा की शादीशुदा लाइफ की कहानी Throwback Thursday Nbt Entertainment
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
जिस का देश उसी का परदेस...; हरियाणा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवरपूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने बागियों पर कहा कि एक टिकट के लिए यकीनन बहुत सारे दावेदार थे, लेकिन पार्टी के सर्वे के बाद ही टिकट दिया गया.
और पढो »
जिसका देश उसी का परदेस...; हरियाणा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवरपूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने बागियों पर कहा कि एक टिकट के लिए यकीनन बहुत सारे दावेदार थे, लेकिन पार्टी के सर्वे के बाद ही टिकट दिया गया.
और पढो »
मां-बाप ने बेटे का रखा ऐसा नाम, कोर्ट तक पहुंच गया मामला, जज साहब का भी ठनक गया माथाBrazil Court: ब्राजील के एक कोर्ट ने एक माता-पिता को बेटे का एक 'विशेष' नाम रखने से मना कर दिया. दरअसल, एक कपल अपने बच्चे का नाम मिस्र के 25वें महान फिरौन के नाम 'पिये' पर रखना चाहते थे. मगर कोर्ट ने कुछ उच्चारण संबंधी दिक्कत और बच्चे को फ्यूचर में बुलींग का सामना न करना पड़े, इसलिए नाम पर प्रतिबंध लगा दिया.
और पढो »
Haryana Election: अमित के घर जाकर राहुल गांधी ने खेला बड़ा सियासी दांव, जानें-कांग्रेस को कैसे मिलेगा फायदाहरियाणा विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राहुल गांधी शुक्रवार सुबह अमेरिका जाने वाले करनाल के घोघड़ीपुर गांव निवासी अमित मान के घर पहुंचे थे।
और पढो »
Alia Bhatt की बेटी राहा का Jr NTR के घर से है खास कनेक्शन, एक्टर ने मांगी थी ये दुआमनोरंजन | बॉलीवुड: Raha Kapoor-Junior NTR Connection: आलिया भट्ट की बेटी के जन्म से पहले एक्ट्रेस ने जूनियर एनटीआर के साथ बच्चे के नाम पर चर्चा की थी.
और पढो »
UP: रेल प्रशासन की गलती से टूटी पटरी पर दौड़ी केरल एक्सप्रेस, बड़ा हादसा होते-होते बचाट्रैक पर काम कर रेलकर्मियों ने ट्रेन को रोकने के लिए लाल झंडी दिखाई लेकिन तब तक ट्रेन के तीन कोच टूटी पटरी से आगे निकल गए थे.
और पढो »
