Jose Mujica: दुनिया का सबसे गरीब राष्‍ट्रपति, लग्‍जरी को मानते थे जनता से तलाक, गोरिल्‍ला लड़ाका से बने प्र...

Jose Pepe Mujica News समाचार

Jose Mujica: दुनिया का सबसे गरीब राष्‍ट्रपति, लग्‍जरी को मानते थे जनता से तलाक, गोरिल्‍ला लड़ाका से बने प्र...
Jose Pepe Mujica DemiseJose Pepe Mujica ProfileWho Is Jose Pepe Mujica

Jose Mujica News: लैटिन अमेरिका में कई ऐसे विद्रोही नेता हुए हैं, जिनकी ख्‍याति देश के साथ ही दुनिया तक फैली. उरुग्‍वे के पूर्व राष्‍ट्रपति होजे मुइका उनमें से एक थे. उन्‍होंने गोरिल्‍ला लड़ाका से राष्‍ट्रपति भवन तक का सफर तय किया.

लैटिन अमेरिका ने दुनिया को कई विद्रोही नेता दिए हैं, जिन्‍होंने वर्ल्‍ड पॉलिटिक्‍स को व्‍यापक पैमाने पर प्रभाव‍ित किया. उनकी विचारधारा और आचरण ने फूल की खुशबू की तरह सीमाओं से परे जाकर आमलोगों के जीवन पर पॉजिटिव असर डाला.

उरुग्‍वे के पूर्व राष्‍ट्रपति होजे मुइका उन्‍हीं महान नेताओं में से एक थे. उन्‍होंने जंगल से राष्‍ट्रपति भवन तक का सफर तय किया. उरुग्‍वे में जब तानाशाही थी तो मुइका ने गोरिल्‍ला वॉर का नेतृत्‍व किया. उनके अथक प्रयासों के चलते ही उरुग्‍वे में लोकतंत्र का झंडा बुलंद हो सका था. मुइका अपने देश के रष्‍ट्रपति बने लेकिन प्रेसिडेंशियल पैलेस में नहीं रहे. उनका मानना था कि लग्‍जरी लाइफस्‍टाइल से राष्‍ट्रपति का जनता से तलाक हो जाता है. सिंपल तरीके से जीवन जीने के चलते उन्‍हें ‘दुनिया का सबसे गरीब राष्‍ट्रपति’ भी कहा जाता था. अब यह दिग्‍गज नेता हमारे बीच नहीं हैं. गले का कैंसर की वजह से 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया, पर उनकी राजनीतिक और वैचारिक विरासत न केवल उरुग्‍वे बल्कि दुनियाभर में आने वाले कई दशकों तक कायम रहेगी. उरुग्‍वे के राष्‍ट्रपति यामांदु ओरसी ने होजे मुइका के निधन की सूचना सार्वजनिक की. मुइका को साल 2024 में गले का कैंसर हो गया था. मुइका का जन्म उरुग्वे की राजधानी मॉन्टेविडियो में एक साधारण परिवार में हुआ था. उनके पिता किसान थे और मां का परिवार इतालवी प्रवासियों से था. 1960 के दशक में मुइका तुपमारोस नामक वामपंथी गोरिल्‍ला आंदोलन में शामिल हुए. मुइका ने उरुग्वे की सैन्य तानाशाही के खिलाफ जारी लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया था. इस दौरान उन्हें कई बार गिरफ्तार किया गया. 1970-1980 के दशक में उन्होंने 14 साल जेल में बिताए, जिसमें 10 साल कठोर एकांतवास में गुजरे. इस दौरान किताब ही उनका एकमात्र साथी था. सऊदी का दौरा, अरबी का कलमा… डोनाल्ड ट्रंप ने एक लाइन से बढ़ा दी इजरायल की टेंशन, टकटकी लगाए देख रहे होंगे नेतन्याहू राष्‍ट्रपति भवन में कभी नहीं रहे मुइका 2010 से 2015 तक उरुग्‍वे के रष्‍ट्रपति रहे. यह जानकर हैरानी होगी कि मुइका ने राष्ट्रपति रहते हुए मॉन्टेविडियो के बाहर एक साधारण फार्महाउस में रहना चुना. उन्‍होंने सरकारी महल ठुकरा दिया. उनकी एकमात्र संपत्ति थी 1987 मॉडल की फोक्सवैगन बीटल कार. यह उनकी पहचान भी थी. मुइका साधारण कपड़े पहनते थे और अपने खेत में खुद काम करते थे. सादगी भरा जीवन जीने के चलते उन्हें दुनिया भर में सम्मान मिला. मुइका को दुनिया का सबसे गरीब राष्‍ट्रपति भी कहा जाता था. लंबे समय की साथी संग विवाह उरुग्‍वे के पूर्व राष्‍ट्रपति और क्रांतिकारी नेता मुइका ने साल 2005 में अपनी लंबे समय की साथी लुसिया तोपोलान्स्की से शादी की थी. लुसिया खुद एक राजनेता और पूर्व तुपमारोस की सदस्य थीं. उनके निधन के बाद भी उनकी सादगी, मानवतावाद और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण दुनियाभर के लोगों को प्रेरित करता है. मुइका का एक प्रसिद्ध कथन है – अगर आप कम सामान के साथ खुश रह सकते हैं, तो आप वास्तव में आज़ाद हैं. उन्होंने उपभोक्तावाद के बजाय सादा और सार्थक जीवन पर जोर दिया था. उनके विचारों का व्‍यापक पैमाने पर असर पड़ा और करोड़ों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 India /  🏆 21. in İN

Jose Pepe Mujica Demise Jose Pepe Mujica Profile Who Is Jose Pepe Mujica Jose Pepe Mujica Uruguay Former President Jose Pepe Mujica Did Latin America News International News In Hindi होजे मुइका का निधन होजे मुइका उरुग्‍वे के पूर्व राष्‍ट्रपति होजे पेप मुइका प्रोफाइल होजे मुइका कौन थे दुनिया के सबसे गरीब राष्‍ट्रपति लैटिन अमेरिका समाचार हिन्‍दी में अंतरराष्‍ट्रीय समाचार

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

इन 10 मामलों में कोई नहीं पाकिस्तान के आस-पास, है पूरी दुनिया में नंबर-1इन 10 मामलों में कोई नहीं पाकिस्तान के आस-पास, है पूरी दुनिया में नंबर-1पाकिस्तान में दुनिया की कुछ सबसे ऊंची चोटियां स्थित हैं. इनमें से के-2 दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है.
और पढो »

Aaj Ki Taza Khabar: कोलकाता में बीजेपी की बंगाली हिंदू बचाओ रैली आज, एक क्लिक पर पढ़ें देश-दुनिया की सभी खबरेंAaj Ki Taza Khabar: कोलकाता में बीजेपी की बंगाली हिंदू बचाओ रैली आज, एक क्लिक पर पढ़ें देश-दुनिया की सभी खबरेंBreaking News in Hindi Live​: ब्रेकिंग न्यूज से लेकर देश दुनिया की हर खबर; बिजनेस, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें Zee News Hindi के साथ.
और पढो »

'बाबू राव मेरे गले का फंदा है', परेश रावल को 'हेरा फेरी 3' करने में नहीं कोई खुशी, कहा- ऐसे दलदल में नहीं फंसना'बाबू राव मेरे गले का फंदा है', परेश रावल को 'हेरा फेरी 3' करने में नहीं कोई खुशी, कहा- ऐसे दलदल में नहीं फंसनापरेश रावल 'हेरा फेरी 3' का इंतजार कर रहे फैंस से अलग, बाबू राव के किरदार से परेशान हैं और इसे अपने गले का फंदा मानते हैं। उन्होंने विशाल भारद्वाज और आर.
और पढो »

कैसे काम करता है भारत का S400 ‘सुदर्शन चक्र’ जिसने पाक मिसाइलों, ड्रोन्‍स को हवा में उड़ा दियाकैसे काम करता है भारत का S400 ‘सुदर्शन चक्र’ जिसने पाक मिसाइलों, ड्रोन्‍स को हवा में उड़ा दियाैS400 Sudarshan Chakra यह दुनिया के सबसे एडवांस्‍ड लॉन्‍ग रेंज एयर डिफेंस मिसाइल सिस्‍टमों में से एक है। भारत ने इस एयर डिफेंस सिस्‍टम को रूस से खरीदा है।
और पढो »

जर्मनी को पछाड़कर भारत पवन और सौर ऊर्जा में बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादकजर्मनी को पछाड़कर भारत पवन और सौर ऊर्जा में बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादकजर्मनी को पछाड़कर भारत पवन और सौर ऊर्जा में बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक
और पढो »

न्यूजीलैंड में बिना IELTS मिलेगा एडमिशन, किन शर्तों को करना होगा पूरा?न्यूजीलैंड में बिना IELTS मिलेगा एडमिशन, किन शर्तों को करना होगा पूरा?IELTS Exam: दुनिया का सबसे पॉपुलर इंग्लिश एग्जाम IELTS है, जिसके स्कोर के आधार पर दुनियाभर की यूनिवर्सिटीज एडमिशन देती हैं। हालांकि, बहुत से छात्रों को IELTS एग्जाम से डर लगता है।
और पढो »



Render Time: 2026-04-25 03:03:34