ट्रंप प्रशासन का हार्वर्ड को बड़ा झटका... रद्द किया यूनिवर्सिटी का SEVP सर्टिफिकेशन प्रोग्राम, विदेशी छात्रों के एडमिशन पर लगाई रोक

Harvard University समाचार

ट्रंप प्रशासन का हार्वर्ड को बड़ा झटका... रद्द किया यूनिवर्सिटी का SEVP सर्टिफिकेशन प्रोग्राम, विदेशी छात्रों के एडमिशन पर लगाई रोक
Harvard Fund FreezeTrump AdminAntisemitism

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर प्रोग्राम सर्टिफिकेशन को रद्द कर दिया है. होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी ने हार्वर्ड को लिखे अपने पत्र में कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, 'हार्वर्ड ने अपने कैंपस में हिंसा, यहूदी-विरोधी भावनाओं को बढ़ावा दिया और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ समन्वय किया है.

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने प्रसिद्ध हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अब विदेशी छात्रों के एडमिशन देने की एबिलिटी को रद्द कर दिया है. होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने विभाग को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर प्रोग्राम सर्टिफिकेशन को खत्म कर करने का आदेश दिया है.

प्रशासन का कहना है कि वह विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय छात्रों का एडमिशन देने के अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहा है. वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सरकार के इस कदम की आलोचना की है. Advertisementहोमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी ने अपने पत्र में लिखा, 'मैं आपको सूचित कर रही हूं कि तत्काल प्रभाव से हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर प्रोग्राम सर्टिफिकेशन रद्द किया जा रहा है.'होमलैंड विभाग ने लगाए यूनिवर्सिटी पर कई आरोपनोएम ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में हार्वर्ड पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, 'हार्वर्ड ने अपने कैंपस में हिंसा, यहूदी-विरोधी भावनाओं को बढ़ावा दिया और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ समन्वय किया है.''अन्य यूनिवर्सिटी के लिए चेतावनी होगा ये कदम'न्होंने आगे कहा, 'विश्वविद्यालयों के लिए विदेशी छात्रों को नामांकन करने और उनकी हाई ट्यूशन फीस से अपनी अरबों डॉलर की संपत्ति बढ़ाने का अवसर एक विशेषाधिकार है, न कि अधिकार. हार्वर्ड को सही कदम उठाने के कई मौके दिए गए, लेकिन उसने इनकार कर दिया. कानून का पालन न करने के परिणामस्वरूप उसका SEVP प्रमाणन छीन लिया गया है.' Advertisement नोएम ने ये भी चेतावनी दी कि यह कदम देश भर के सभी यूनिवर्सिटी और शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक चेतावनी के रूप में काम करेगा.हार्वर्ड ने इसे 'गैरकानूनी' बतायावहीं, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के इस फैसले की कड़ी आलोचना की है. विश्वविद्यालय ने एक अधिकारिक बयान में इस कदम को इलीगल करार दिया और सरकार के आरोपों को खारिज कर दिया है. साथ ही यूनिवर्सिटी ने कहा कि वह 140 देशों में अपने इंटरनेशनल छात्रों का समर्थन करना जारी रखेगा.विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, हार्वर्ड ने 2024-2025 वर्ष में लगभग 6,800 अंतरराष्ट्रीय छात्रों को नामांकित किया जो उसके कुल नामांकन का 27% है.हार्वर्ड ने ये भी संकेत दिया कि वह इस कार्रवाई के लिए सरकार के खिलाफ दूसरा कानूनी मुकदमा दायर कर सकता है. इससे पहले विश्वविद्यालय ने पिछले महीने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ अपने पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रियाओं और नियुक्ति नीतियों में बदलाव की कोशिशों के खिलाफ एक मुकदमा दायर किया था.ये कार्रवाई हार्वर्ड द्वारा अप्रैल के मध्य में ट्रंप प्रशासन द्वारा अनुरोधित विदेशी छात्रों के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड जमा करने के तीन सप्ताह बाद हुई है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने ये खुलासा करने से इनकार कर दिया है कि एजेंसी के साथ कौन सा डेटा साझा किया गया था. Advertisement इसके अलावा 16 अप्रैल को होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने सबसे पहले हार्वर्ड को एक पत्र भेजा था, जिसमें विश्वविद्यालय को परिसर में विदेशी छात्रों की एक्टिविटी, जिसमें विरोध प्रदर्शनों में भागीदारी भी शामिल है, के बारे में जानकारी देने के लिए कहा गया था. नोएम ने धमकी दी थी कि अगर हार्वर्ड ने ऐसा नहीं किया तो वह उसके SEVP सर्टिफिकेशन को वापस प्रमाणीकरण को वापस ले लेंगे. ये भी देखें

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

AajTak /  🏆 5. in İN

Harvard Fund Freeze Trump Admin Antisemitism Trump Administration SEVP Certification Revoked Kristi Noem International Students Foreign Student Ban Harvard Protest Homeland Security Student Visa Crackdown Trump Vs Harvard Academia हार्वर्ड यूनिवसिटी डोनाल्ड ट्रंप हार्वर्ड का एसईवीपी सर्टिफिकेशन प्रोग्राम रद्द

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

हार्वर्ड पर ट्रंप की बड़ी कार्रवाई, यूनिवर्सिटी को दी जाने वाली अरबों डॉलर की सरकारी मदद पर लगाई रोकहार्वर्ड पर ट्रंप की बड़ी कार्रवाई, यूनिवर्सिटी को दी जाने वाली अरबों डॉलर की सरकारी मदद पर लगाई रोकहार्वर्ड यूनिवर्सिटी को ट्रंप प्रशासन का सामना करना पड़ रहा है, जिसने फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनों के बाद यूनिवर्सिटी पर कई कार्रवई किए हैं. अमेरिकी शिक्षा विभाग ने हार्वर्ड को मिलने वाले अरबों डॉलर के फंड्स रोक दिए हैं, जब तक कि यूनिवर्सिटी ट्रंप प्रशासन की मांगों को स्वीकार नहीं करती.
और पढो »

ट्रंप प्रशासन अपनी मर्जी से अमेरिका छोड़ने वाले 'अवैध अप्रवासियों' को देगी 1,000 डॉलर का 'स्टाइपेंड'ट्रंप प्रशासन अपनी मर्जी से अमेरिका छोड़ने वाले 'अवैध अप्रवासियों' को देगी 1,000 डॉलर का 'स्टाइपेंड'ट्रंप प्रशासन अपनी मर्जी से अमेरिका छोड़ने वाले 'अवैध अप्रवासियों' को देगी 1,000 डॉलर का 'स्टाइपेंड'
और पढो »

'हार्वर्ड ने हायर एजुकेशन का बनाया मजाक', ट्रंप सरकार का आरोप, ग्रांट देने पर लगाई रोक'हार्वर्ड ने हायर एजुकेशन का बनाया मजाक', ट्रंप सरकार का आरोप, ग्रांट देने पर लगाई रोकHarvard University News: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान माना जाता है, लेकिन इन दिनों वह अपने ही देश में मुसीबत में फंसी हुई है। ट्रंप सरकार लगातार उसके खिलाफ एक्शन ले रही है, जिस वजह से हार्वर्ड की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक बार फिर से हार्वर्ड को सरकार से सलाह मिली...
और पढो »

न्यूजीलैंड में बिना IELTS मिलेगा एडमिशन, किन शर्तों को करना होगा पूरा?न्यूजीलैंड में बिना IELTS मिलेगा एडमिशन, किन शर्तों को करना होगा पूरा?IELTS Exam: दुनिया का सबसे पॉपुलर इंग्लिश एग्जाम IELTS है, जिसके स्कोर के आधार पर दुनियाभर की यूनिवर्सिटीज एडमिशन देती हैं। हालांकि, बहुत से छात्रों को IELTS एग्जाम से डर लगता है।
और पढो »

पाकिस्तान के मददगार तुर्किए पर भारत का बड़ा एक्शन, सेलेबी का सिक्योरिटी क्लीयरेंस किया रद्दपाकिस्तान के मददगार तुर्किए पर भारत का बड़ा एक्शन, सेलेबी का सिक्योरिटी क्लीयरेंस किया रद्दनागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक आदेश में कहा कि सेलेबी ग्राउंड हैंडलिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सुरक्षा मंजूरी राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती है.
और पढो »

क्या उनके डेलिगेशन में शामिल होने से कांग्रेस को आपत्ति है, शशि थरूर ने क्या दिया जवाबक्या उनके डेलिगेशन में शामिल होने से कांग्रेस को आपत्ति है, शशि थरूर ने क्या दिया जवाबकेंद्र सरकार ने शशि थरूर को पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा का पर्दाफाश करने के लिए विदेशी दौरे पर जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनाया है, जिसका कुछ जगहों पर वह नेतृत्व भी करेंगे।
और पढो »



Render Time: 2026-04-27 00:43:31