Anthropic AI टूल ने आज भी भारतीय शेयर बाजार पर असर दिखाया. खासकर IT सेक्टर में हड़कंप देखने को मिल रहा है. TCS की बात करें तो Tata Consultancy Services Ltd का बाजार खुलने के साथ 67.20 (-2.25%) गिरकर 2924.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.
अमेरिकी Anthropic AI टूल ने आज भी भारतीय शेयर बाजार पर असर दिखाया. खासकर IT सेक्टर में हड़कंप देखने को मिल रहा है. कल की बिकावली आज भी जारी है. Infosys और TCS स्टॉक्स जो कल 7% तक टूटे थे आज बाजार खुलने के साथ ही गिरावट के साथ खुले हैं.
TCS की बात करें तो Tata Consultancy Services Ltd का बाजार खुलने के साथ 67.20 गिरकर 2924.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. वहीं इंफोसिस की बात करें तो Infosys Ltd -36.50 की गिरावट के साथ 1483.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. Anthropic के CEO और को-फाउंडर हैं डारियो अमोडे, जो बिना ज्यादा शोर मचाए गेम बदल रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि अमोडेई उन टेक फाउंडर्स जैसे नहीं हैं जो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं या बड़े-बड़े वादे करते हैं. वे लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. लेकिन पर्दे के पीछे उनका काम ही तय कर रहा है कि आज के AI सिस्टम कैसे बनेंगे और कितने सुरक्षित होंगे. जब बाकी कंपनियां “फास्ट” और “बड़ा” बनने की रेस में लगी हैं, तब अमोडेई “सेफ” और “कंट्रोल्ड” AI पर फोकस कर रहे हैं. जैसे-जैसे AI टेक्नोलॉजी रेगुलेशन से तेज भाग रही है, उनका यह सावधान रवैया और भी अहम होता जा रहा है. पढ़ाई और रिसर्च से शुरू हुआ सफर AI में आने से पहले अमोडेई का रास्ता बिल्कुल अलग था. उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से फिजिक्स की पढ़ाई की और बाद में प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से बायोफिजिक्स में पीएचडी की. उस समय वे कोशिकाओं, सिग्नल्स और जटिल जैविक सिस्टम्स को समझने पर काम कर रहे थे. ये सब सुनने में भले ही AI से अलग लगे, लेकिन असल में यही सोच बाद में AI पर फिट बैठी. जैसे बायोलॉजी में पैटर्न अपने आप बनते हैं, वैसे ही AI में भी सिस्टम खुद सीखते हैं. पीएचडी के बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड स्कूल ऑफ मेडिसिन में रिसर्च की. उस समय तक टेक अरबपति बनना उनका प्लान नहीं था. सब कुछ धीरे-धीरे और लगभग संयोग से हुआ. बाद में वे मशीन लर्निंग की दुनिया में आए और Baidu और Google Brain जैसी कंपनियों के साथ काम किया. Google में उन्होंने न्यूरल नेटवर्क्स और AI सेफ्टी पर काम किया. उनके साथ काम करने वाले लोग कहते हैं कि वे पहले से ही सोचते थे कि AI कहां फेल हो सकता है और उससे क्या खतरे हो सकते हैं. OpenAI में एंट्री और GPT मॉडल्स का दौर साल 2016 में अमोडेई OpenAI से जुड़े. इसके बाद चीजें बहुत तेजी से बदलीं. वे जल्दी ही रिसर्च टीम के अहम सदस्य बन गए और 2019 तक वाइस प्रेसिडेंट ऑफ रिसर्च बन गए. यहीं उन्होंने GPT-2 और GPT-3 जैसे मॉडल्स पर काम किया, जिन्होंने दुनिया को पहली बार दिखाया कि AI इंसानों जैसा लिख और बात कर सकता है. ये मॉडल्स निबंध लिख सकते थे, सवालों के जवाब दे सकते थे और बातचीत भी कर सकते थे. इसी दौरान उन्होंने “Reinforcement Learning from Human Feedback” यानी RLHF पर भी काम किया. आसान भाषा में कहें तो इसमें AI को सिर्फ गणित के स्कोर से नहीं, बल्कि इंसानों की पसंद-नापसंद से सिखाया जाता है. यही तकनीक आज के कई चैटबॉट्स की रीढ़ है. OpenAI छोड़कर बनाई Anthropic 2021 में अमोडेई ने OpenAI छोड़ दिया. उनके साथ छह और लोग भी निकले, जिनमें उनकी बहन डेनिएला अमोडेई भी शामिल थीं. इन सबने मिलकर Anthropic नाम की नई कंपनी शुरू की. शुरुआत में कई लोगों को शक था कि यह कंपनी टिक पाएगी या नहीं. लेकिन Anthropic ने अलग रास्ता चुना. यह एक “पब्लिक बेनिफिट कॉरपोरेशन” बनी, यानी सिर्फ मुनाफा कमाना इसका एकमात्र लक्ष्य नहीं था. उनका AI मॉडल Claude ज्यादा शांत, संतुलित और सावधान तरीके से जवाब देता है. यह बहुत ड्रामेटिक या रिस्की जवाब देने से बचता है. यही वजह है कि कई बड़ी कंपनियां इसे सुरक्षित विकल्प मानती हैं. कुछ ही सालों में Anthropic की वैल्यूएशन लगभग 183 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई. Alphabet और Amazon जैसी बड़ी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप ने इसकी ग्रोथ को और तेज किया. अमोडेई खुद भी अब अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं. अलग है उनका लीडरशिप स्टाइल अगर आप उन्हें सुनें, तो वे किसी टिपिकल टेक CEO जैसे नहीं लगते. वे बड़े-बड़े दावे नहीं करते. अक्सर कहते हैं, “शायद”, “हो सकता है”, “हम पूरी तरह निश्चित नहीं हैं.” कुछ लोगों को यह हिचकिचाहट लगती है, लेकिन कई एक्सपर्ट्स इसे ईमानदारी मानते हैं. वे AI को दुनिया बचाने वाली जादुई चीज नहीं बताते. बल्कि इसके खतरों और सीमाओं पर भी खुलकर बात करते हैं. आज AI सेफ्टी और एलाइन्मेंट जैसे टॉपिक, जो पहले सिर्फ रिसर्च लैब्स तक सीमित थे, अब बोर्डरूम तक पहुंच गए हैं. इसमें अमोडेई की सोच का बड़ा रोल माना जाता है.
Dario Amodei Dario Amodei Networth Who Is Dario Amodei Claude AI AI Safety Research Anthropic Vs Openai डारियो अमोदेई कौन है एंथ्रोपिक बनाम ओपनएआई क्लाउड एआई एंथ्रोपिक नेट वर्थ 2026 डारियो अमोदेई की जीवनी एंथ्रोपिक वैल्युएशन एआई सेफ्टी रिसर्च
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
IT Stock Crash: इस AI टूल से अमेरिका में कोहराम... भारत में भी आईटी शेयर धड़ाम, TCS-Infosys खुलते ही क्रैशAnthropic AI Tools के लॉन्च होते ही जहां मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में लिस्ट आईटी शेयर 10 से 25 फीसदी तक क्रैश हो गए थे, तो इसका असर बुधवार को TCS, Infosys, Wipro समेत सभी आईटी स्टॉक्स में तगड़ी गिरावट के रूप में देखने को मिला है.
और पढो »
Infosys Stock Crash: अमेरिका में ऐसा क्या हुआ? बिखर गया इंफोसिस शेयर... AI से कनेक्शनInfosys Stock Crash: अमेरिका में एंथ्रोपिक ने एक AI टूल लॉन्च किया है, जिसके बाद अमेरिकी बाजार में लिस्टेड आईटी कंपनियों के शेयर 25% तक टूटा, तो वहीं भारतीय आईटी शेयरों में भूचाल आ गया. Infosys ने तो बीते ढाई साल की सबसे बड़ी गिरावट देखी.
और पढो »
Sam Altman की बढ़ गई टेंशन! करोड़ों की सैलरी छोड़कर क्यों भाग रहे हैं दिग्गज वैज्ञानिक? पीछे की वजह है Code RedOpenAI Crisis 2026: AI बनाने वाली कंपनी OpenAI इन दिनों बड़े अंदरूनी संकट में है. कंपनी के CEO सैम ऑल्टमैन के कोड रेड फैसले के बाद अब OpenAI की प्राथमिकता में बदलाव हुआ है जिसका सीधा असर अब टॉप लेवल के वैज्ञानिकों और रिसर्च लीडर्स पर दिख रहा है.
और पढो »
पहली सरकारी कैब सर्विस भारत टैक्सी लॉन्च: Q3 में टाटा मोटर्स को ₹3,486 करोड़ का घाटा, भारत-US ट्रेड डील का ...business-news-update-share-market-gold-silver-petrol-diesel-Tata motors- india us trade deal statement-govt cab launch
और पढो »
Laxmi Narayana Rajyog 2026: महाशिवरात्रि पर लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 4 राशियों के लोग होंगे अमीर15 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी. इस दिन कुंभ राशि में शुक्र-बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग भी रहेगा, जिसे चार राशियों के लिए विशेष लाभकारी माना जा रहा है. ज्योतिषविदों की मानें तो लक्ष्मी नारायण राजयोग इन्हें धनधान्य का जबरदस्त लाभ दे सकता है.
और पढो »
पहली सरकारी कैब सर्विस भारत टैक्सी लॉन्च: Q3 में टाटा मोटर्स को ₹3,486 करोड़ का घाटा, भारत-US ट्रेड डील का ...business-news-update-share-market-gold-silver-petrol-diesel-Tata motors- india us trade deal statement-govt cab launch
और पढो »
