यमुनानगर में एग्रो नेचर फार्मिंग कंपनी के संचालक राकेश शर्मा को 40 करोड़ की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर केंचुआ खाद बनाने के नाम पर छह हजार किसानों से ठगी करने का आरोप है। कंपनी ने किसानों से निवेश कराया और हर महीने पैसे देने का वादा किया लेकिन बाद में मुकर गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को रिमांड पर लिया...
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। केंचुआ खाद बनाने के नाम पर कई राज्यों के छह हजार किसानों से 40 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में एग्रो नेचर फार्मिंग कंपनी के संचालक राकेश शर्मा को आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने शनिवार को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। पिछले दिनों सेक्टर 17 थाना में केस दर्ज किया गया था। वह मूलरूप से पानीपत की भाटिया कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपित को शनिवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। एसपी सुरेंद्र भौरिया व एएसपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि करोड़ों की ठगी का मामला था। इसलिए केस आर्थिक अपराध शाखा को दिया गया है। शाखा प्रभारी केवल सिंह की टीम ने इस मामले में कार्रवाई की। 13 मई को एसपी को शिकायत देकर मारवां खुर्द निवासी सिया राम, रानीपुर निवासी यशपाल, छछरौली निवासी ईश्वर चंद्र, अंबाला निवासी पवन कुमार, खजूरी रोड निवासी अनुपम आर्य, अंबाला कैंट निवासी प्रेमलता व भूपेश खन्ना आदि ने बताया कि वह बेरोजगार और छोटे किसान है। उनके पास एग्रो नेचर फार्मिंग कंपनी से दो लोग आए। जिन्होंने कहा कि जमीन पर केंचुआ खाद का प्लांट लगाएंगे। दस हजार रुपये कंपनी में केंचुआ खाद प्रति बैड के लिए लगाने होंगे जो भी रुपये कंपनी के खाते में जमा होंगे। उसके बदले में एडवांस चेक दिया जाएगा। जब केंचुआ खाद तैयार हो जाएगा तो उसे कंपनी बेचेगी और किसानों को 22 हजार रुपये प्रति माह दिया जाएगा। आरोपितों ने इकरारनामा भी किया। शुरुआत में कंपनी की ओर से रुपये मिलते रहे, लेकिन गत जनवरी से कंपनी ने रुपये देने बंद कर दिए। कंपनी के कार्यालय में भी गए तो वहां से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आरोपितों के कहे अनुसार आगे अन्य किसानों से भी कंपनी में निवेश कराया। लगभग 36 लाख रुपये का निवेश कराया गया। काफी चक्कर काटने के बाद भी कंपनी ने रुपये नहीं दिए। इस मामले में सेक्टर 17 थाना पुलिस ने जोगिंद्र राज, राकेश शर्मा, नितिन, गौरव, गोबिंद, सुमन, प्रदीप, आरती व संतोष पर केस दर्ज किया है। कंपनी ने बना रखे थे कई राज्यों में एजेंट एग्रो नेचर फार्मिंग कंपनी ने हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में एजेंट बना रखे हैं। यह एजेंट आगे किसानों से केंचुआ खाद प्लांट के लिए निवेश कराते। इसके तहत किसान को अपने खेत में डेढ़ से दो एकड़ भूमि केंचुआ खाद के लिए कंपनी को देना था। जिसके लिए किसान को कम से कम ढाई लाख रुपये का निवेश भी करना था। कंपनी की ओर से साढ़े 22 हजार रुपये प्रति माह किसानों को दिए जाते। दो वर्ष का यह करार था। आनलाइन ही निवेश की रकम जमा होती।.
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। केंचुआ खाद बनाने के नाम पर कई राज्यों के छह हजार किसानों से 40 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में एग्रो नेचर फार्मिंग कंपनी के संचालक राकेश शर्मा को आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने शनिवार को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। पिछले दिनों सेक्टर 17 थाना में केस दर्ज किया गया था। वह मूलरूप से पानीपत की भाटिया कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपित को शनिवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। एसपी सुरेंद्र भौरिया व एएसपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि करोड़ों की ठगी का मामला था। इसलिए केस आर्थिक अपराध शाखा को दिया गया है। शाखा प्रभारी केवल सिंह की टीम ने इस मामले में कार्रवाई की। 13 मई को एसपी को शिकायत देकर मारवां खुर्द निवासी सिया राम, रानीपुर निवासी यशपाल, छछरौली निवासी ईश्वर चंद्र, अंबाला निवासी पवन कुमार, खजूरी रोड निवासी अनुपम आर्य, अंबाला कैंट निवासी प्रेमलता व भूपेश खन्ना आदि ने बताया कि वह बेरोजगार और छोटे किसान है। उनके पास एग्रो नेचर फार्मिंग कंपनी से दो लोग आए। जिन्होंने कहा कि जमीन पर केंचुआ खाद का प्लांट लगाएंगे। दस हजार रुपये कंपनी में केंचुआ खाद प्रति बैड के लिए लगाने होंगे जो भी रुपये कंपनी के खाते में जमा होंगे। उसके बदले में एडवांस चेक दिया जाएगा। जब केंचुआ खाद तैयार हो जाएगा तो उसे कंपनी बेचेगी और किसानों को 22 हजार रुपये प्रति माह दिया जाएगा। आरोपितों ने इकरारनामा भी किया। शुरुआत में कंपनी की ओर से रुपये मिलते रहे, लेकिन गत जनवरी से कंपनी ने रुपये देने बंद कर दिए। कंपनी के कार्यालय में भी गए तो वहां से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आरोपितों के कहे अनुसार आगे अन्य किसानों से भी कंपनी में निवेश कराया। लगभग 36 लाख रुपये का निवेश कराया गया। काफी चक्कर काटने के बाद भी कंपनी ने रुपये नहीं दिए। इस मामले में सेक्टर 17 थाना पुलिस ने जोगिंद्र राज, राकेश शर्मा, नितिन, गौरव, गोबिंद, सुमन, प्रदीप, आरती व संतोष पर केस दर्ज किया है। कंपनी ने बना रखे थे कई राज्यों में एजेंट एग्रो नेचर फार्मिंग कंपनी ने हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में एजेंट बना रखे हैं। यह एजेंट आगे किसानों से केंचुआ खाद प्लांट के लिए निवेश कराते। इसके तहत किसान को अपने खेत में डेढ़ से दो एकड़ भूमि केंचुआ खाद के लिए कंपनी को देना था। जिसके लिए किसान को कम से कम ढाई लाख रुपये का निवेश भी करना था। कंपनी की ओर से साढ़े 22 हजार रुपये प्रति माह किसानों को दिए जाते। दो वर्ष का यह करार था। आनलाइन ही निवेश की रकम जमा होती।
Yamunanagar News Earthworm Compost Scam Agro Nature Farming Company Fraud With Farmers Financial Crime Branch Rakesh Sharma Arrest Haryana Farmer Scam Earthworm Fertilizer Fraud Yamunanagar Crime News Farmer Investment Fraud Haryana News Haryana Crime Yamunanagar Crime Haryana Scam Haryana Scam News Yamunanagar Scam News Haryana News
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
बिहार में भी है एक पाकिस्तान, लेकिन अब लोग चाहते हैं हिंदुस्तानी पहचानBagaha News: बिहार के बगहा में एक इलाका वर्षों से पाकिस्तानी मोहल्ला के नाम से जाना जाता रहा है, हालांकि इसका आधिकारिक नाम मारवाड़ी टोला और अहिरानी टोला है.
और पढो »
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, पंजाब और हरियाणा से महिला यूट्यूबर समेत 6 गिरफ्तारसुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान को भारत की गोपनीय सैन्य जानकारियां भेजने के आरोप में हरियाणा के हिसार से महिला यूट्यूबर ज्योति रानी को गिरफ्तार किया है.
और पढो »
ज्योति मल्होत्रा, नोमान, देवेंद्र, अरमान और अब तारीफ... हरियाणा से पकड़ा गया एक और पाकिस्तानी जासूसहरियाणा के नूंह जिले से एक और पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया। आरोपी जासूस का नाम मोहम्मद तारीफ है। मोहम्मद तारीफ पर खूफिया जानकारी सांझा करने के आरोप लगे हैं।
और पढो »
ये सिर्फ शुरुआत है... 1.28 करोड़ की सैलरी से डिलीवरी बॉय बनने की आ गई नौबत, कैसे? इंजीनियर ने दी चेतावनीकभी मेटावर्स इंजीनियर के तौर पर एक करोड़ से ज्यादा कमाने वाले शॉन के.
और पढो »
हरियाणा से दो करोड़ की नकदी हुई चोरी, यूपी के इस इलाके से बरामद हुए 1.35 करोड़हरियाणा के होडल में एक व्यापारी के प्रतिष्ठान से चोरी हुए दो करोड़ रुपये में से 1.
और पढो »
Agra News: सरकारी नौकरी का झांसा देकर 7.75 लाख रुपये ठगे, मुकदमा दर्जआगरा में एक बेरोज़गार को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने 7.
और पढो »
