पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद पड़ोसी मुल्क के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार का कथित तौर पर पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर से कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है. गुरुवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई.
पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद पड़ोसी मुल्क के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार का कथित तौर पर पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर से कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है. गुरुवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई.
काहना पुलिस स्टेशन में दर्ज एक एफआईआर के अनुसार, गुलाम शब्बीर, जो इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता शाहबाज गिल के बड़े भाई हैं, का दो दिन पहले कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था, जब वह इस्लामाबाद जा रहे थे. पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.इस्लामाबाद जा रहे थे शब्बीरउनके बेटे बिलाल ने यह एफआईआर दर्ज कराई है. इसमें कहा गया है कि शब्बीर देर रात लाहौर के खयाबन-ए-अमीन स्थित अपने आवास से निकले थे और इस्लामाबाद जा रहे थे. फिलहाल कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं है.पीटीआई की नींव रखने वाले 71 साल के इमरान खान पिछले साल अगस्त से जेल में बंद हैं. अप्रैल 2022 में सत्ता से हटाए जाने के बाद से इमरान अपने ऊपर लगे करीब 200 मामलों में से कुछ में दोषी ठहराए जा चुके हैं.Advertisementजेल में इमरान को मिल रहीं बेतहाशा सुविधाएंइमरान खान को जेल में मिल रहीं बेतहाशा सुविधाओं की पाकिस्तान में खूब चर्चा हो रही है. सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में इसकी जानकारी दी है. सुप्रीम कोर्ट को दी गई जानकारी में कहा गया है कि जेल में इमरान शान की सेल में टीवी, कूलर, जिम का सामान और अन्य सुविधाएं दी गई हैं. इसके साथ ही उन्हें अलग से किचन की सुविधा भी दी गई है. इमरान की सेल से सटकर एक वॉकिंग एरिया भी है, जहां वह वॉक कर सकते हैं. इमरान खान पिछले साल सितंबर से रावलपिंडी की हाई सिक्योरिटी अदियाला जेल में बंद हैं. उन्हें अटक जेल से यहां शिफ्ट किया गया था. वह तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में सजा काट रहे हैं. ये भी देखेंLive TV
Pakistan Imran Khan Political Advisor Kidnap इमरान खान पाकिस्तान न्यूज इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार का अपहरण
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
इमरान बोले-जनरल बाजवा पर भरोसा करना मेरी सबसे बड़ी गलती: इंटरव्यू में पूर्व आर्मी चीफ को बताया धोखेबाज, कहा...अगस्त 2023 से जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उन्हें इस बात का पछतावा है कि जब वे सत्ता में थे उन्होंने जनरल कमर जावेद बाजवा पर भरोसा कर लिया था। एक इंटरव्यू में इमरान खान ने कहाPakistan Former Prime Minister Imran Khan Interview Update अगस्त 2023 से जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है...
और पढो »
इमरान खान का जेल में जलवा! हर महीने मिलने वालों का लगा तांता; अदियाला जेल ने 246 दिनों का जारी किया आंकड़ापाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ PTI प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कई महीनों से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। इसी साल पाकिस्तान में हुए आम चुनाव के दौरान भी इमरान खान जेल में ही रहे लेकिन उनकी पार्टी पीटीआई ने चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया। जेल में रहकर ही उन्होंने पार्टी के लिए रणनीति बनाई। जेल में 28 सितंबर से 30 मई के दौरान इमरान ने 105...
और पढो »
IND vs PAK: टी20 विश्व कप मैच की सुरक्षा में सेंध! नासाउ स्टेडियम के ऊपर ‘इमरान खान को रिहा करो’ बैनर के साथ दिखा विमानसोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में स्टेडियम के ऊपर एक विमान को ‘इमरान खान को रिहा करो’ का बैनर लेकर घूमते हुए देखा जा सकता।
और पढो »
Pakistan: इमरान खान को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, आजादी मार्च केस से हुए बरीIslamabad court: साल 2018 से 2022 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे इमरान खान तोशाखाना और इद्दत मामले सहित कई आरोपों में अगस्त 2023 से अदियाला जेल में बंद हैं.
और पढो »
Pakistan: इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार का लाहौर में हुए किडनैप, इस्लामाबाद जाते समय अज्ञात लोगों ने किया अपहरणPakistan News पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार को लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्हें किडनेप कर लिया गया है। यह घटना गुरुवार का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के दावे में बताया गया कि पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर से अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। वहीं उनके बेटे ने बिलाल ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाया...
और पढो »
Pakistan: पूर्व पीएम इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार का लाहौर में अपहरण, इस्लामाबाद की यात्रा पर थेPakistan: पाकिस्तान के लाहौर में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार गुलाम शब्बीर का अपहरण किया गया। वे इस्लामाबाद की यात्रा पर थे। उनके बेटे बिलाल ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।
और पढो »




