Chhattisgarh Rajyotsav Nava Raipur Indian Air Force Suryakiran Aerobatic Team Air Show Update पैराट्रूपर्स की टीम ने फ्री फॉल, फॉर्मेशन जम्प, झंडे और स्मोक ट्रेल के साथ नीचे उतरते हैं। इस दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल रेमन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.
उम्मीद से कई गुना अधिक लोग पहुंचे. जो जहां जाम में फंसा, वहीं से देखना पड़ा शोछत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अंतिम दिन बुधवार सुबह 10.30 बजे नवा रायपुर में भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम ने अपने शौर्य का शानदार प्रदर्शन किया। सेना के पराक्रम के सामने रायपुर का उत्साह भी आसमान पर था। ऐसा इसलिए क्योंकि अनुमान से अधिक भीड़ एप्रशासन का कहना है कि करीब 4 लाख से ज्यादा लोग एयर शो देखने पहुंचे थे। भीड़ इतनी हो गई कि शो समाप्त होने तक लोग लगातार कार्यक्रम स्थल आते रहे। लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा वाहनों की आवाजाही हुई। यही कारण है कि जिसे जहां से मौका मिला, सेना का शौर्य देखने रूक गया। एयर-शो के दौरान सेना के जवानों ने आसमान में रोमांचक करतब दिखाए। सेंध तालाब के ऊपर हॉक एमके-132 फाइटर जेट्स के नौ विमानों ने एक साथ उड़ान भरते हुए तिरंगा, हार्ट इन द स्काई और एरोहेड जैसे फॉर्मेशन पेश किए। वहीं भारतीय वायुसेना की स्काई डाइविंग टीम के पैराट्रूपर्स ने विमान से छलांग लगाकर हवा में कलाबाजी दिखाई। पैराट्रूपर्स की टीम ने फ्री फॉल, फॉर्मेशन जम्प, झंडे और स्मोक ट्रेल के साथ नीचे उतरते हैं। इस दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल रेमन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.
उम्मीद से कई गुना अधिक लोग पहुंचे... जो जहां जाम में फंसा, वहीं से देखना पड़ा शोछत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अंतिम दिन बुधवार सुबह 10.30 बजे नवा रायपुर में भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम ने अपने शौर्य का शानदार प्रदर्शन किया। सेना के पराक्रम के सामने रायपुर का उत्साह भी आसमान पर था। ऐसा इसलिए क्योंकि अनुमान से अधिक भीड़ एप्रशासन का कहना है कि करीब 4 लाख से ज्यादा लोग एयर शो देखने पहुंचे थे। भीड़ इतनी हो गई कि शो समाप्त होने तक लोग लगातार कार्यक्रम स्थल आते रहे। लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा वाहनों की आवाजाही हुई। यही कारण है कि जिसे जहां से मौका मिला, सेना का शौर्य देखने रूक गया। एयर-शो के दौरान सेना के जवानों ने आसमान में रोमांचक करतब दिखाए। सेंध तालाब के ऊपर हॉक एमके-132 फाइटर जेट्स के नौ विमानों ने एक साथ उड़ान भरते हुए तिरंगा, हार्ट इन द स्काई और एरोहेड जैसे फॉर्मेशन पेश किए। वहीं भारतीय वायुसेना की स्काई डाइविंग टीम के पैराट्रूपर्स ने विमान से छलांग लगाकर हवा में कलाबाजी दिखाई। पैराट्रूपर्स की टीम ने फ्री फॉल, फॉर्मेशन जम्प, झंडे और स्मोक ट्रेल के साथ नीचे उतरते हैं। इस दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल रेमन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित मंत्री, विधायक और सांसद मौजूद थे।यह भारतीय वायुसेना की स्काई डाइविंग टीम है, जो पैराट्रूपर्स से बनी है। यह टीम विमान से छलांग लगाकर हवा में करतब दिखाती है और युद्ध के समय किसी भी क्षेत्र में उतरने की क्षमता रखती है। ये फ्री फॉल, फॉर्मेशन जम्प, झंडे और स्मोक ट्रेल के साथ नीचे उतरते हैं।भारतीय वायुसेना की यह स्पेशल फोर्स यूनिट है, जो हर परिस्थिति में तेजी, सटीकता और गुप्त तरीके से ऑपरेशन करने के लिए जानी जाती है। इसमें पैराट्रूपिंग, स्नाइपिंग, आतंकवाद-रोधी, बंधक मुक्ति और दुश्मन क्षेत्र में मिशन जैसे कार्यों की विशेष ट्रेनिंग दी जाती है।: यह हॉक एयरक्राफ्ट है, जिस पर फाइटर पायलटों को ट्रेनिंग दी जाती है। हॉक विमान अधिक स्थिर और फ्लाइंग के लिए सुरक्षित माने जाते हैं।नवा रायपुर सेंध जलाशय के आसपास ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा गया। राज्योत्सव के समापन समारोह के दौरान आयोजित एयर शो देखने के लिए लोग ऐसे उमड़े कि जिसे जहां जगह मिली, वहीं गाड़ी खड़ी करके शो देखने लगे। जितने लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे, उनसे आधे लोग कार्यक्रम स्थल ही नहीं पहुंच पाए। उनकी गाड़ियां सड़क पर ठहर गई थी। लोग न आगे हो पा रहे थे और न ही पीछे जा रहे थे। कार्यक्रम शुरू होने के एक घंटे पहले से ही जाम लगना शुरू हो गया और कार्यक्रम खत्म होने के 4 घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। तेलीबांधा से लेकर सेंध जलाशय तक 19 किलोमीटर तक 6 घंटे जाम लगा रहा है। भीड़ का आलम ऐसा था कि लोग पैदल भी नहीं निकल पा रहे थे। इस पूरे मामले में ट्रैफिक मैनेजमेंट पूरी तरह चरमरा गया। जहां गाड़ियां ले जाने की परमिशन ही नहीं थी, वहां लोगों ने अपने चार पहिया और दो पहिया वाहन पार्क कर दिए। यही जाम की मुख्य वजह बनी।एक से दूसरे फॉर्मेशन में जाने में लगता है 6 सेकेंड एक फॉर्मेशन से दूसरे में जाने के लिए 6 सेकेंड का समय लगता है। इसमें हार्ट इन द स्काई, डायमंड, डीएनए जैसे कई तरह के फॉर्मेशन होते हैं। हर बार कुछ नया करने का प्रयास किया जाता है। हर शो से पहले ही मौके पर जाकर उसका गणित समझते हैं। देखा जाता है कि जो फॉर्मेशन हम प्लान कर रहे हैं वो कितना सुरक्षित है या कठिन है। फिर इसे आसमान में करके देखते हैं। इसे फॉर्मेशन लीडर तय करते हैं। फ्लाइंग के दौरान सभी एक-दूसरे से लगातार संपर्क में रहते हैं और बातचीत करते हैं। इसमें दिशा-निर्देश दिया जाता है। इसके लिए 6 माह की तैयारी होती है। इसका रिहर्सल किया जाता है। उसके 6 माह बाद इसे आसमान पर दिखाया जाता है। पूरा शो करने के लिए 120 लोगों की टीम लगती है। 9 फ्लाइट उड़ाते हैं। दो सुरक्षा देखते हैं। कम्युनिकेशन, सुरक्षा, ऑब्जरवेशन, इंजीनियरिंग देखते हैं। सभी लोग एयरपोर्ट से सिस्टम को कंट्रोल करते हैं। हर शो को बेहतर करने की कोशिश करते हैं।सीजन की सबसे ठंडी रात, उज्जैन का तापमान 10.4 डिग्रीकानपुर में न्यूनतम पारा पहुंचा 9.2 डिग्रीन्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम, रातें हुईं ठंडीजैसलमेर में दिन-रात के तापमान में 18 डिग्री का फर्कझारखंड में मौसम रहेगा शुष्क, छाएगा कोहराकिसानों को 1700 करोड़ की राहत देगी सरकार
Air Show In Naya Raipur Suryakiran Air Show Raipur Indian Airforce Show IAF Air Show In Raipur Chhattisgarh Chhattisgarh Foundation Day 2025 IAF Air Show
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
रायपुर में 1.29 करोड़ की चांदी की लूट निकली फर्जी: ऑनलाइन सट्टे में पैसे हारा यूपी का कारोबारी, भरपाई के लि...Chhattisgarh Raipur A businessman in Raipur fabricated a story of robbery रायपुर में गन प्वाइंट पर 1.
और पढो »
26 जिलों में यलो अलर्ट, बिजली गिरेगी, आंधी चलेगी: रायपुर में रातभर बूंदाबांदी, चचेई डैम में डूबे युवक का 12...Chhattisgarh Weather Update| Rain Storm Alert Raipur Durg Bilaspur Rajnandgaon Surguja छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में अधिकांश जगहों पर बारिश रिकार्ड की गई है। सबसे ज्यादा बारिश 49.
और पढो »
2 दिनों तक बारिश की चेतावनी, 11 जिलों में अलर्ट: बिजली गिरेगी, आंधी चलेगी, बाकी जगह मौसम सामान्य; 5 दिनों म...Chhattisgarh Weather Update| Rain Storm Alert Raipur Durg Rajnandgaon Bastar Kanker Sukma छत्तीसगढ़ में इस बार अक्टूबर में 157% ज्यादा बारिश हो चुकी है। 5 अक्टूबर तक सामान्य तौर पर एवरेज 21.
और पढो »
गाजियाबाद में 93वां वायुसेना दिवस मनाया जा रहा: मुख्य परेड शुरू हुई, लड़ाकू विमान और वायु योद्धा हिंडन एयरब...Indian Air Force (IAF) Day 2025 Celebration Photos Videos Update; Follow IAF Parade, Hindon Air Base, Indigenous Defence System Latest News On Dainik Bhaskar.
और पढो »
वायुसेना को आज मिलेगा पहला स्वदेशी तेजस: पंखों में 9 जगह मिसाइलें और बम फिट होते हैं; नासिक लाइन से राजनाथ ...Indian Air Force LCA Tejas Mk1A Nashik Update; राजनाथ सिंह नासिक लाइन से प्लेन में उड़ान भर सकते हैं
और पढो »
PM Modi To Inaugurate Chhattisgarh’s Silver Jubilee Cultural Festival TodayChhattisgarh, formed on November 1, 2000, is celebrating its 25th anniversary with grand festivities in Nava Raipur from November 1 to 5.
और पढो »
