– पोकरण से नोएडा ले जाए जा रहे थे सरकारी योजना के नेपकिन – सीजीएसटी के निरीक्षक ने ट्रक की तलाशी ली तो सरकारी नेपकिन निकले – कंटेनर चालक गिरफ्तार, पोकरण का व्यवसायी नामजद
जोधपुर. राज्य सरकार की ‘उड़ान’ योजना के तहत नि:शुल्क वितरण किए जाने वाले सैनेट्रीनेपकिन की कालाबाजारी की जा रही है। सेन्ट्रल जीएसटी ने टैक्स चोरी के संदेह में सांगरिया रोड पर एक कंटेनर ट्रेलर रूकवाकर तलाशी ली तो उसमें सरकारी योजना के 1.
70 लाख नि:शुल्क नेपकिन मिले, जो अवैध तरीके से चोरी-छुपे पोकरण से नोएडा ले जाए जा रहे थे। बासनी थाना पुलिस ने सीजीएसटी की ओर से धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी मोहम्मद शफीक खान ने बताया कि आंगनबाड़ीकेन्द्रों के मार्फत उड़ान नामक सैनेट्रीनेपकिन नि:शुल्क वितरण करने की सरकारी योजना है। जीएसटी चोरी के संदेह में सीजीएसटी के निरीक्षक लीलाधर जाट व टीम ने सांगरिया रोड पर हरियाणा नम्बर के एक कंटेनर ट्रेलर को रुकवाया। उसमें बगैर जीएसटी चुकाए माल का परिवहन किए जाने का संदेह था। चालक कैलाश धानका से कंटेनर खुलवाया तो सरकारी योजना के उड़ान नामक सैनेट्रीनेपकिन से भरे प्लास्टिक के कट्टे भरे हुए थे। चालक से पूछताछ व बिल्टी की जांच से स्पष्ट हुआ कि यह नेपकिन जैसलमेर में पोकरण से नोएडा ले जाए जा रहे थे। चूंकि यह योजना राज्य सरकार की है, इसलिए इनका राज्य के बाहर ले जाना कानूनन गलत है। सीजीएसटी निरीक्षक लीलाधर की ओर से बासनी थाने में धोखाधड़ी व गबन का मामला दर्ज करवाया गया। झुंझुनूं में खेतड़ीथानान्तर्गतसीहोड़ निवासी चालक कैलाश पुत्र रामचन्द्र धानका को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ में पोकरण निवासी रघुवीरसिंह का नाम सामने आया है, जिसने अपनी फर्म मै. बालाजी इण्डस्ट्रीज के नाम से पोकरण से नोएडा भेजने के लिए सिर्फ नेपकिन की बिल्टी बनवाई थी। रघुवीरसिंह व अन्य के पकड़ में आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि नेपकिन कहां से लाए गए थे और कहां सप्लाई किए जाने वाले थे। कलक्टर के आदेश पर एफआइआर चूंकि कंटेनर ट्रेलर में सरकारी योजना के नि:शुल्क नेपकिन थे, इसलिए पुलिस और फिर महिला व बाल संरक्षण आयोग को मौके पर बुलाया गया। आयोग ने कंटेनर में मिले नेपकिन के संबंध में पूरी रिपोर्ट बनाई और जिला कलक्टर को भेजी। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत मामला दर्ज करवाने के निर्देश दिए। नेपकिन चोरी कर बेचने का अंदेशा यह नेपकिन आंगनबाड़ी केन्द्रों की मदद से नि:शुल्क वितरण किए जाते हैं। पुलिस को आशंका है कि पोकरण या आस-पास के क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केन्द्र से चोरी करने के बाद नेपकिन बोरों में भरकर बाहर भेजे जाते होंगे।
Crime News Jodhpru Crime News Jodhpur Crime: Scam In Free Sanitary Napkins Rajasthan Crime News | Jodhpur News | News
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
‘शुरुआती जांच में केजरीवाल पर गौर नहीं किया गया…’, सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की गिरफ्तारी पर ईडी का जवाबArvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ED से गिरफ्तारी मामले में पूछताछ की है। केजरीवाल ने गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
और पढो »
शराब घोटाला मामला: ईडी ने दाखिल की 224 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, सीएम केजरीवाल का नहीं है नामशराब घोटाला मामले में ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है।
और पढो »
हिरण शिकार मामले में विश्नोई समाज की दरियादिली, कहा- सलमान खान को माफी दे सकते हैं लेकिन..Salman Khan Blackbuck Case, Jodhpur News: जोधपुर (Jodhpur News) के कांकाणी क्षेत्र में साल 1998 में Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »
‘पीएम को नहीं जनता उन्हें बेड रेस्ट पर भेजने वाली है…’ तेजस्वी यादव पर भड़के प्रह्लाद जोशीPrahlad Joshi: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पटना में तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने चारा से लेकर नौकरी के बदले घोटाला ही घोटाला किया है.
और पढो »
कंटेनर के चैचिस में बने खुफिया कम्पार्टमेंट में छिपा रखी थी 5 लाख की शराब, गिरफ्तारसराधना चौकी के पास राजमार्ग पर नाकाबंदी में पकड़ी अवैध शराब
और पढो »
Jodhpur Crime : जेल में सम्पर्क, जमानत पर छूटे, एक माह में 5 एटीएम से लूटे थे 50 लाख रुपए– एटीएम लूट का वांटेड हिस्ट्रीशीटर दो कारतूस के साथ गिरफ्तार
और पढो »
