Who Is Kamran Ghulam: जिसके साथ बाबर आजम ने किया था अन्याय, उसी ने किया रिप्लेस, कौन है शाहीन अफरीदी का करीबी दोस्त?

Know About Kamran Ghulam In Hindi समाचार

Who Is Kamran Ghulam: जिसके साथ बाबर आजम ने किया था अन्याय, उसी ने किया रिप्लेस, कौन है शाहीन अफरीदी का करीबी दोस्त?
Kamran Ghulam Latest NewsKamran Ghulam Test DebutPak Vs Eng

Know About Kamran Ghulam: पाकिस्तान के 29 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज कामरान गुलाम ने बाबर आजम की जगह टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया है। यह वही गुलाम हैं, जिन्हें पूर्व कप्तान बाबर आजम ने अपनी कप्तानी में टीम में जगह नहीं दी थी। उनका वनडे डेब्यू भी अजीब रहा...

मुल्तान: पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन मंगलवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरकर कप्तान बेन स्टोक्स की इंग्लैंड टीम में वापसी हुई है। पहला टेस्ट एक पारी और 47 रन से जीतने वाली इंग्लैंड की टीम में दो बदलाव किए गए हैं। स्टोक्स टीम में क्रिस वोक्स की जगह शामिल हुए, जबकि मैथ्यू पॉट्स को तेज गेंदबाज गुस एटकिंसन की जगह शामिल किया गया है। पाकिस्तान ने चार बदलाव करते हुए खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर आजम को ड्रॉप किया है। उनकी जगह कामरान गुलाम ने डेब्यू किया।कामरान ने डेब्यू पारी में ही हाफ सेंचुरी ठोक दी है। कामरान गुलाम वही खिलाड़ी हैं, जिन्हें बाबर आजम की कप्तानी में 2023 में वनडे टीम में शामिल किया गया था। इस दौरान उन्हें बड़े ही अजीब स्थिति में डेब्यू कराया गया। वह मैच के दूसरे हाफ के दौरान हारिस सोहेल की जगह एक कनकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में टीम में शामिल हुए। इस वजह से उन्हें बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला। इसके बाद उन्हें बाबर आजम ने हालांकि प्लेइंग-11 में मौका ही नहीं दिया। यह इसलिए भी हैरान करने वाली बात यह है कि वह डोमेस्टिक क्रिकेट कायदे आजम ट्रॉफी के एक ही सीजन में 1000 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले गुलाम शाहिद अफरीदी के दामाद यानी शाहीन अफरीदी के करीबी कहे जाते हैं।यहां बताना जरूरी है कि वह 3 बार की पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल चैंपियन टीम का हिस्सा रहे हैं। इस दौरान अफरीदी की कप्तानी में भी वह चैंपियन टीम में खेले। उन्होंने 2016 में इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ अपना पहला PSL खिताब जीता। बाद में वह शाहीन अफरीदी के नेतृत्व में 2022 और 2023 में लगातार खिताब जीतने वाली विनिंग लाहौर कलंदर्स टीम का हिस्सा थे। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को उसके घर में घुस कर पीटा, मुल्तान में दी शर्मनाक हारदूसरी ओर, अंडर-19 विश्व कप 2014 में कामरान गुलाम ने पाकिस्तान टीम के साथ संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया। उन्होंने छह मैचों में 100 रन बनाए और 3 विकेट लिए, जिससे पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा था।गुलाम का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 59 मैच खेले हैं और 49.

17 की औसत से 4,377 रन बनाए हैं, जिसमें 16 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। उनका जन्म 10 अक्टूबर 1995 को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ था और वह बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर भी हैं। गुलाम के अलावा स्पिनर साजिद खान, नोमान अली और जाहिद महमूद को प्लेइंग-11 में जगह मिली है।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Kamran Ghulam Latest News Kamran Ghulam Test Debut Pak Vs Eng मुल्तान टेस्ट कामरान गुलाम कामरान गुलाम कौन हैं कामरान गुलाम बाबर आजम कनेक्शन कामरान गुलाम न्यूज इन हिंदी

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

बाबर को लताड़ा, मतलबी भी कहा... पाकिस्तानी दिग्गज ने कोहली का नाम लेकर कही ये बातबाबर को लताड़ा, मतलबी भी कहा... पाकिस्तानी दिग्गज ने कोहली का नाम लेकर कही ये बातपूर्व पाकिस्तानी कप्तान यूनुस खान ने बाबर आजम को खरी-खरी सुनाई है. यूनुस ने कहा कि बाबर को विराट कोहली से सीखना चाहिए.
और पढो »

चैंपियंस वनडे कप: बाबर आजम रोहित की तरह पुल शॉट खेलने में फेलचैंपियंस वनडे कप: बाबर आजम रोहित की तरह पुल शॉट खेलने में फेलचैंपियंस वनडे कप 2024 में बाबर आजम ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की तरह पुल शॉट लगाने का प्रयास किया लेकिन विफल रहे। रिजवान महमूद ने आसान कैच पकड़ा।
और पढो »

PCB: भारी आर्थिक तंगी से जूझ रहा पीसीबी? बाबर, रिजवान और शाहीन समेत कई क्रिकेटरों को जुलाई से नहीं मिला वेतनPCB: भारी आर्थिक तंगी से जूझ रहा पीसीबी? बाबर, रिजवान और शाहीन समेत कई क्रिकेटरों को जुलाई से नहीं मिला वेतन'क्रिकेट पाकिस्तान' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाबर, रिजवान और शाहीन अफरीदी समेत टीम के खिलाड़ियों को जुलाई से अक्तूबर 2024 तक उनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।
और पढो »

शादी के बाद क्यों अक्सर पीछे छूट जाते हैं जान से प्यारे दोस्त? ये हैं 5 बड़े कारणशादी के बाद क्यों अक्सर पीछे छूट जाते हैं जान से प्यारे दोस्त? ये हैं 5 बड़े कारणशादी के बाद अक्सर देखा जाता है कि जिस दोस्त के साथ कभी जिंदगीभर साथ देना का वादा किया था वो छूटने लगा है, ऐसा क्यों होता है इसे समझना जरूरी है.
और पढो »

बाबर आज़म और शाहीन अफ़रीदी को पाकिस्तान की टेस्ट टीम से बाहर किया गयाबाबर आज़म और शाहीन अफ़रीदी को पाकिस्तान की टेस्ट टीम से बाहर किया गयाबाबर आज़म और शाहीन अफ़रीदी को पाकिस्तान की टेस्ट टीम से बाहर किया गया
और पढो »

बेन स्टोक्स ने बाबर आजम, शाहीन अफरीदी के बाहर रहने पर दिया ये जवाबबेन स्टोक्स ने बाबर आजम, शाहीन अफरीदी के बाहर रहने पर दिया ये जवाबपाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को टीम से बाहर रखा है। इस फैसले पर विवाद खड़ा हुआ है, लेकिन बेन स्टोक्स ने चयन विवाद पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
और पढो »



Render Time: 2026-04-27 11:04:35