'मुझे पार्ट‍ियों में बुलाना बंद कर द‍िया तो', 'मुस्‍ल‍िम' से शादी करने से पहले, यूं घबराईं 'सेक्‍युलर' स्‍व...

Swara Bhaskar समाचार

'मुझे पार्ट‍ियों में बुलाना बंद कर द‍िया तो', 'मुस्‍ल‍िम' से शादी करने से पहले, यूं घबराईं 'सेक्‍युलर' स्‍व...
Fahad AhmedLove StorySwara Bhaskar Age

Swara Bhaskar On Marry a Muslim Boy: स्‍वरा भास्‍कर ने समाजवादी पार्टी के लीडर फहाद से फरवरी 2023 में शादी की है. फहाद और स्‍वरा CAA प्रोटेस्‍ट के दौरान म‍िले थे. लेकिन एक्‍ट्रेस ने खुलासा क‍िया कि कैसे मुस्‍ल‍िम से शादी से पहले वह 'आतंकित' थीं.

Swara Bhaskar On Marry a Muslim Boy: अक्‍सर हम दुनिया में कई सारी चीजों को सामने से देखकर उनके ‘सही’ या ‘गलत’ होने की बात करते हैं, लेकिन जब बात खुद पर आती है तो हमारे सोचने-समझने का अंदाज और तरीका दोनों बदल जाता है.

एक्‍ट्रेस स्‍वरा भास्‍कर ने भी पहली बार खुद के भीतर के डर का खुलासा क‍िया है. स्‍वरा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्‍यू मेंअपनी लव लाइफ और मुस्‍ल‍िम लड़के से शादी के आइड‍िया पर आए डर को सब के सामने रखा है. एक्‍ट्रेस ने बताया कि जब उन्‍हें फहाद म‍िले थे तो वह कैसे एक मुस्‍ल‍िम लड़के से शादी की बात सोचकर भी बुरी तरह घबरा गई थीं. इतना ही नहीं, ‘स्‍वरा भास्‍कर’ को इस बात की घबराहट होने लगी कि कहीं उन्‍हें ‘बॉलीवुड पार्ट‍ियों में बुलाना बंद कर द‍िया तो…?’ मुस्‍ल‍िम लड़के से शादी करना बहुत ही घबराहट भरा स्‍वरा भास्‍कर ने पॉल‍िट‍िकल एक्‍ट‍िव‍िस्‍ट फहाद अहमद से प‍िछले साल शादी की थी. स्‍वरा भास्‍कर के र‍िश्‍ते की इस घोषणा ने सभी को हैरान कर द‍िया था. CAA प्रोटेस्‍ट में म‍िले स्‍वरा और फहाद प्‍यार में पड़े और इन्‍होंने शादी करने का फैसला लिया. लेकिन ‘सेक्‍युलर‍िज्‍म’ पर भरोसा रखने वाली स्‍वरा भास्‍कर के लिए खुद एक मुस्‍ल‍िम लड़के से शादी करना बहुत ही घबराहट भरा था. स्‍वरा और फहाद हाल ही में एक्‍ट्रेस अमृता राव और आरजे अमोल के शो Couple Of Things में नजर आए. इसी शो में स्‍वरा ने अपनी लव स्‍टोरी और मुस्लिम लड़के से शादी पर खुलकर बात रखी. स्वरा भास्कर ने समाज, सीमा और धर्म की दीवारों को लांघते हुए फहाद अहमद से शादी की थी. मैं मन ही मन आतंक से गुजर रही थी… स्‍वरा भास्‍कर ने कहा, ‘मेरे लि‍ए इस र‍िश्‍ते को एक्‍सेप्‍ट करना बहुत ही मुश्किल हो रहा था क्‍योंकि मेरे द‍िल में बहुत सी बातें आ रही थीं. ये और भी शॉकिंग था क्‍योंकि मुझे इस बात से कभी फर्क ही नहीं पड़ा कि ‘लोग क्‍या कहेंगे..’. पर यकीन मान‍िए उस समय में इस टैरर से गुजर रही थी कि ‘मेरे मां-बाप क्‍या कहेंगे, भाई क्‍या कहेगा, मेरे दोस्‍त क्‍या कहेंगे.. और आप व‍िश्‍वास नहीं करेंगे कि ये बात भी मेरे द‍िमाग में आई कि ‘अगर हम साथ हो जाएं तो मुझे बॉलीवुड पार्ट‍ियों में बुलाना बंद कर देंगे या बॉलीवुड की द‍िवाली पार्ट‍ियों में नहीं बुलाएंगे…’ ये सब मेरे द‍िमाग में आ रहा था. मुझे समझ ही नहीं आया कि ऐसा क्‍यों हो रहा था क्‍योंकि मुझे इस सब से फर्क भी नहीं पड़ता.’ स्‍वरा आगे कहती हैं, ‘ मैंने इस चीज को समझा पर मैंने अपने मन के इन व‍िचारों को नकारा नहीं, बल्‍कि सोचा कि इस सब को फील करने दो, महसूस करों और निकलने दो.’ वो आगे कहती हैं, ‘दरअसल हम भले ही कुछ बोलें लेकिन हमारे जो डर हैं, वो चीजें हमारे अंदर होती हैं. मैं बोलती हूं सेक्‍यूलर‍िज्‍म के बारे में, सेक्‍युलरिज्‍म का झंडा उठाती हूं, No Cast या समानता के बारे में लेकिन जब असल में समाज के जो डर हैं, वो अपनी ज‍िंदगी में इसे अपनाने की बात आई तो हम कैसा सोचते हैं.’ लेकिन फिर स्‍वरा ने इन डरो से निपटा और आज ये जोड़ी साथ है. स्‍वरा भास्‍कर ने समाजवादी पार्टी के लीडर फहाद से फरवरी 2023 में शादी की है. इंटर-र‍िलीजन मैरेज के बारे में स्‍वरा ने जि‍स तरह के डर सामने रखे हैं वह बहुत ही सही हैं. दरअसल आगे चलकर हम क‍ितने ही बदल जाएं, अपने व‍िचार तैयार करें लेकिन हमारे जहन में समाज की रूढ़‍ियां हमेशा रहती हैं. पर जब आप अपने फैसलों पर अटल होते हैं तो ऐसे डरों पर व‍िजय पा ही लेते हैं. बता दें कि स्‍वरा भास्‍कर ने समाजवादी पार्टी के लीडर फहाद से फरवरी 2023 में शादी की है. प‍िछले ही साल स्‍वरा भास्‍कर एक बेटी की मां भी बनी हैं. स्‍वरा और फहाद ने स‍ितंबर में अपनी बेटी राबि‍या का स्‍वागत क‍िया.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 India /  🏆 21. in İN

Fahad Ahmed Love Story Swara Bhaskar Age Swara Bhaskar Husband Name Swara Bhaskar Husband Bollywood Romance Swara Bhaskar Swara Bhaskar Speech Swara Bhaskar And Fahad Ahmed A Love Story Swara Bhaskar Husband Swara Bhaskar Fahad Ahmed The Unique Dynamics Of Their Relationship Swara Bhaskar Fahad Ahmad Love Story Intercaste Love Marriage Swara Bhaskar Marriage Inspiring Relationships Celebrity Couples Marriage Friendship Social Activism Love Journey Relationship Goals Inter Caste Marriage Love Story Song Amrita Rao Rj Anmol Wedding Amrita Rao Rj Anmol Love Story स्‍वरा भास्‍कर स्‍वरा भास्‍कर का पति स्‍वरा भास्‍कर की शादी

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

बुढ़ापा दूर रखने के लिए रोज खाएं ये सस्ता ड्राई फ्रूट, चेहरे पर नहीं दिखेंगी झुर्रियांबुढ़ापा दूर रखने के लिए रोज खाएं ये सस्ता ड्राई फ्रूट, चेहरे पर नहीं दिखेंगी झुर्रियांअगर आपका चेहरा भी उम्र से पहले मुरझाने लगा है तो यहां हम आपको एक ऐसे ड्राई फ्रूट के बारे में बताएंगे जो आपके चेहरे से एजिंग साइंस गायब कर देगा.
और पढो »

Prashant Kishor On MY Equation: प्रशांत किशोर ने मुसलमान उम्मीदवारों को लेकर किया बड़ा ऐलान, बिगड़ेगा RJD का MY समीकरणPrashant Kishor On MY Equation: प्रशांत किशोर ने मुसलमान उम्मीदवारों को लेकर किया बड़ा ऐलान, बिगड़ेगा RJD का MY समीकरणPrashant Kishor On MY Equation: बिहार की राजनीति में अपना सिक्का आजमाने उतरें प्रशांत किशोर ने चुनाव से पहले मुस्लिम वोटर्स को लुभाने के लिए बड़ी घोषणा कर दी है.
और पढो »

शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी ये 44 साल की एक्ट्रेस; घरवालों ने दी थी सिर्फ 72 घंटे की मोहलत; फिर ऐसे रचाया ब्याहशादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी ये 44 साल की एक्ट्रेस; घरवालों ने दी थी सिर्फ 72 घंटे की मोहलत; फिर ऐसे रचाया ब्याहफिल्मों में ही नहीं, असल जिंदगी में भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो जाना एक लड़की और उसके परिवार के लिए कई समस्याएं खड़ी कर सकता है.
और पढो »

सर्दियां शुरू होने से पहले Bike में करवा लें ये 5 जरूरी काम, फिर पूरा सीजन मजे से करें सवारीसर्दियां शुरू होने से पहले Bike में करवा लें ये 5 जरूरी काम, फिर पूरा सीजन मजे से करें सवारीBike Mileage: सर्दियों का मौसम शुरू होने से पहले अगर बाइक में ये काम करवा लिए जाएं तो यकीन मानिए आपकी बाइक जोरदार तरीके से काम करने लगती है.
और पढो »

मुस्लिम संग शादी से पहले स्वरा भास्कर को था सबसे बड़ा खौफ, मुझे दिवाली नहीं...मुस्लिम संग शादी से पहले स्वरा भास्कर को था सबसे बड़ा खौफ, मुझे दिवाली नहीं...स्वरा भास्कर बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं. जिन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता फहद अहदम के साथ शादी करके सबको चौंका दिया था.
और पढो »

हिन्दू लड़के से शादी कर रही थी मुस्लिम लड़की, परिजनों का कलेक्ट्रेट में हंगामा, प्रशासन ने बंद कमरे में कर दिया बड़ा फैसलाहिन्दू लड़के से शादी कर रही थी मुस्लिम लड़की, परिजनों का कलेक्ट्रेट में हंगामा, प्रशासन ने बंद कमरे में कर दिया बड़ा फैसलाJabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां मुस्लिम लड़की हिंदू लड़के से शादी करने कलेक्ट्रेट पहुंची थी। उसी समय दोनों के परिजन भी कलेक्ट्रेट आ गए। इसके बाद दोनों के बीच जमकर हंगामा हो गया। हालांकि कलेक्ट्रेट के बंद कमरे में जो फैसला सुनाया उसने सबको हैरान कर...
और पढो »



Render Time: 2026-05-02 19:04:14