वैदिक पंचांग के अनुसार, साल के पहले शुक्रवार पर विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी। इस दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा से सुख, समृद्धि और आर्थिक प्रगति प्राप्त करने के उपाय बताए गए हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, साल के पहले शुक्रवार पर विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी। यह पर्व भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश की पूजा की जाती है। साथ ही चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। वहीं, शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा, जीवन में व्याप्त दुखों से भी छुटकारा मिलता है। अगर आप भी लक्ष्मी गणेश जी की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन
पूजा के समय ये उपाय जरूर करें। शुक्रवार के उपाय अगर आप सुखों में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन धूप, अगरबत्ती, सुगंध, शहद, चावल, आटा, सफेद रंग के वस्त्र आदि चीजों का दान करें। इन चीजों के दान करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। शुक्र के मजबूत होने से सुखों में वृद्धि होती है। सनातन धर्म में वर्णित है कि पीपल के पेड़ में लक्ष्मी नारायण जी का वास होता है। अतः मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन पीपल वृक्ष की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय पीपल पेड़ की परिक्रमा करें। इस समय ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: मंत्र का पाठ करें। अगर आप व्यापार में तरक्की करना चाहते हैं, तो विनायक चतुर्थी तिथि पर विधिवत लक्ष्मी गणेश जी की पूजा करें। इस समय भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक अवश्य अर्पित करें। आप विषम संख्या में दूर्वा अर्पित करें। वहीं, मां लक्ष्मी को हल्दी, कुमकुम और चावल की खीर अर्पित करें। धन की देवी मां लक्ष्मी को श्रीफल और कौड़ी प्रिय है। इसके लिए पूजा के समय धन की देवी मां लक्ष्मी को नारियल और सफेद कौड़ी अवश्य ही अर्पित करें। वास्तु दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन पूजा के समय घर पर महालक्ष्मी यंत्र स्थापित करें। इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। विवाहित महिलाएं सुख और सौभाग्य में वृद्धि पाने के लिए शुक्रवार के दिन वैभव लक्ष्मी व्रत अवश्य रखें। वहीं, पूजा के समय मां लक्ष्मी को सिंदूर अवश्य ही अर्पित करें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं
VINAYAK CHATURTHI LAXMI GANESH SHUKRWAR उपाय पूजा धन सुख समृद्धि
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
विनायक चतुर्थी 2025: तिथि, शुभ मुहूर्त और राहत के लिए पूजायह लेख विनायक चतुर्थी 2025 की तिथि, शुभ मुहूर्त और गणेश भगवान की पूजा के लाभों पर केंद्रित है।
और पढो »
प्रदोष व्रत 2024: आज भगवान शिव की पूजा करेंसबका आखिरी प्रदोष व्रत आज, 28 दिसंबर को है। इस दिन भगवान शिव की पूजा और शिव चालीसा का पाठ करने से सुख-समृद्धि और जीवन में खुशहाली प्राप्त होती है।
और पढो »
आज है पूर्णिमा, मान्यतानुसार इस दिन इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में बनी रहती है सुख-शांतिMargshirsh purnima significance 2024 : मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन मंत्र जाप और पूजा से मानसिक शांति, सुख-समृद्धि और पुण्य की प्राप्ति होती है.
और पढो »
संकष्टी चतुर्थी: गणेश जी की आरती और मंत्रों का जपसंकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी की आरती और मंत्रों का जप करना शुभ माना जाता है।
और पढो »
शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा से दूर होगी आर्थिक तंगीमां लक्ष्मी को शुक्रवार बेहद प्रिय है। इस दिन लक्ष्मी नारायण जी की विधिवत पूजा की जाती है। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि के लिए व्रत भी रखा जाता है।
और पढो »
सफला एकादशी: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, पूरी होंगी मनोकामनाएं26 दिसंबर को पौष माह के कृष्ण पक्ष की सफला एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें और एकादशी का व्रत रखें।
और पढो »