Barabanki News : कोरोना बना वरदान...धरा पर ऐसे लौटी कल्याणी नदी, मन की बात तक पहुंची 'लहरें'

Kalyani River Restoration समाचार

Barabanki News : कोरोना बना वरदान...धरा पर ऐसे लौटी कल्याणी नदी, मन की बात तक पहुंची 'लहरें'
Kalyani River RevivedMgnrega WorkersCorona Period

Barabanki news in hindi : 173 किलोमीटर तक फैली कल्याणी की सीमा सीतापुर, बाराबंकी और लखनऊ को जोड़ती है. इसके पुनर्जीवित होने से तीनों जिलों के लाखों किसानों को फायदा हो रहा है.

बाराबंकी. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में विलुप्त हो चुकी कल्याणी नदी के लिए कोविड-19 महामारी वरदान बनकर सामने आई. इस दौरान प्रशासन और प्रवासीय श्रमिकों की जनसहभागिता से नया जीवन मिला. किसानों के लिए जीवनदायिनी रही कल्याणी नदी दशकों पहले सूख गई थी और नदी के तटों को लोग कब्जा करते गए जिससे नदी कब विलुप्त हो गई, पता ही नहीं चला.

कल्याणी नदी के दोबारा धरा पर लाने के लिये छोटे-छोटे प्रयास होते रहे, लेकिन यह बहुत असरदार नहीं साबित हुए. 2020 में कोरोना काल के दौरान तत्कालीन डीएम डॉ. आदर्श सिंह के निर्देश पर ग्राम विकास विभाग ने कल्याणी के पुनरुद्धार की कार्य योजना बनाई, जिसमे दिल्ली, मुंबई, पंजाब व और दूसरे राज्यों से आए हजारों प्रवासी और स्थानीय मजदूरों भी मदद से कल्याणी का पुनरुद्धार कार्य शुरू हुआ. इससे मनरेगा के तहत हजारों की संख्या श्रमिकों को रोजगार भी मिला और महज कुछ ही माह मे कल्याणी को नया जीवन मिलने से आसपास के गांवों में हरियाली आ गई. 173 किलोमीटर तक फैली कल्याणी नदी की सीमा सीतापुर, बाराबंकी और लखनऊ को जोड़ती है. नदी के पुनर्जीवित होने से तीनों जिलों के लाखों किसानों को खेती किसानी के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है. प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से कल्याणी नदी के पुनरुद्धार की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी की. पलायन करने लगे लोग स्थानीय लोगों ने बताया कल्याणी नदी नाले में तब्दील हो गई थी, जिससे वाटर लेवल बहुत नीचे चला गया था. खेती-किसानी भी नहीं हो पा रही थी. लोग गांव छोड़कर पलायन करने लगे थे, फिर कोरोना काल आ गया. उस समय यहां प्रावसीय मजदूर आए. उनकी सहायता से कल्याणी नदी का पुनरुद्धार कार्यक्रम चलाया गया, जिससे अब कल्याणी नदी अपने पुराने स्वरूप में आ गई है. इससे खेती-किसानी करने में भी आसानी हो रही है. UP Monsoon Update: लखनऊ में बढ़ने वाली है गर्मी, पारा होगा 46 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने बताया कब होगी प्री मॉनसून की बारिश सभी बीडीओ को लगाया जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया की कल्याणी नदी पुनर्जीवित होने के बाद जिले के जलस्तर मे सुधार हुआ है. कल्याणी नदी की समीक्षा लगातार की जा रही है. जहां-जहां जलस्तर गिर रहा है और सिलटिंग हो रही है, वहां दोबारा मनरेगा के तहत कार्ययोजना बना कर कार्य कराने का निर्देश सभी बीडीओ को दिए गए हैं. कोरोना के समय जो भी प्रवसीय श्रमिक नदी के पुनर्जीवन में लगे थे, अगर वो अभी मौजूद हैं तो उनको प्राथमिकता के साथ काम दिया जायेगा.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Kalyani River Revived Mgnrega Workers Corona Period कल्याणी नदी Barabanki News Barabanki News In Hindi Barabanki Latest News Today बाराबंकी हिंदी न्यूज लाइव बाराबंकी न्यूज

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

Barabanki News: बाराबंकी में पुजारी की हत्या, निर्वस्त्र शव चकमार्ग पर पड़ा हुआ मिलाBarabanki News: बाराबंकी में पुजारी की हत्या, निर्वस्त्र शव चकमार्ग पर पड़ा हुआ मिलायूपी के बाराबंकी में कथित एक पुजारी की हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों से जांच-पड़ताल की। पुलिस मामले के खुलासे के लिए टीम का गठन कर दिया। पुलिस जल्द ही मामले की खुलासे का दावा कर रही है।
और पढो »

प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' का रविवार को 122वां एपिसोडप्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' का रविवार को 122वां एपिसोडप्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' का रविवार को 122वां एपिसोड
और पढो »

ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई को नया विश्वास दिया... मन की बात में बोले पीएम मोदीऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई को नया विश्वास दिया... मन की बात में बोले पीएम मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 122वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बात की।
और पढो »

'मन की बात' में पीएम मोदी ने स्वस्थ सेहत पर दिया जोर, कहा-'फिट इंडिया ही स्ट्रॉन्ग इंडिया की नींव''मन की बात' में पीएम मोदी ने स्वस्थ सेहत पर दिया जोर, कहा-'फिट इंडिया ही स्ट्रॉन्ग इंडिया की नींव''मन की बात' में पीएम मोदी ने स्वस्थ सेहत पर दिया जोर, कहा-'फिट इंडिया ही स्ट्रॉन्ग इंडिया की नींव'
और पढो »

PM Modi NDA CMs Meeting: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर गूंजी तालियां, जाति जनगणना के फैसले की सराहनाPM Modi NDA CMs Meeting: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर गूंजी तालियां, जाति जनगणना के फैसले की सराहनापीएम मोदी की एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग मीटिंग, कोरोना का असर, मन की बात, ऑपरेशन सिंदूर और बिहार चुनाव की लाइव जानकारी के लिए पढ़ें.
और पढो »

देश के हर नागरिक को सुननी चाहिए 'मन की बात' : मनोज तिवारीदेश के हर नागरिक को सुननी चाहिए 'मन की बात' : मनोज तिवारीदेश के हर नागरिक को सुननी चाहिए 'मन की बात' : मनोज तिवारी
और पढो »



Render Time: 2026-04-27 01:43:23