महाराज सयाजीराव बड़ौदा विश्वविद्यालय वडोदरा गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी करते हुए इस परीक्षा MSUB GSET 2024 में सम्मिलित होने के लिए जरूरी पंजीकरण की प्रक्रिया भी आज 21 अगस्त से शुरू कर दी है। उम्मीदवार इस परीक्षा के आधिकारिक पोर्टल gujaratset.ac.
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। गुजरात राज्य के विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों 33 विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए पात्रता निर्धारित करने हेतु गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा 2024 का आयोजन किया जाना है। इस बार की परीक्षा का आयोजन का महाराज सयाजीराव बड़ौदा विश्वविद्यालय , वडोदरा द्वारा किया जाएगा, जिसके लिए अधिसूचना विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दी गई है। इस बार परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर को किया जाना है। MSUB GSET 2024 : कैसे करें आवेदन? MSUB ने GSET 2024 के लिए अधिसूचना जारी करने के साथ ही साथ इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जरूरी पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं, वे आधिकारिक पोर्टल, gujaratset .
ac.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन निर्धारित आखिरी तारीख 16 सितंबर तक कर सकते हैं। MSUB GSET 2024 अधिसूचना व आवेदन लिंक GSET 2024 के लिए पंजीकरण के दौरान उम्मीदवारों को 900 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। SC, ST और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए शुल्क 700 रुपये तथा दिव्यांगों के लिए 100 रुपये ही है। यह भी पढ़ें - HPSC Assistant Professor Recruitment: करें हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन, 2424 पोस्ट पर होगी भर्ती MSUB GSET 2024: कौन कर सकता है आवेदन? MSUB द्वारा जारी GSET 2024 अधिसूचना के मुताबिक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से सम्बन्धित विषय में परास्नातक डिग्री न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए न्यूनतम अंकों का कट-ऑफ 50 फीसदी ही है। अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इन उम्मीदवारों को प्रोविजिनल तौर पर सम्मिलित होने का अवसर दिया जाएगा और क्वालीफाईंग एग्जाम में आवश्यक न्यूनतम अंक प्राप्त होने पर ही उनकी योग्यता मान्य होगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि GSET 2024 में सम्मिलित होने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
Gset 2024 Notification Gujarat Set 2024 Gujaratset Ac In Gujarat State Eligibility Test 2024 गुजरात सेट 2024
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
बजट पर आया CM विष्णुदेव साय का रिएक्शन, कहा- 'यह बजट लोगों के लिए...'Budget 2024: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस बजट से राज्य को विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलेगा और यह राज्य की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.
और पढो »
SSC Steno Exam 2024: आज जारी होगी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा की अधिसूचना, पंजीकरण 24 अगस्त तककर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा का आयोजन हर साल किया जाता है। इस बार की परीक्षा SSC Steno Exam 2024 की अधिसूचना आज यानी शुक्रवार 26 जुलाई को जारी की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी जो कि ऑननाइन है। उम्मीदवार निर्धारित आखिरी तारीख 24 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.
और पढो »
SSC Steno Exam 2024: इस बार 2006 पदों के लिए होगी एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा, अधिसूचना जारी और आवेदन शुरूकर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा का आयोजन हर साल किया जाता है। इस बार की परीक्षा SSC Steno Exam 2024 की अधिसूचना शुक्रवार 26 जुलाई को जारी की गई। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है जो कि ऑननाइन है। उम्मीदवार निर्धारित आखिरी तारीख 24 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.
और पढो »
SNAP 2024: सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, दिसंबर में होगी परीक्षाSNAP 2024: सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (SIU) ने सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूट टेस्ट 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है. 50 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर डिग्री कर चुके स्टूडेंट इस टेस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
और पढो »
NDA Vs I.N.D.I.A के बीच मुकाबला, राज्यसभा में बढ़त को लेकर बजी रणभेरीRajya Sabha Election 2024: 14 अगस्त को इन चुनावों की अधिसूचना जारी की जाएगी. 21 अगस्त को नामांकन की अंतिम तारीख है.
और पढो »
RSMSSB CET 2024: राजस्थान समान पात्रता परीक्षा स्नातक के लिए आवेदन आज से, इन पदों पर होगी सीधी भर्तीRSMSSB द्वारा आयोजित की जाने वाली समान पात्रता परीक्षा CET स्नातक स्तर 2024 के लिए आवेदन आज यानी शुक्रवार 9 अगस्त से निर्धारित आखिरी तारीख 7 सितंबर रात 11.
और पढो »
