जानलेवा कफ सिरप मामले में बड़ा खुलासा, डॉक्टर को Coldrif दवा लिखने के लिए मिलता था कमीशन

Coldref Cough Syrup Deaths समाचार

जानलेवा कफ सिरप मामले में बड़ा खुलासा, डॉक्टर को Coldrif दवा लिखने के लिए मिलता था कमीशन
Madhya Pradesh Police InvestigationDr Praveen Soni Confession10 Percent Commission

मध्य प्रदेश पुलिस ने जिला अदालत को बताया कि गिरफ्तार डॉक्टर प्रवीण सोनी ने कोल्ड्रिफ कफ सिरप लिखने के लिए कंपनी से 10% कमीशन लेने की बात स्वीकार की है.

कोल्ड्रिफ कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत ों के मामले में मध्य प्रदेश पुलिस ने एक जिला अदालत के सामने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार डॉक्टर प्रवीण सोनी ने पूछताछ के दौरान कुबूल किया है कि उन्हें दवा लिखने के लिए दवा कंपनी से 10% कमीशन मिल रहा था.

डॉ. सोनी और कई अन्य डॉक्टरों ने बच्चों में गंभीर मूत्र और गुर्दे की समस्याएं विकसित होने की जानकारी होने के बाद भी सिरप की सलाह देना जारी रखा. यह लापरवाही कफ सिरप के सेवन से हुई मौतों में सीधे तौर पर योगदान करती है.छिंदवाड़ा में 24 बच्चों की मौत के मामले में ये नए खुलासे हो रहे हैं. 8 अक्टूबर को कोर्ट ने डॉ. प्रवीण सोनी को जमानत देने से मना कर दिया था. कोर्ट ने कहा कि डॉक्टर ने केंद्र सरकार की 2023 की गाइडलाइन का पालन नहीं किया, जिसमें 4 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न देने का निर्देश था.कमीशन के लिए बच्चों को दी जानलेवा दवापुलिस ने कोर्ट को बताया कि अभियुक्त डॉ. प्रवीण सोनी ने अपने मेमोरेंडम कथन में कुबूल किया है कि कोल्ड्रिफ सिरप बच्चों की दवाई के रूप में लिखने के लिए कंपनी द्वारा उन्हें 10 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था. पुलिस ने इसे 'चिकित्सा नैतिकता और कर्तव्य का आपराधिक उल्लंघन' बताया है, जहां आरोपी ने मरीज़ों की सुरक्षा की बजाय 10% कमीशन के फायदे को प्राथमिकता दी. आरोपी के निजी क्लीनिक के बाजू में ही उनके सगे संबंधियों का मेडिकल है और कोल्ड्रिफ सिरप का स्टॉकिस्ट भी उन्हीं के परिवार के सदस्य का है. Advertisement डॉक्टर ने क्यों नहीं दी चेतावनी?पुलिस ने अदालत को बताया कि मरीजों में प्रतिकूल प्रतिक्रियाओं की रिपोर्ट के बावजूद, डॉक्टर ने कोई चेतावनी नहीं दी और न ही स्वास्थ्य अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. जांचकर्ताओं ने कहा कि डॉक्टर यह जानते थे कि उनके द्वारा दी जा रही दवाइयों और कोल्ड्रिफ सिरप के सेवन के बाद बच्चों में पेशाब रुकने, गंभीर रूप से बीमार होने और किडनी इंफेक्शन की समस्या हो रही है. इसके बाद भी उन्होंने अन्य बच्चों को खतरनाक व जानलेवा कोल्ड्रिफ सिरप का हेवी डोज दिया, जिससे बच्चों की इलाज के दौरान मौत हुई.यह भी पढ़ें: बहराइच में प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार, क्रेटा कार से हो रही थी सप्लाई4 साल से कम बच्चों को दिया FDCकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सीनियर डॉक्टर होने के बावजूद डॉ. सोनी ने भारत सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय द्वारा 18.12.2023 को जारी गाइडलाइन का पालन नहीं किया. गाइडलाइन में 4 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को फिक्स डोज कॉम्बिनेशन नहीं दिए जाने का निर्देश दिया गया था. अभियुक्त ने घटना दिनांक से साधारण बीमार बच्चों का लगातार इलाज किया है, जिनमें वर्तमान में 15 बच्चों की मौत हो चुकी है. Advertisement कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिजकोर्ट ने डॉ. प्रवीण सोनी की नियमित जमानत आवेदन पत्र को अस्वीकार कर निरस्त कर दिया. कोर्ट ने कहा कि विवेचना की कार्यवाही अपूर्ण है और अभियुक्त के विरुद्ध आक्षेपित अपराध गंभीर प्रकृति का है. कोर्ट ने आशंका जताई कि अगर अभियुक्त को जमानत दी जाती है, तो उसके द्वारा अभियोजन साक्षियों को प्रभावित करने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. मामले की विस्तृत जांच के लिए एस.आई.टी. टीम का गठन किया गया है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

AajTak /  🏆 5. in İN

Madhya Pradesh Police Investigation Dr Praveen Soni Confession 10 Percent Commission Unethical Medical Practice Children Deaths Kidney Failure Urine Infection Toxic Cough Syrup MP Health Department Pharmaceutical Company Bribery Doctors Bribed By Pharma Criminal Negligence Drug Ban Coldref Syrup Case Medicine Ethics Violation Patient Safety Breach Toxic Syrup Inquiry Forensic Testing Company Distributors Arrested कोल्ड्रिफ कफ सिरप मौतें डॉक्टर प्रवीण सोनी कमीशन मध्य प्रदेश पुलिस जांच मेडिकल लापरवाही फार्मा कंपनी रिश्वत सिरप पर बैन बच्चों की मौत स्वास्थ्य विभाग जांच आपराधिक उल्लंघन जांच में खुलासा

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

‘Coldrif’ Cough Syrup Row: ED Intensifies Action, Conducts Searches Of Premises Linked To Sreesan Pharma‘Coldrif’ Cough Syrup Row: ED Intensifies Action, Conducts Searches Of Premises Linked To Sreesan Pharma‘Coldrif’ Cough Syrup Row: In the MP cough syrup tragedy, in which reportedly at least 22 children in Chhindwara district died after consuming the Coldrif cough syrup. Now, the ED has conducted searches at seven premises in Chennai linked to Sre
और पढो »

Coldrif कफ सीरप बनाने वाली कंपनी पर लगा ताला, तमिलनाडु सरकार ने रद किया लाइसेंसColdrif कफ सीरप बनाने वाली कंपनी पर लगा ताला, तमिलनाडु सरकार ने रद किया लाइसेंसColdrif Cough Syrup: कोल्ड्रिफ कफ सीरप से मध्य प्रदेश में 22 बच्चों की मौत के बाद तमिलनाडु सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। कफ सीरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मासूटिकल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो वरिष्ठ ड्रग इंस्पेक्टरों को भी निलंबित किया गया है। सरकार ने राज्य की अन्य दवा कंपनियों की भी जांच के...
और पढो »

कोल्ड्रिफ बनाने वाली श्रीसन फार्मा बंद, लाइसेंस रद्द: चेन्नई में कंपनी के ठिकानों पर ED रेड; इसके सिरप से M...कोल्ड्रिफ बनाने वाली श्रीसन फार्मा बंद, लाइसेंस रद्द: चेन्नई में कंपनी के ठिकानों पर ED रेड; इसके सिरप से M...Tamil Nadu Chennai Sresan Pharma ED Raids Update; Follow Coldrif Cough Syrup Death Cases, Kidney Failure Probe Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर).
और पढो »

Coldrif कफ सिरप कांड... श्रीसन फार्मा का लाइसेंस रद्द, कंपनी के ठिकानों पर ED की रेड, मालिक हो चुका अरेस्टColdrif कफ सिरप कांड... श्रीसन फार्मा का लाइसेंस रद्द, कंपनी के ठिकानों पर ED की रेड, मालिक हो चुका अरेस्टतमिलनाडु ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए श्रेसन फार्मास्युटिकल कंपनी का लाइसेंस रद्द कर दिया है और कंपनी को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. यह कार्रवाई कंपनी के कफ सिरप 'कोल्ड्रिफ' में डाईएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) नामक जहरीला रसायन पाए जाने के बाद की गई.
और पढो »

चिमुरड्यांच्या मृत्यूनंतर WHO अॅक्शन मोडवर, कोल्ड्रिफसह 'या' तीन कफ सिरपबाबत दिला धोक्याचा इशाराचिमुरड्यांच्या मृत्यूनंतर WHO अॅक्शन मोडवर, कोल्ड्रिफसह 'या' तीन कफ सिरपबाबत दिला धोक्याचा इशाराColdrif Syrup: कफ सिरपमुळं राजस्थान व मध्य प्रदेशात अनेक चिमुरड्यांचा मृत्यू झाला. याबाबत जागतिक आरोग्य संघटनेने इशारा दिला आहे.
और पढो »

Cough Syrup Deaths: छिंदवाड़ा कफ सिरप केस में 5 ऐसे खुलासे, जो अब तक किसी को नहीं पताCough Syrup Deaths: छिंदवाड़ा कफ सिरप केस में 5 ऐसे खुलासे, जो अब तक किसी को नहीं पताColdrif Cough Syrup Case: कोल्ड्रिफ सिरप में डायएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) की मात्रा 48.6 प्रतिशत पाई गई, जबकि सुरक्षित मात्रा केवल 0.1 प्रतिशत तक होनी चाहिए. लैब टेस्ट में इसकी पुष्टि हो चुकी है और यह एक एक जहरीला इंडस्ट्रियल सॉल्वेंट है, जो तेजी से किडनी फेल्योर और मौत का कारण बन सकता है.
और पढो »



Render Time: 2026-04-19 03:54:31